रोज अनुलोम विलोम करने से क्या होता है? Baba Ramdev ने बताए Anulom Vilom के फायदे

Anulom Vilom Ke Fayde: अनुलोम-विलोम प्राणायाम सेहत के लिए एक नहीं बल्कि कई तरह से फायदेमंद होता है. यहां जानिए बाबा रामदेव अनुलोम-विलोम करने के क्या फायदे बता रहे हैं और साथ ही जानिए अनुलोम-विलोम किस तरह करना चाहिए.

Anulom vilom ke fayde

रोज 5 मिनट अनुलोम-विलोम करने के क्या फायदे हैं?

Anulom Vilom Benefits: सेहत को दुरुस्त रखने में योग का बड़ा हाथ है. रोजाना योग किया जाए तो शरीर निरोगी रहता है. अनुलोम-विलोम ऐसा ही एक प्राणायाम है जो योग की शुरुआत में ही किया जाता है. इसमें गहरी सांस अंदर खींची जाती है और छोड़ी जाती है. अनुलोम-विलोम शरीर को एक नहीं बल्कि अनेक फायदे देता है. इसी बारे में बता रहे हैं योगगुरु स्वामी रामदेव. बाबा रामदेव (Baba Ramdev) बता रहे हैं अगर आप रोजाना अनुलोम-विलोम करेंगे तो शरीर को इसके कौन-कौनसे फायदे मिलते हैं. यहां जानिए सेहत के लिए किस-किस तरह से लाभकारी है अनुलोम-विलोम प्राणायाम.

विज्ञापन
विज्ञापन

बाबा रामदेव ने बताए अनुलोम-विलोम के फायदे | Anulom Vilom Karne Ke Fayde

बाबा रामदेव कहते हैं कि अनुलोम विलोम एक बेहद ही महत्वपूर्ण प्राणायाम है जो पूरे शरीर की नाड़ियों को दुरुस्त करता है. अनुलोम-विलोम करने से अष्ट चक्र जागृत हो जाते हैं और नव द्वारों पर नियंत्रण रहता है. इससे शरीर पर, इंद्रियों पर और अपने मन पर अपना नियंत्रण हो जाता है.

अनुलोम विलोम करने पर बीपी की दिक्कतें ठीक हो जाती हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि अनुलोम विलोम बीपी समेत दिल की दिक्कतों को ठीक करने में असरदार है, इससे माइग्रेन, मिर्गी और डिप्रेशन जैसी कंडीशंस में भी लाभ मिलता है. न्यूरोलॉजिकल और ऑटो-इम्यून बीमारियों को दूर रखने में भी अनुलोम-विलोम का असर नजर आता है.

विज्ञापन

ये भी होते हैं फायदे

स्ट्रेस कम होता है – अनुलोम-विलोम रोजाना करने पर यह तनाव को कम करता है. इससे ब्लड सप्लाई बेहतर होती है और दिमाग तक पर्याप्त खून पहुंचता है. इससे दिमाग शांत रहता है, स्ट्रेस कम होता है और रिलैक्स्ड फील होता है.

विज्ञापन

फेफड़ों को फायदा – इस प्राणायाम से फेफड़ों को फायदा मिलता है. इससे फेफड़ों की कार्यक्षमता बढ़ती है और श्वसन तंत्र को भी इसके फायदे मिलते हैं.

नर्वस सिस्टम को मिलता है फायदा – अनुलोम-विलोम करने पर नर्वस सिस्टम बैलेंस होता है. इससे नर्वस सिस्टम का काम भी बेहतर होने लगता है.

विज्ञापन

ध्यानकेंद्रित करना – रोजाना अनुलोम-विलोम करने पर ध्यानकेंद्रित करने की क्षमता बढ़ती है. ऐसा दिमाग तक बेहतर तरह से ऑक्सीजन पहुंचने पर भी होता है.

दिल की सेहत – अनुलोम-विलोम करने पर दिल की सेहत अच्छी रहती है. इससे ब्लड प्रेशर रेग्यूलेट होता है और कार्डियोवैस्कुलर हेल्थ को बेहतर होने में फायदा मिलता है.

विज्ञापन

मजबूत होती है इम्यूनिटी – अनुलोम-विलोम प्राणायाम करने का एक फायदा यह भी है कि इससे शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होने लगती है और शरीर बार-बार रोगों का शिकार नहीं होता है.

हार्मोनल इंबैलेंस – रोज अनुलोम-विलोम प्राणायाम किया जाए तो इससे शरीर शांत होने लगता है और इससे हार्मोनल इंबैलेंस ठीक होने में मदद मिलती है.

विज्ञापन

अनुलोम-विलोम कैसे करते हैं

  • अनुलोम विलोम करने के लिए सबसे पहले पद्मासन में बैठ जाएं.
  • अब अपनी रीढ़ को सीधा करें.
  • धीरे से आंखें बंद करें.
  • अब दाएं हाथ के अंगूठे को नाक के दाएं नथुने पर और रिंग फिंगर को बाएं नथुने पर रखें.
  • अपने दाएं नथुने को दबाएं और बाएं नथुने से सांस अंदर की तरफ खींचें.
  • अपनी सांसों को कुछ देर रोकने के बाद बाएं नथुने को दाएं हाथ की रिंग फिंगर से दबाएं और दाएं नथूने से सांस बाहर छोड़ दें.
  • इस प्रक्रिया को 6 से 10 मिनट तक दोहराएं.

शुरुआत में कितनी देर करना चाहिए अनुलोम-विलोम

विज्ञापन

शुरू-शुरू में आप रोजाना 3 से 4 मिनट तक अनुलोम विलोम कर सकते हैं. कम से कम 60 बार अनुलोम विलोम किया जाए तो शरीर को इसके फायदे मिलते हैं.

किन्हें नहीं करना चाहिए अनुलोम-विलोम

विज्ञापन

अनुलोम-विलोम हर बीमारी में लाभकारी साबित होता है, ऐसे में सभी अनुलोम-विलोम प्राणायाम कर सकते हैं.

किस समय करना चाहिए अनुलोम-विलोम

विज्ञापन

अनुलोम-विलोम सुबह और शाम दोनों समय किया जा सकता है लेकिन अनुलोम-विलोम करने का सबसे सही समय सुबह का होता है. सुबह खाली पेट अनुलोम-विलोम प्रैक्टिस करने पर फायदा मिलता है.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ