News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Karwa Chauth Trending Nose Pin: करवा चौथ का त्योहार भारतीय महिलाओं के लिए खास महत्व रखता है. इस दिन महिलाएं न सिर्फ अपने पति की लंबी उम्र की कामना के लिए व्रत रखती हैं, बल्कि खुद को खूबसूरती और परंपरा के संग-संग स्टाइलिश बनाने में भी कोई कसर नहीं छोड़तीं. करवा चौथ पर हर महिला चाहती है कि उसका लुक सबके बीच खास और यादगार दिखे. कुछ महिलाएं इस अवसर पर एकदम दुलहन की तरह सज-धज कर अपने लुक को रॉयल और मॉडर्न टच (Royal And Modern Touch) देती हैं. ऐसे में सही गहनों और एक्सेसरीज का चुनाव बेहद महत्वपूर्ण हो जाता है. खासकर नथ, जो एक पारंपरिक और स्टाइलिश ज्वेलरी (Stylish Jewellery पीस के रूप में महिलाओं के लुक को परफेक्ट बनाता है. अगर आप भी इस करवा चौथ पर अपने लुक को नया आयाम देना चाहती हैं, तो आइए देखते हैं कुछ ट्रेंडिंग और स्टाइलिश नथ डिजाइंस के बारे में जिन्हें आप अपना सकती हैं.
आप चाहें तो इस करवा चौथ सुंदर सी चेन वाली नथ का चुनाव कर सकती हैं, जो दिखने में बहुत ही सुंदर और रॉयल लगती है. इसे आप सूट और साड़ी दोनों के साथ आसानी से कैरी कर सकती हैं.
आप करवा चौथ पर चांद वाली महाराष्ट्रीयन नथ का चुनाव कर सकती हैं. यह सिंपल और सोबर लुक देती है और फेस्टिवल के लिए एकदम बेस्ट है.
ये भी पढ़ें- Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर पहनें ये स्टाइलिश और ट्रेंडिंग चूड़ियां, छनकार ऐसी कि मुड़-मुड़कर देखने लगेंगे लोग
बड़ी गोल नथ बहुत ही सुंदर और ग्रेसफुल लगती है. यह आपके पारंपरिक लुक को रॉयल टच देती है.
अगर यह आपकी पहली करवा चौथ है और आप दुल्हन की तरह सजना चाहती हैं, तो हेवी नथ पहन सकती हैं. यह नथ आपके लुक को शानदार बना देगी.
अगर आप ऑफिस वर्किंग हैं या सिंपल लुक पसंद करती हैं, तो यह डेली वियर सिंपल नथ आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन हो सकती है. यह आपको एलिगेंट लुक देती है.
ये भी पढ़ें- करवा चौथ पर चला नया ट्रेंड, मिट्टी के ही नहीं बल्कि धूम मचा रहे हैं ये चीनी के करवे
न्यूज 24 पर पढ़ें लाइफस्टाइल, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।