इफ्तार पार्टी के लिए एकदम परफेक्ट है Crispy Potato Triangles, मिनटों में बनाएं ये टेस्टी स्नैक

Potato Triangles Recipe: इफ्तार के वक्त अगर आप समोसे या पकोड़े खाकर बोर हो गए हैं तो आपको इस बार आलू के क्रिस्पी ट्रायंगल की यह रेसिपी जरूर ट्राई करें. यकीनन इसका स्वाद सबको पसंद आएगा. 

Crispy Potato Triangles

Crispy Potato Triangles की रेसिपी Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Iftari Recipes: रमजान का महीना आधा हो चुका है. इसलिए ज्यादातर लोग इफ्तारी में पकोड़े या समोसे खाकर बोर हो गए होंगे. अगर आप भी इस लिस्ट में शामिल हैं तो एक बार हमारी बताई गई रेसिपी जरूर ट्राई करें. वैसे ही, पूरे दिन रोजा रखने के बाद इफ्तार के समय कुछ स्वादिष्ट और कुरकुरा खाने का मन जरूर करता है. ज्यादातर घरों में इफ्तारी में समोसे, पकोड़े या चाट जैसी चीजें बनाई जाती हैं, लेकिन इस बार आप कुछ नया ट्राई करें और इफ्तारी को स्वादिष्ट बनाएं. बता दें, आलू से बनने वाला यह स्नैक बहुत स्वादिष्ट है, जो बच्चे से लेकर बड़ों को बहुत आसानी से पसंद आ जाएगा. खास बात यह है कि आप इसे बहुत ही आसानी से घर पर तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- श्रीलंका में घूमने का है प्लान? माधुरी दीक्षित के बताए ये ट्रैवल टिप्स कर देंगे ट्रिप आसान

विज्ञापन

Crispy Potato Triangles की रेसिपी 

सामग्री

  • आलू- 4 (उबले हुए) 
  • ब्रेड स्लाइस- 4
  • हरी मिर्च- 2 बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट- 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला- आधा छोटा चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार
  • कॉर्नफ्लोर- 2 बड़े चम्मच 
  • हरा धनिया बारीक कटा हुआ
  • तलने के लिए तेल

विधि

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर आलू के छिलके उतारकर उबालने के लिए रख दें. अब उबले हुए आलू को एक बाउल में अच्छी तरह मैश कर लें. 
  • इसमें ब्रेड स्लाइस को हाथ से तोड़कर मिला दें. इसके बाद सभी सामग्रियों हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, लाल मिर्च पाउडर, गरम मसाला, नमक और हरा धनिया डालें और मिक्स करें. 
  • अच्छी तरह मिलाने के बाद इस मिश्रण में कॉर्नफ्लोर डालें ताकि इसका टेक्सचर थोड़ा सख्त हो जाए और तलते समय टूटे नहीं. जब मिश्रण अच्छी तरह तैयार हो जाए तो उसकी छोटी-छोटी लोई बनाएं. 
  • अपनी पसंद का शेप दें और एक कड़ाही को गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए तो इन तैयार शेप को हल्की आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तल लें. 
  • जब यह अच्छी तरह क्रिस्पी हो जाएं तो इन्हें प्लेट में निकाल लें. अब गर्मागर्म सॉस के साथ सर्व करें. अगर आप चाहें तो ऊपर से थोड़ा चाट मसाला भी छिड़क सकते हैं, इससे इसका स्वाद और भी बढ़ जाएगा.

इसे भी पढ़ें- बिना खराब किए लेदर के जूते कैसे साफ करें? यहां जानिए मिनटों में चमकाने का जादुई तरीका

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ