Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मियों के लिए एकदम परफेक्ट है खीरे के छिलके का रायता, यहां जानें स्टेप बाय स्टेप बनाने का आसान तरीका

Cucumber Peel Raita: अगर आप खीरे के छिलके फेंक देते हैं तो अब ऐसा ना करें क्योंकि छिलके का इस्तेमाल रायता बनाने के लिए किया जा सकता हैं. आप इस आसान रेसिपी से गर्मियों में हेल्दी और टेस्टी रायते का लुत्फ उठा सकते हैं.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Apr 4, 2026 17:19
Cucumber Peel Raita:
खीरे के छिलके का रायता कैसे बनाएं? Image Credit- Freepik

Kheere Ka Raita: गर्मियों में ठंडक देने वाली चीजों की डिमांड बढ़ जाती है और ऐसे में रायता हर घर की थाली का अहम हिस्सा बन जाता है. आमतौर पर हम खीरे का गूदा इस्तेमाल करते हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि खीरे के छिलके भी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं? इन्हें फेंकने की बजाय अगर आप रायता बना लें, तो यह स्वाद के साथ-साथ पोषण भी बढ़ा देता है. खीरे के छिलकों में फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं, जो शरीर को हाइड्रेट रखने में मदद करते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने का आसान तरीका क्या है.

इसे भी पढ़ें- क्या खाने से बच्चे की लंबाई बढ़ती है? यहां जानिए हाइट बढ़ाने वाले फूड्स के नाम

---विज्ञापन---

खीरे के छिलके का रायता कैसे बनाएं?

सामग्री

  • खीरे के छिलके- 1 कप
  • दही- 1 कप
  • जीरा पाउडर- आधा छोटा चम्मच
  • काला नमक- आधा छोटा चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार
  • हरी मिर्च- 2
  • राई- आधा छोटा चम्मच
  • तेल- 2 चम्मच

विधि

  • सबसे पहले खीरे को अच्छे से धो लें और उसके छिलके को पतला-पतला काट लें.
  • अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल गरम करें और उसमें राई डालकर तड़का लगाएं.
  • अब इसमें कटे हुए खीरे के छिलके डालें और 2 मिनट हल्का सा भून लें, ताकि कच्चापन खत्म हो जाए.
  • एक बाउल में दही को अच्छी तरह फेंट लें. इसमें भुने हुए छिलकों को ठंडा करके दही में डालें.
  • अब इसमें नमक, काला नमक, भुना जीरा पाउडर और हरी मिर्च डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं और ठंडा-ठंडा सर्व करें.

इसे भी पढ़ें- गोभी-पनीर के पराठे बढ़ा देंगे आपके ब्रेकफास्ट का स्वाद, सेहत भी रहेगी फिट!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 04, 2026 05:19 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.