Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

IRCTC का जापान टूर पैकेज 2026: टोक्यो से हिरोशिमा तक घूमने का मौका, जानिए यात्रा का खर्च और बुकिंग की पूरी जानकारी

IRCTC Japan Cherry Blossom Tour Package 2026: क्या आप भी इस गर्मियों की छुट्टियों में विदेश घूमना चाहते हैं? अगर हां, तो IRCTC आपके लिए जापान जाने का एक शानदार टूर पैकेज लाई है, जिसकी मदद से आप जापान की सैर कर सकते हैं. आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 14, 2026 13:14
IRCTC Japan Cherry Blossom Tour Package 2026
जापान घूमने का शानदार मौका.

IRCTC International Tour Package 2026: अगर आप अप्रैल 2026 में जापान की खूबसूरत यात्रा का सपना देख रहे हैं, तो IRCTC आपके लिए एक खास हवाई टूर पैकेज लेकर आया है. इस पैकेज में टोक्यो, फूजी, जैसे कई विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थलों का दौरा शामिल है. यह 10 दिन का टूर पैकेज यात्रियों को जापान की संस्कृति, प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक धरोहर का अनोखा अनुभव प्रदान करेगा साथ ही, रहने खाने और घूमने की किसी तरह की दिक्कत का सामना नहीं करना पड़ेगा. आइए जानते हैं इस पैकेज के बारे में.

यह भी पढ़ें: लाइफस्टाइल डिसऑर्डर क्यों बन रहे हैं युवाओं की बड़ी समस्या? जानिए नेचुरोपैथी क्या है और कैसे

---विज्ञापन---

सुविधाजनक यात्रा और आरामदायक ठहराव

इस टूर में यात्रियों के लिए लखनऊ, देहरादून, बरेली, मुरादाबाद, मथुरा और आगरा से दिल्ली तक उपयुक्त परिवहन की व्यवस्था की गई है. इसके बाद दिल्ली से एयर इंडिया की फ्लाइट द्वारा जापान के प्रमुख शहरों तक यात्रा कराई जाएगी. यात्रियों का ठहराव थ्री-स्टार होटल में होगा, जिसमें भारतीय भोजन, अनुभवी गाइड और ट्रैवल इंश्योरेंस जैसी सुविधाएं शामिल हैं. कुल मिलाकर यह पैकेज पूरी यात्रा को आरामदायक, सुरक्षित और यादगार बनाने के लिए तैयार किया गया है, ताकि आपकी यह ट्रिप बिना किसी टेंशन के मजे के साथ गुजरे.

---विज्ञापन---

घूमने के लिए प्रमुख स्थल

इस टूर में जापान का उएनो पार्क, लेक कावागुची और योयोगी पार्क में चेरी ब्लॉसम का दृश्य देखने का अवसर मिलेगा. इसके अलावा टोक्यो स्काईट्री, माउंट फूजी, अराशियामा बांस वन, किंकाकु-जी मंदिर, ओसाका कैसल, नारा डियर पार्क, हिरोशिमा पीस मेमोरियल पार्क और इट्सुकुशिमा श्राइन जैसे प्रसिद्ध स्थल भी शामिल हैं. साथ ही जापान की हाई-स्पीड बुलेट ट्रेन शिंकानसेन की यात्रा इस टूर को और भी रोमांचक और यादगार बनाएगी.

कितने का है पैकेज और क्या है बुकिंग प्रक्रिया

इस 10-दिन के जापान टूर पैकेज की कीमत एक व्यक्ति के लिए ₹4,19,000 है. दो या तीन व्यक्तियों के साथ ठहरने पर प्रति व्यक्ति ₹3,56,000 और माता-पिता के साथ बच्चों के लिए ₹3,56,000 (बेड सहित) या ₹2,96,300 (बिना बेड) निर्धारित है. बुकिंग पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर की जाएगी. जो लोग इस पैकेज को पाना चाहते हैं, वह IRCTC लखनऊ कार्यालय, पर्यटन भवन गोमती नगर या वेबसाइट www.irctctourism.com पर जाकर बुकिंग कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: सिर्फ 500 रुपये में वीकेंड बन जाएगा यादगार, यहां जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहें

First published on: Mar 14, 2026 01:13 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.