सर्दियों में बाजार में सबसे आकर्षक फल स्ट्रॉबेरी ही होता है. इसका चमकदार लाल रंग, मीठा स्वाद और ताजगी हर किसी का ध्यान खींचती है. आपने कभी न कभी तो इसका स्वाद लिया होगा, जो बड़ा खट्टा-मीठा लगता है. यही कारण है कि भारत व विदेश में इसे हर उम्र के लोग पसंद करते हैं, लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि इतनी बड़ी मात्रा में स्ट्रॉबेरी आखिर आती कहां से है? आइए जानते हैं भारत की स्ट्रॉबेरी राजधानी कहां है?
यह भी पढ़ें: रोज अनुलोम विलोम करने से क्या होता है? Baba Ramdev ने बताए Anulom Vilom के फायदे
भारत की स्ट्रॉबेरी राजधानी कहां है
भारत का सिटी ऑफ स्ट्रॉबेरी और कहीं नहीं बल्कि महाराष्ट्र में स्थित है, जिसका नाम महाबलेश्वर है. महाराष्ट्र के सतारा जिले में स्थित महाबलेश्वर भारत की करीब 80% स्ट्रॉबेरी का उत्पादन करता है. यहां की ठंडी रातें, हल्की धूप और अनुकूल मौसम स्ट्रॉबेरी की खेती के लिए बिल्कुल सही हैं. साथ ही बारिश से मिट्टी उपजाऊ होती है और लाल लेटराइट मिट्टी स्ट्रॉबेरी के स्वाद और रंग को और निखारती है. यही वजह है कि महाबलेश्वर की स्ट्रॉबेरी मीठी, टिकाऊ और स्वाद में बेहतरीन होती है.
अलग-अलग तरह की स्ट्रॉबेरी की होती है खेती
महाबलेश्वर में कई स्ट्रॉबेरी की कई किस्में उगाई जाती हैं. चांडलर किस्म अपने बड़े आकार और रसदार स्वाद के लिए लोकप्रिय है, स्वीट चार्ली जल्दी पकने वाली और बेहद मीठी है, जबकि कैमारोसा लंबी दूरी तक ले जाने में खराब न होने वाली स्ट्रॉबेरी है. यहां की आधुनिक खेती तकनीक और दशकों का अनुभव किसानों को बेहतर उत्पादन और मुनाफा दिलाता है.
देश और विदेशों तक स्ट्रॉबेरी
सप्तंबर-अक्टूबर में रोपाई शुरू होती है और दिसंबर से मार्च तक कटाई चलती है. महाबलेश्वर की स्ट्रॉबेरी सीधे मंडियों, होटल इंडस्ट्री और प्रोसेसिंग यूनिट्स तक सप्लाई की जाती है, जिससे किसानों की आमदनी बढ़ती है. बता दें कि स्ट्रॉबेरी सिर्फ मुंबई, पुणे और बेंगलुरु तक ही नहीं जाती, बल्कि प्रोसेस्ड रूप में विदेशों तक भी निर्यात की जाती है.
यह भी पढ़ें: डॉलर के मुकाबले पाकिस्तानी रुपये की कितनी है वैल्यू? जानिए भारतीय रुपये से कितना पीछे?