---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Hug Day 2026: हर साल क्यों मनाया जाता है हग डे? जानिए प्यार जाहिर करने के लिए किस-किस तरह लगाया जा सकता है गले

Hug Day History: वैलेंटाइन वीक में 12 फरवरी के दिन मनाया जाता है हग डे. जानिए क्या है इस दिन की खासियत, क्यों मनाते हैं यह दिन और हग डे पर हग करने के कौन-कौनसे तरीके हैं. आपके लिए यहां हग डे से जुड़ी हर जानकारी दी गई है.

Author Written By: Seema Thakur Updated: Feb 12, 2026 07:38
Hug Day 2026
Happy Hug Day: हग डे मनाने की क्या है खास वजह, जानिए यहां.

Hug Day 2026: हग करना यानी गले लगना सबसे खूबसूरत एहसासों में से एक है. कहते हैं किसी को प्यार से गले लगा लिया जाए तो दिल का हर दर्द पिघल कर रह जाता है, जिससे प्यार करते हैं वह गले लगा ले तो दिल पर बर्फ सा जमा दुख गर्माहट से भाप की तरह उड़ जाता है. इसीलिए तो वैलेंटाइन वीक के सबसे खूबसूरत दिनों में से एक है हग डे. हर साल हग डे को 12 फरवरी के दिन मनाया जाता है. यहां जानिए हग डे क्यों मनाया जाता है, क्या है इस दिन का महत्व और किस-किस तरह के होते हैं रोमांटिक या प्लेटॉनिक हग्स.

क्यों मनाया जाता है हग डे

हग डे मनाया जाता है क्योंकि यह भावनात्मक तौर पर ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक तौर पर भी बेहद अच्छा माना जाता है. जो बातें व्यक्ति मुंह से नहीं कह पाता है वह बात प्यार से गले लगने पर बयां हो जाती हैं. जिससे हम प्यार करते हैं उसे कम से कम 20 सेकंड के लिए यह किया जाए तो दिमाग में ऑक्सीटोसिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है. इसे कडल हार्मोन या फिर लव हार्मोन भी कहा जाता है. गले लगने पर तनाव और चिंता कम होती है, इससे ब्लड प्रेशर कंट्रोल में रहता है और मन को शांति मिलती है सो अलग.

---विज्ञापन---

प्यार से गले लगाया जाए तो कपल्स के बीच की लड़ाईयां भी मिट जाती हैं. इसीलिए रिलेशनशिप में गले लगने का बेहद महत्व होता है. गले लगना सुरक्षा और भरोसे का एहसास देता है. हग करने पर शरीर की ही नहीं बल्कि मन की भी दूरियां मिट जाती हैं.

किस-किस तरह के होते हैं Hugs

---विज्ञापन---

बियर हग – इस हग में एकदूसरे को कसकर गले लगाया जाता है, कसकर बांहों में भरा जाता है. यह सुरक्षा, प्यार और भरोसे का प्रतीक होता है. यह करीब होने का एहसास देता है.

साइड हग – कपल्स से ज्यादा यह हग दोस्तों या नॉर्मल जान-पहचान के लोगों को किया जाता है. यह साइड से हल्का सा किया जाता है और कैजुअल या बस फ्रेंडली होता है.

बैक हग – यह हग बेहद करीब होने का प्रतीक है. बैक हग यानी पीछे से आकर गले उसे ही लगाया जाता है जिससे व्यक्ति बेहद प्यार करता है.

फोरहेड हग – यह हग इस तरह किया जाता है कि इसमें कपल्स का माथा एकदूसरे से टकराता है. यह हग करीबी रिश्ते वाला कोई भी व्यक्ति कर सकता है. यह इमोशनल और गहरा होता है.

जादू की झप्पी – जब आप हग करते हुए अपने पार्टनर को हल्का सा उठा देते हैं तो इसे जादू की झप्पी कहा जाता है. यह पार्टनर के अलावा करीबी दोस्त भी करते हैं.

लॉन्ग हग – बहुत दिन बाद किसी दोस्त या अपने पार्टनर से मिलकर किया जाता है. लंबे समय तक इस तरह हग करना बेहद करीबी का एहसास दिलाता है. यह हग सुकून देता है.

यह भी पढ़ें – Hug Day 2026 Wishes LIVE Updates: बांहों में अपनी आज मुझे सिमट जाने दो… Hug Day पर भेजिए ये प्यारभरे मैसेजेस, कोट्स और फोटोज

First published on: Feb 12, 2026 07:35 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.