नकली सरसों का तेल बन सकता है जहर! असली सरसों के तेल की पहचान करने के अद्भुत तरीके यहां जानिए

Fake Mustard Oil: सरसों का तेल रोजाना खाना बनाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए अब इसमें मिलावट भी की जाने लगी है. ऐसे में आपको शुद्धता की जांच करनी आनी चाहिए. 

Fake Mustard Oil

नकली सरसों का तेल क्यों है खतरनाक?

Fake Vs Real Mustard Oil: सरसों का तेल ना सिर्फ खाने का स्वाद बढ़ाने का काम करता है, बल्कि हेल्थ के लिए भी बहुत फायदेमंद माना जाता है. इसलिए मार्केट में तेल की हमेशा डिमांड रहती है और इस डिमांड को पूरा करने के लिए मिलावट की जाने लगी है. मिलावट का दौर इतना बढ़ गया है कि खाने-पीने की चीजों तक में शुद्धता पर सवाल खड़े हो गए हैं. खासकर सरसों का तेल, जो भारतीय रसोई का अहम हिस्सा है, उसमें मिलावट की खबरें अक्सर सामने आती रहती हैं. नकली या मिलावटी सरसों का तेल ना सिर्फ खाने का स्वाद बिगाड़ता है, बल्कि सेहत के लिए भी बेहद खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए जरूरी है कि आप असली और नकली सरसों के तेल की पहचान करना सीखें, ताकि आप मार्केट से असली तेल खरीद लाएं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

नकली सरसों का तेल क्यों है खतरनाक?

नकली सरसों का तेल हेल्थ के लिहाज से अच्छा नहीं माना जाता. इसे बनाते वक्त सस्ते केमिकल या अन्य तेल मिलाए जाते हैं, जो शरीर में कई गंभीर समस्याएं पैदा कर सकते हैं. इससे पेट खराब, एलर्जी, स्किन प्रॉब्लम्स और यहां तक कि लंबे समय में हार्ट और लिवर से जुड़ी बीमारियां भी हो सकती हैं. 

असली सरसों के तेल की पहचान कैसे करें?

खुशबू से पहचान- आप असली तेल की पहचान इसके रंग से भी कर सकते हैं. असली सरसों के तेल की खुशबू तीखी होती है, जो नाक में हल्की जलन भी पैदा करती है. 

विज्ञापन

रंग पर ध्यान- शुद्ध सरसों का तेल गहरे पीले या हल्के भूरे रंग का होता है. बहुत ज्यादा हल्का या बहुत ज्यादा चमकीला रंग मिलावट का संकेत हो सकता है.

फ्रीज टेस्ट करें- यह टेस्ट बहुत ही आसानी से किया जा सकता है. इसके लिए तेल एक कटोरी में लेकर फ्रिज में रख दें. अगर तेल जमने लगे या उसमें अलग-अलग परतें दिखें, तो समझ जाएं कि उसमें मिलावट हो सकती है. 

विज्ञापन

हथेली पर रगड़कर देखें- तेल को हाथ के ऊपर डालें और रगड़ें. अगर असली सरसों का तेल जल्दी सूख जाता है और उसकी तेज खुशबू बनी रहती है. 

आग टेस्ट करें- एक चम्मच में तेल लेकर जलाने की कोशिश करें. अगर सरसों का तेल साफ जलता है और उसमें कोई अजीब गंध नहीं आती तो यह असली है. 

विज्ञापन

सरसों का तेल खरीदते वक्त इन बातों का रखें ध्यान 

  • मार्केट से तेल खुला हुआ बिल्कुल ना खरीदें. हमेशा भरोसेमंद ब्रांड का तेल इस्तेमाल करें. 
  • पैक्ड तेल लेते समय FSSAI मार्क जरूर चेक करें और बिल्कुल भी एक्सपेरिमेंट ना करें. 
  • बहुत सस्ता तेल खरीदने से बचें और अगर आपको कहीं मिल रहा है तो इसकी डेट चेक करें.

इसे भी पढ़ें- Parenting में ज्यादा ढील पड़ सकती है भारी! जानिए परमिसिव पेरेंटिंग के फायदे और नुकसान

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ