Hartalika Teej Fashion: पुरानी साड़ी को नए अंदाज में करें स्टाइल, ये टिप्स बदल देंगी आपका पूरा लुक

Saree Styling Tips: अगर आप किसी वजह से नई साड़ी नहीं खरीद पाई हैं तो इस लेख में बताए गए टिप्स की मदद से साड़ी को दोबारा स्टाइल कर सकते हैं. इन टिप्स से यकीनन आपका पूरा लुक बदल जाएगा और सब तारीफ करते नहीं थकेंगे.  

Saree Styling Tips

पुरानी साड़ी कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनना. Image credit- AI

विज्ञापन

Hartalika Teej Ke Liye Styling Tips: हरतालिका तीज पर महिलाएं खूबसूरत और ट्रेडिशनल लुक के लिए साड़ी पहनना पसंद करती हैं. लेकिन हर बार नई साड़ी खरीदना जरूरी नहीं है और कई बार मार्केट जाने का टाइम नहीं मिल पाता. अगर आपके वार्डरोब में कोई पुरानी साड़ी रखी है तो उसे थोड़े से ट्विस्ट के साथ बिल्कुल नए अंदाज में स्टाइल किया जा सकता है. बस आपको सही सही ब्लाउज, ज्वेलरी और ड्रेपिंग स्टाइल पर ध्यान देना होगा, ताकि पुरानी साड़ी को भी नया और स्टाइलिश लुक दिया जा सकता है. आप इस लेख में बताए गए तरीकों से साड़ी को स्टाइल कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- Jalebi Recipe: इंदौर की फेमस पतली जलेबी अब घर कैसे बनाएं? नोट करें आसान रेसिपी

विज्ञापन

पुरानी साड़ी कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पहनना

पुरानी साड़ी को नया लुक देने का सबसे आसान तरीका है उसके साथ अलग रंग का ब्लाउज पहनना. अगर साड़ी हल्के रंग की है तो उसके साथ कंट्रास्ट शेड का ब्लाउज चुन सकती हैं. यानी अपने घर में मौजूद दूसरी साड़ी का ब्लाउज लिया जा सकता है. वहीं, गहरे रंग की साड़ी के साथ पेस्टल या गोल्डन ब्लाउज अच्छा लगेगा. आप चाहें तो ट्रेंडी नेकलाइन या स्लीव डिजाइन वाला ब्लाउज भी चुन सकती हैं. 

बेल्ट का करें इस्तेमाल 

अगर आप ट्रेडिशनल साड़ी को थोड़ा मॉडर्न टच देना चाहती हैं तो कमर पर एक खूबसूरत साड़ी बेल्ट लगा सकती हैं. ट्रेडिशनल डिजाइन वाली बेल्ट तीज के मौके पर काफी सुंदर लगेगी. इससे साड़ी की ड्रेपिंग भी अच्छी तरह बनी रहती है और कमर की शेप भी उभरकर आती है. आप किसी सूट की बेल्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपका लुक थोड़ा नया लगेगा और आपका पति इंप्रेस हो जाएगा. 

पल्लू ड्रेपिंग का स्टाइल बदलना 

साड़ी का लुक काफी हद तक उसके पल्लू की ड्रेपिंग पर डिपेंड करता है. इस बार पल्लू को हमेशा की तरह पहनने के बजाय ओपन पल्लू, गुजराती स्टाइल या प्लेटेड पल्लू ट्राई कर सकती हैं. इससे वही पुरानी साड़ी बिल्कुल अलग नजर आएगी. इस बार आप दूसरी तरफ पल्लू ड्रेपिंग करने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे लुक अलग मिल सकता है. 

विज्ञापन

स्टेटमेंट ज्वेलरी आएगी काम 

तीज के मौके पर ज्वेलरी आपके पूरे लुक को खास बना सकती है. पुरानी साड़ी के साथ हैवी झुमके, चोकर, रानी हार या ट्रेडिशनल नेकलेस पहन सकती हैं. अगर साड़ी सिंपल है तो स्टेटमेंट ज्वेलरी को अपने लुक का सेंटर पॉइंट बनाएं. वरना इस बार बार कुछ अलग वियर कर सकती हैं जैसे अगर आप नेकलेस नहीं पहनती हैं तो इस बार ट्राई करें. इससे आपका लुक कुछ अलग लगेगा.  

कमरबंद या कमर बेल्ट ट्राई करना 

अगर साड़ी का डिजाइन बहुत सिंपल है तो कमरबंद पहनकर इसे रॉयल लुक दिया जा सकता है. खासकर सिल्क, बनारसी या कॉटन साड़ी के साथ ट्रेडिशनल कमरबंद काफी खूबसूरत लगता है. यह आपका पुराना रखा होगा, वरना अगर आपके घर में कोई बड़ा है तो उनसे मांग कर इस्तेमाल कर सकती हैं. इससे आपका लुक बहुत अच्छा लगेगा और कमरबंद से साड़ी नई भी लग सकती है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ