Jagannath Rath Yatra के लिए पुरी जाएं तो ये नजदीकी टूरिस्ट लोकेशंस भी सस्ते में देखें

Jagannath Rath Yatra 2025: ऐसे बहुत से लोग हैं जो जगन्नाथ यात्रा के दौरान पुरी जाने का प्लान बनाते हैं। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं, तो आइए जानते हैं कुछ ऐसी जगहों के बारे में जहां आप कम बजट में घूम सकते हैं और अपनी यात्रा को यादगार बना सकते हैं।

Jagannath Rath Yatra के लिए पुरी जाएं तो ये नजदीकी टूरिस्ट लोकेशंस भी सस्ते में देखें

Jagannath Rath Yatra 2025: अगर आप जगन्नाथ पुरी यात्रा की योजना बना रहे हैं तो यह ट्रिप आपके जीवन के सबसे खास पलों में से एक हो सकता है। हर साल लाखों श्रद्धालु भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए पुरी आते हैं खासकर रथ यात्रा के समय। ऐसे में सही और आरामदायक ठहरने की व्यवस्था बहुत जरूरी हो जाती है, ताकि आप बिना किसी परेशानी के अपनी यात्रा का आनंद ले सकें। पुरी में कई ऐसे ठिकाने हैं जो न सिर्फ बजट-फ्रेंडली हैं, बल्कि जगन्नाथ मंदिर के भी काफी करीब स्थित हैं। इन जगहों पर आपको साफ-सुथरे कमरे, बेसिक सुविधाएं और शांत वातावरण मिलता है। यह स्थान उन श्रद्धालुओं के लिए एकदम सही हैं जो कम खर्च में अच्छा और सुविधाजनक ठहराव चाहते हैं। तो आइए जानते हैं उन जगहों के बारे में जिन्हें आप अपनी  लिस्ट में शामिल कर सकते हैं।

विज्ञापन

धर्मशाला

 Image Source Freepik

विज्ञापन

अगर आप पुरी जाने का विचार कर रहे हैं लेकिन यह तय नहीं कर पा रहे कि ठहरें कहां, तो जगन्नाथ पुरी में कई धर्मशालाएं उपलब्ध हैं। आपको 500 से 800 रुपये प्रति रात की दर में अच्छे विकल्प मिल सकते हैं। ये धर्मशालाएं मंदिर से कुछ ही दूरी पर स्थित होती हैं और काफी साफ-सुथरी तथा किफायती होती हैं। आप चाहें तो यहां ठहरने का विचार कर सकते हैं।

गेस्ट हाउस

अगर आप पुरी में सस्ता और अच्छा स्टे चाहते हैं, तो आपको यहां आसानी से 800 से 1000 रुपये प्रति रात के बीच गेस्ट हाउस मिल जाएंगे। इन गेस्ट हाउस में अटैच्ड बाथरूम, फैन/एसी, बेसिक फर्नीचर जैसी सुविधाएं उपलब्ध होती हैं।

विज्ञापन

होमस्टे

पुरी में कई स्थानीय परिवार अपने घर में श्रद्धालुओं के लिए कमरे उपलब्ध कराते हैं। ये होमस्टे न केवल सुरक्षित होते हैं, बल्कि आपको स्थानीय जीवनशैली का अनुभव भी कराते हैं। इनका औसत खर्च 500 से 1000 रुपये प्रति रात होता है। यहां आपको शांत वातावरण और घरेलू भोजन का भी लाभ मिलता है।

मंदिर के पास बजट होटल

 Image Source Freepik

विज्ञापन

जगन्नाथ मंदिर के आसपास आपको 1000 रुपये से कम में कई होटल मिल जाते हैं जो छोटे परिवारों और सोलो ट्रैवलर्स के लिए अच्छे विकल्प हैं। इनका खर्चा आमतौर पर 700 से 1200 रुपये प्रति रात के बीच आता है। यहां आपको बेसिक एसी/नॉन-एसी रूम, वाईफाई, हाउसकीपिंग जैसी सुविधाएं भी मिलती हैं।

विज्ञापन

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aditya

Aditya

आदित्य तिवारी NEWS 24 में जनवरी 2025 से सीनियर सब एडिटर हैं और क्रिकेट और ओलंपिक खेलों से जुड़ी खबरों, मैच रिपोर्ट्स और अपडेट्स को कवर करते हैं. उन्होंने डिजिटल मीडिया का सफर मार्च 2019 में शुरू किया और उन्हें 7 साल से अधिक का अनुभव है. आदित्य ने स्पोर्ट्सविकी, क्रिकेट एडिक्टर हिंदी, सत्योदय मीडिया, ट्रेंड बिहार, भारत का सच, जागरण क्रिकेट और क्रिकेट ज्ञान के लिए काम किया है. आदित्य ने जागरण इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड मास कम्युनिकेशन (JIMMC), कानपुर से पत्रकारिता की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने जागरण कॉलेज ऑफ आर्ट्स साइंस एंड कॉमर्स से बीए भी किया है. आदित्य ने आईसीसी वनडे और टी-20 वर्ल्ड कप, ओलंपिक, कॉमनवेल्थ गेम्स, एशियन गेम्स, फीफा वर्ल्ड कप, आईपीएल, प्रीमियर लीग, फुटबॉल चैंपियंस लीग और प्रो कबड्डी लीग कवर किए हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ