Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Masala Vada Recipe: गर्मागर्म चाय के मजे को दोगुना बना देता है महाराष्ट्रीय मसाला वड़ा, जानें झटपट रेसिपी

Masala Vada Recipe In Hindi: वड़ा पाव एक बहुत ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीय आहार है जिसको लोग खाने के दीवाने रहते हैं। लेकिन आमतौर पर आपको हर जगह आलू का वड़ा खूब देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या कभी आपने मसाला वड़ा का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मसाला वड़ा […]

Author
Edited By : Pooja Attri Updated: Sep 6, 2022 13:39

Masala Vada Recipe In Hindi: वड़ा पाव एक बहुत ही लोकप्रिय महाराष्ट्रीय आहार है जिसको लोग खाने के दीवाने रहते हैं। लेकिन आमतौर पर आपको हर जगह आलू का वड़ा खूब देखने को मिल जाता है। लेकिन क्या कभी आपने मसाला वड़ा का स्वाद चखा है? अगर नहीं तो आज हम आपके लिए मसाला वड़ा बनाने की रेसिपी लेकर आए हैं। ये स्वाद में बहुत टेस्टी और स्पाइसी होता है। इसको चना दाल, उड़द की दाल औक कई मसालों की मदद से बनाया जाता है। इसको बनाना भी बहुत आसान होता है। इसको आप स्नैक, लंच या डिनर में भी झटपट बनाकर खा सकते हैं, तो चलिए जानते हैं मसाला वड़ा (Masala Vada Recipe) बनाने की रेसिपी-

मसाला वड़ा बनाने की सामग्री-

  • चना दाल 500 ग्राम
  • प्याज 50 ग्राम कटा हुआ
  • लाल मिर्च 4
  • नमक 1/2 छोटा चम्मच
  • उड़द की दाल 100 ग्राम
  • हींग 1/4 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता आवश्यकता अनुसार
  • हरी मिर्च 4
  • रिफाइंड तेल 200 मिली

अभी पढ़ें बच्चों को खिलाएं ठंडा-ठंडा एप्पल कस्टर्ड, भूल जाएंगे आइसक्रीम खाना, जानें रेसिपी

---विज्ञापन---

मसाला वड़ा बनाने की रेसिपी- (Masala Vada Recipe)

  • इसको बनाने के लिए आप सबसे पहले चना और उड़द की दाल को धोकर भिगो दें।
  • फिर आप इनको मिक्सी में डालें और पीसकर गाढ़ा पेस्ट बना लें।
  • इसके बाद आप मिक्सी में लाल-हरी मिर्च और थोड़ा सा पानी डालें।
  • फिर आप इसको एक बार और पीसकर एक अच्छा घोल तैयार कर लें।
  • इसके बाद आप इस तैयार बैटर को एक बड़े बाउल में निकालकर रख लें।
  • फिर आप इसमें करी पत्ता, कटा हुआ प्याज़ और हींग डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • इसके बाद आप एक कढ़ाई में तेल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें।
  • फिर आप तैयार बैटर के थोड़ा-थोड़ा निकाल कर धीरे-धीरे गर्म तेल में डालें।
  • इसके बाद आप इनको तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें।
  • अब आपका स्वादिष्ट मसाला वड़ा बनकर तैयार हो चुका है।
  • फिर आप इसको नारियल की चटनी के साथ गर्मागर्म सर्व करें।

अभी पढ़ेंलाइफ स्टाइल  से जुड़ी ख़बरें

Click Here –  News 24 APP अभी download करें

---विज्ञापन---
First published on: Sep 05, 2022 05:17 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.