Tulsi Plant Keep Green: यह मौसम तुलसी पौधे के लिए मुश्किल होता है. ध्यान ना देने पर पौधा खराब हो जाता है और पत्ते सूखने लगते हैं. साथ ही, कई परेशानियां भी सामने आने लग जाती हैं जैसे- पत्ते गिरने लगते हैं, ग्रोथ रुक जाती है और तुलसी खराब हो जाती है, आदि. इसलिए पौधे में सिर्फ पानी डालना काफी नहीं होगा. आप सूखी तुलसी को हरा-भरा करने के लिए पानी डालने से पहले मिट्टी में हमारी बताई गई सफेद चीज डालें. आप एप्सम साल्ट (Epsom Salt) या चूने जैसी सफेद चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं, जो जड़ों को मजबूत करने का काम करेगी. आइए इस लेख में तुलसी की देखभाल करने का सही तरीका जानते हैं.
इसे भी पढ़ें- वाइट बाल किसकी कमी से आते हैं? यहां जानिए कम उम्र में बालों के सफेद होने का मुख्य कारण क्या है
तुलसी के पौधे को हरा-भरा करने के लिए क्या करें?
अगर आप चाहते हैं कि तुलसी का पौधा हरा-भरा और लंबे समय तक जीवित रहे, तो मंजरी को हटा देना चाहिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मंजरी पर फल या बीज की संख्या बढ़ने से पौधे की उम्र कम हो जाती है. साथ ही, मंजरी तोड़ने से पौधे की ग्रोथ एनर्जी बरकरार रहती है.
तुलसी को सूखने से बचाने के लिए क्या करें?
आप तुलसी के पौधे में एप्सम साल्ट (Epsom Salt) या चूना डाल सकते हैं. इससे ना सिर्फ मिट्टी को सही पोषण मिलेगा, बल्कि पौधे की ग्रोथ भी अच्छी होगी. बस आपको इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि चूना गोबर या खाद के साथ इसलिए किया जाए. इससे पौधे को जाड़ों में कोई नुकसान नहीं होगा और ग्रोथ अच्छी होगी.
कैसे इस्तेमाल करें चूना पाउडर?
- बुवाई करने से पहले करें- मिट्टी तैयार करते वक्त चूना पाउडर डालना अच्छा माना जाता है. आपको चूना पाउडर मिट्टी में अच्छी तरह मिलाकर ऊपरी 6 इंच तक डाल दें.
- छिड़काव करें- आपको चूने को पानी में डालकर घोल तैयार करना होगा और पत्तियों पर स्प्रे करना है. यह कीटों और फंगस से बचाने में मदद करता है.
तुलसी के पौधे की देखभाल करने के टिप्स
- तुलसी की पत्तियों को तोड़ते रहें, क्योंकि ऐसा करने से इसकी झाड़ीदार वृद्धि होती है.
- पौधे की मिट्टी को लगातार नम रखें और धूप और गर्मी के अनुसार हर 1-2 दिन में पानी दें.
- पौधे को प्रतिदिन 6 घंटे धूप में रखें और उसके बाद अंदर खुले में रखें.
- तुलसी को जगह चाहिए तो कभी भी इसे बंद कमरे या छोटी जगह पर ना रखें.
इसे भी पढ़ें- लहसुन के पानी में ये चीज मिलाने से नहीं होगा कैंसर, आयुर्वेदाचार्य मनीष जी ने बताया हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीका