International Yoga Day: आजकल बहुत सी महिलाएं पीसीओएस जैसी समस्या से जूझ रही हैं। यह एक हार्मोनल असंतुलन से जुड़ी समस्या है जिसमें पीरियड्स रेगुलर नहीं होते हैं। जिस कारण वजन बढ़ने लगता है चेहरे पर अनचाहे बाल आ जाते हैं और कई बार प्रेग्नेंसी में भी दिक्कत आती है। माना जाता है कि लाइफस्टाइल और खानपान की खराब आदतें इसकी बड़ी वजह बनती हैं। लेकिन अच्छी बात यह है कि योग से इस समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकता है। अगर रोजाना योगासन किया जाए तो हार्मोन संतुलित रहते हैं तनाव कम होता है और पीरियड भी सामान्य होने लगते हैं। तो आइए जानते हैं 5 असरदार योगासन के बारे में जो पीसीओएस में राहत दिलाने में मददगार साबित हो सकते हैं।
बद्धकोणासन
अगर आप बद्धकोणासन रोजाना करते हैं तो यह जांघ, कमर और पेल्विक एरिया में ब्लड सर्कुलेशन बढ़ाता है। यह ओवरी और यूट्रस के कार्य को बेहतर करता है जिससे पीरियड्स नियमित होने में मदद मिलती है। कोशिश करें इस आसन को रोजाना 5–10 मिनट करें।
सेतु बंधासन
यह आसन रीढ़ और थायरॉयड ग्रंथि पर असर डालता है जिससे हार्मोन संतुलित रहते हैं। इसके साथ ही यह तनाव को कम करने में भी मदद करता है जो पीसीओएस की मुख्य वजहों में से एक है। इस आसन को रोजाना करें।
भुजंगासन
भुजंगासन को रोजाना करने से पेट और निचले हिस्से की मांसपेशियां मजबूत होती हैं। यह ओवरी को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करता है।
धनुरासन
धनुरासन पेट की चर्बी को कम करने में मदद करता है जो पीसीओएस से जुड़ी समस्या है। यह मेटाबॉलिज्म को तेज करता है और शरीर को लचीला बनाता है।
प्राणायाम
पीसीओएस से राहत के लिए सिर्फ शरीर ही नहीं, मन का शांत रहना भी काफी जरूरी है। रोजाना 10 मिनट अनुलोम-विलोम करने से तनाव कम होता है, हार्मोन संतुलन बेहतर होता है और पीसीओएस में राहत मिलती है।
ये भी पढ़ें- International Yoga Day: बेचैनी और घबराहट से हैं परेशान? ये योगासन बनेंगे आपकी ढाल
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
Navratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
44 mins agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
2 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
20 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
23 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines