News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
International Airport: विदेश यात्रा का रोमांच अपने चरम पर होता है लेकिन हवाई अड्डे की भीड़, सुरक्षा जांच और अनजान प्रक्रियाएं कई यात्रियों को परेशान कर सकती हैं। अगर आप इन 7 टिप्स को अपनाते हैं तो विदेशी एयरपोर्ट का अनुभव आपके लिए बिल्कुल मजेदार हो जाएगा। बस थोड़ी-सी प्लानिंग करनी है। सतर्क रहना है और बस फिर आप नए सफर का पूरा आनंद ले सकते हैं।
भीड़ से बचने और समय बचाने के लिए ऑनलाइन चेक-इन सबसे बेहतरीन उपाय है। अपनी एयरलाइन की वेबसाइट या ऐप पर जाकर चेक-इन करें और मोबाइल पर ही बोर्डिंग पास सेव कर लें। इससे आपको चेक-इन काउंटर की लंबी लाइन में नहीं लगना पड़ेगा। अगर आप बैग चेक-इन कर रहे हैं तो “बैगेज ड्रॉप” काउंटर पर सीधे जाएं ताकि समय बर्बाद न हो।
हर एयरपोर्ट का लेआउट अलग होता है। उड़ान से पहले एयरपोर्ट की वेबसाइट पर जाकर वहां के टर्मिनल, गेट, बैगेज क्लेम और ट्रांसपोर्ट ऑप्शन को समझ लें। अगर एयरपोर्ट बहुत बड़ा है जैसे दुबई या सिंगापुर तो यह पता कर लें कि गेट्स के बीच कितनी दूरी है और वहां पहुंचने में कितना समय लगेगा।
सिक्योरिटी चेक कई लोगों के लिए तनाव भरा हो सकता है लेकिन अगर आप पहले से तैयार रहेंगे तो यह आसान हो जाएगा।
ज्यादातर इंटरनेशनल एयरपोर्ट फ्री वाई-फाई की सुविधा देते हैं। इससे आप परिवार या दोस्तों से संपर्क में रह सकते हैं। अगली उड़ान की जानकारी देख सकते हैं या वर्चुअल मैप का इस्तेमाल कर सकते हैं।
विदेशी एयरपोर्ट पर पहुंचकर सबसे पहले आपको लोकल करेंसी की जरूरत पड़ सकती है। एयरपोर्ट पर करेंसी एक्सचेंज महंगा हो सकता है इसलिए थोड़ा-सा कैश पहले ही बदलवा लें। अगर एटीएम से पैसा निकाल रहे हैं तो अपने बैंक से पहले ही इंटरनैशनल ट्रांजेक्शन की जानकारी लें ताकि कार्ड ब्लॉक न हो जाए।
इंटरनैशनल एयरपोर्ट पर किसी भी स्थिति के लिए तैयार रहना जरूरी है।
अब बताइए आपका सबसे यादगार एयरपोर्ट एक्सपीरियंस कौन-सा रहा?
यह भी पढ़ें: केरल की यह 5 खूबसूरत जगहें आपकी यात्रा को बना देंगी यादगार
न्यूज 24 पर पढ़ें ट्रैवल एंड टूरिज्म, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।