नई दिल्ली: आम एक सीनल फल है जोकि गर्मियों के मौसम में पाया जाता है। आम को खाने के बच्चों से बड़े तक दीवाने रहते हैं। लेकिन क्या आपको पता है कि आम के साथ-साथ आप आम की गुठली भी कई तरह से लाभकारी होती है। ऐसे में आज हम आपके लिए आम की गुठली का माउथ फ्रेशनर बनाने की विधि लेकर आए हैं। आम के बीज गैस और एसिडिटी से लड़ने में प्रभावी माने जाते हैं। इसके साथ ही ये आपके पाचन तंत्र को बेहतर बनाए रखने में मदद साबित होते हैं, तो चलिए जानते हैं आम की गुठली का माउथ फ्रेशनर बनाने की विधि-
आम की गुठली का माउथ फ्रेशनर बनाने की सामग्री-
-आम के बीज 30
-सेंधा नमक 1 बड़ा चम्मच
-तेल 3-4 बड़े चम्मच
-स्वाद अनुसार नमक
आम की गुठली का माउथ फ्रेशनर बनाने की विधि-
इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले आम के बीजों को इकट्ठा करें।
फिर आप इनको कम से कम 10-15 दिन तक सूखने के लिए रख दें।
इसके बाद आप गुठली को मूसल की मदद से तोड़कर पूरा बीज निकाल लें।
फिर आप बीज को एक प्रेशर कुकर में मध्यम आंच पर 3 सिटी में उबाल लें।
इसके बाद आप बीजों को छान लें और ठंडा होने दें।
फिर आप इनको अच्छी तरह से कद्दूकस कर लें।
इसके बाद आप कद्दूकस किए हुए बीजों को एक बार और हवा में पूरी तरह से 1 दिन तक सुखा लें।
फिर आप एक कढ़ाई में बहुत कम तेल डालकर गरम करें।
इसके बाद आप इसमें कद्दूकस किए हुए बीज डालें और क्रिस्पी होने तक भून लें।
फिर आप इसमें बहुत कम साधारण नमक और सेंधा नमक डालें।
इसके बाद आप इसको ठंडा होने पर एक एयर टाइट कन्टेनर में भरकर स्टोर कर लें।
अब आपका आम की गुठली का मुखवास बनकर तैयार हो चुका है।
संबंधित खबरें
कीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 hrs agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 hrs agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
4 hrs agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
18 hrs agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
22 hrs agoनवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान
23 hrs agoबात नहीं मानता बच्चा और आपको जानकर करता है अनसुना, तो ऐसे करें हैंडल
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन किस रंग के कपड़े पहनें? ये स्टाइलिंग टिप्स आएंगे काम
1 day agoनवरात्रि भोग में ऐसे बनाएं सिंघाड़े का हलवा, यहां जानिए रेसिपी
1 day agoकहीं व्रत में आप भी तो नहीं खा रहे नकली साबूदाना? जानिए कैसे करें पहचान
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines