Ganesh Chaturthi Special: गणपति बप्पा को लगाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली का भोग, ऐसे झटपट करें तैयार

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे घर पर महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली तैयार कर सकते हैं. इसे भोग के तौर पर परोसा जा सकता है, जो गणपति बप्पा को बहुत ही पसंद आएगा. बस इसे बनाने की आसान रेसिपी आपको पता होनी चाहिए. 

puran poli at home for ganesh chaturthi utsav bhog 2026 

पूरन पोली की रेसिपी. Image Credit- Freepik 

गणेश चतुर्थी का त्योहार घर में खुशियां और उत्साह लेकर आता है. इस खास मौके पर भगवान गणेश को तरह-तरह के पकवानों और मिठाइयों का भोग लगाया जाता है. मोदक के अलावा, आप घर पर भोग के तौर पर तरह-तरह के पकवान तैयार कर सकते हैं, लेकिन महाराष्ट्र की पारंपरिक पूरन पोली भी गणपति बप्पा के भोग के लिए बनाई जा सकती है. चने की दाल और गुड़ से तैयार होने वाली पूरन पोली स्वाद में मीठी और बेहद स्वादिष्ट होती है. इसे घर पर बनाना भी काफी आसान है. बस आपको हमारे बताए गए टिप्स फॉलो करने होंगे, ताकि स्वाद अच्छा आ सके और पूरन पोली को तैयार करके भोग लगाया जा सके.

विज्ञापन
विज्ञापन

पूरन पोली की रेसिपी 

सामग्री

  • आटे के लिए
  • गेहूं का आटा- 2 कप 
  • तेल या घी- 1 चम्मच
  • नमक- स्वादानुसार 
  • जरूरत के अनुसार पानी
  • पूरन के लिए
  • चना दाल- 1 कप
  • गुड़- 1 कप 
  • इलायची पाउडर- चुटकी भर 
  • सौंफ पाउडर- आधा चम्मच
  • जायफल पाउडर- 1 चम्मच
  • घी- 1 चम्मच

विधि 

  • सबसे पहले चना दाल को अच्छी तरह धोकर कुछ देर के लिए भिगो दें. इसके बाद दाल को पानी के साथ कुकर में डालकर नरम होने तक पकाएं. दाल पकने के बाद उसका पानी निकाल दें. अब एक कड़ाही में पकी हुई दाल और गुड़ डालकर धीमी आंच पर पकाएं.
  • इसे लगातार चलाते रहें, जब तक कि गुड़ अच्छी तरह पिघलकर दाल के साथ मिल न जाए और मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. इस मिश्रण में इलायची, सौंफ और जायफल पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएं. फिर गैस बंद करके इसे ठंडा होने दें.  
  • ठंडा होने के बाद इसे अच्छी तरह मैश कर लें ताकि पूरन एकदम मुलायम हो जाए. अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, थोड़ा नमक और घी डालें. पानी की मदद से नरम आटा गूंथ लें और इसे कुछ देर के लिए ढककर रख दें. इसके बाद आटे की छोटी लोई लें और उसे थोड़ा बेलें. 
  • बीच में तैयार किया हुआ पूरन रखें और आटे को चारों तरफ से बंद कर दें. इसे हल्के हाथों से बेलकर तवे पर डालें. पूरन पोली को दोनों तरफ से घी लगाकर सुनहरा होने तक सेंकें. इसी तरह सारी पूरन पोली तैयार कर लें. तैयार पूरन पोली को प्लेट में सजाकर भगवान गणेश को भोग लगाएं.

इसे भी पढ़ें- Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ