गणेश चतुर्थी पर इस बार कुछ अलग करें, चॉकलेट से बनाएं बप्पा की खूबसूरत इको-फ्रेंडली मूर्ति

Chocolate Ganpati At Home: इस गणेश चतुर्थी बप्पा की मूर्ति को लेकर कुछ नया और क्रिएटिव ट्राई करना चाहते हैं? इस बार बाजार से मूर्ति लाने के बजाय घर पर ही एक अनोखी मूर्ति तैयार कर सकते हैं. जानिए चॉकलेट से गणपति बनाने का आसान तरीका और इसे खास तरीके से सजाने के आइडियाज.

Chocolate Ganpati DIY

गणेश चतुर्थी पर घर में बनाएं खूबसूरत चॉकलेट गणपति. AI Generated Image

Chocolate Ganesh Idol: हर साल गणेश चतुर्थी आती है, लोग बप्पा की मूर्ति बाजार से लाकर विधि-विधान से स्थापना करके विसर्जन करते हैं, लेकिन अगर आप इस गणेश चतुर्थी कुछ अलग और यादगार करना चाहते हैं तो इस बार आप बप्पा की मूर्ति श्रद्धा भाव से अपने हाथों से घर पर बना सकते हैं. इस बार आप चॉकलेट से बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति (Eco Friendly Ganesha) क्रिएटिव तरीके से बना सकते हैं. खास बात यह है कि चॉकलेट की मूर्ति को विसर्जन के बाद प्रसाद के रूप में बच्चों में दिया जा सकता है. ऐसा करने से आप पर्यावरण का भी ख्याल रखते हैं. आइए जानते हैं कि घर पर कैसे चॉकलेट से बप्पा की इको-फ्रेंडली मूर्ति बना सकते हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

घर पर चॉकलेट गणपति कैसे बनाएं

सामग्री –

डार्क चॉकलेट – 500 ग्राम
कॉर्न सिरप- 150 ग्राम
सजावट के लिए ड्राई फ्रूट्स या नारियल

विज्ञापन

घर पर चॉकलेट गणपति बनाने का तरीका

  • सबसे पहले डार्क चॉकलेट को चाकू की मदद से छोटे-छोटे और बारीक टुकड़ों में काट लीजिए ताकि उसे पिघलाते समय परेशानी न हो.
  • अब इस कटी हुई चॉकलेट को माइक्रोवेव सेफ बाउल में डाल लीजिए.
  • इस बाउल को कम से कम 15 से 30 सेकंड के लिए माइक्रोवेव कर लीजिए. जब चॉकलेट लगभग 80 प्रतिशत तक पिघल जाए तो इसे बाहर निकालकर हल्के हाथों से ही बची हुई चॉकलेट को मिला लें, इसी से ये पूरी तरह पिघल जाएगी.
  • अब कॉर्न सिरप को भी अलग से लगभग 5 से 10 सेकंड के लिए माइक्रोवेव में हल्का सा गर्म कर लीजिए ताकि दोनों का तापमान एक ही जैसा रहे.
  • इसके बाद हल्के गर्म कॉर्न सिरप को पिघली हुई चॉकलेट में डालकर अच्छे से कुछ देर के लिए चलाते रहें.
  • आप नोटिस करेंगे कि धीरे-धीरे चॉकलेट गाढ़ी होने लगेगी और इसकी चमक भी खत्म हो जाएगी.
  • ध्यान रहे कि मिश्रण को तब तक ही चलाएं जब तक मिश्रण गाढ़ा न हो जाए, लेकिन चॉकलेट के तेल छोड़ने से पहले ही मिक्सिंग रोक दीजिएगा.
  • अब इस मिश्रण को कम से कम 4 से 5 घंटे के लिए कमरे के तापमान पर छोड़ दीजिए.
  • 4 से 5 घंटे पूरे होने के बाद मिश्रण को थोड़ी ताकत लगाकर अच्छी तरह गूंथ लीजिए ताकि इसमें चिकनाहट आ जाए.
  • इसके बाद इसे पेपर रैप में लपेटकर फिर से 4 से 5 घंटे के लिए फ्रिज में रख दीजिए.
  • जब आपको डो से गणपति बनाने हों तो डो को फ्रिज से निकाल लीजिए और थोड़ी देर के लिए रूम टेंपरेचर पर रख दीजिए.
  • इसके बाद गणपति की मूर्ति बनाने के लिए सबसे पहले मूर्ति को स्थापित करने के लिए एक बेस बोर्ड ले लीजिए और
  • इसके ऊपर चॉकलेट डो से लगभग 2 x 2.5 इंच आकार और 2 इंच ऊंचाई की एक चौकी बना लीजिए.
  • अब डो की मदद से एक गोल बॉल जैसी बनाकर पेट तैयार करें और इसे चौकी पर रख दीजिए.
  • इसके बाद हाथों से ही दो पैर मुड़े हुए बनाकर बैठे हुए आकार में उन्हें नीचे लगा दीजिए.
  • अब हाथ बनाते समय ध्यान रखें कि आप दाहिना हाथ आशीर्वाद मुद्रा में बनाएं और बायां हाथ मोदक रखने की पोजिशन में बनाएं.
  • डो का छोटा हिस्सा लेकर उससे मोदक बना लीजिए और उसे बाएं हाथ पर रख दीजिए.
  • अगर कोई हिस्सा चिपक न रहा हो तो आप इसे चिपकाने के लिए थोड़ी सी पिघली हुई चॉकलेट का ग्लू के तौर पर यूज कर सकते हैं.
  • अब एक गोल बॉल से चेहरा और सूंड बनाकर धड़ के ऊपर लगा दीजिए.
  • कान बनाने के लिए दो बराबर गोलियां बनाएं और उन्हें एक तरफ से दबाकर चपटा कर लीजिए और उन्हें सिर के दोनों तरफ चिपका दीजिए.
  • अब डो से एक पतली पट्टी एकदम नूडल जैसी रोल करते जाइए और इसे सिर पर लपेटकर पगड़ी बना लीजिए.
  • आप पगड़ी पर अपने हाथों से फूल की डिजाइन भी बना सकते हैं या फिर नारियल और बादाम लेकर इनसे पगड़ी को सजा दीजिए.
  • मूर्ति में डीटेलिंग देने के लिए एक टूथपिक की मदद से आंखें और सूंड की लाइन की डीटेलिंग कर दीजिए.
  • चौकी की सजावट करने के लिए डो की दो पतली पट्टियां बनाकर उन्हें आपस में ट्विस्ट कर दीजिए और इसे चौकी के चारों ओर किनारों पर लगा दीजिए.
  • अब कपड़ों को नारियल के बुरादे की मदद से सजाकर डीटेलिंग दे सकते हैं.
    लीजिए, तैयार है आपके इको-फ्रेंडली चॉकलेट से बने गणपति.

यह भी पढ़ें – मोदक तो हर बार बनाते हैं, इस गणेश चतुर्थी ट्राई करें मोदक वाली खीर, बप्पा को लगाएं खास भोग

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ