लहसुन के पानी में ये चीज मिलाने से नहीं होगा कैंसर, आयुर्वेदाचार्य मनीष जी ने बताया हेल्दी ड्रिंक बनाने का तरीका

Cancer Ke Liye Healthy Drink: अगर लहसुन का पानी सही तरह से पिया जाए तो यह शरीर को अंदर से मजबूत बनाने में मदद कर सकता है. हम आपके साथ आचार्य मनीष जी के द्वारा बताई गई हेल्दी ड्रिंक की रेसिपी साझा कर रहे हैं जिसे अपने आहार में शामिल किया जा सकता है.

Lahsun Ka Pani Peene Ke Fayde

ओवरऑल हेल्थ को अच्छा रखने के लिए पिएं ये ड्रिंक- Image Credit- News24

Lahsun Ka Pani Peene Ke Fayde: कैंसर की बीमारी कब हो जाए कुछ नहीं कह सकते. इसलिए अब ज्यादातर लोग अपनी डाइट पर ध्यान देने लगे हैं और आयुर्वेदिक नुस्खों पर भी भरोसा कर रहे हैं. आजकल बदलती लाइफस्टाइल और गलत खानपान की वजह से इम्युनिटी कमजोर (Drink for Immune System) हो जाती है और हम आसानी से गंभीर बीमारियों का शिकार हो जाते हैं. ऐसे में लोग ऐसी चीजों को अपने आहार में शामिल किया जाए, जिससे इम्युनिटी मजबूत हो और कैंसर जैसी बीमारी होने से भी बचा जा सके. आप आयुर्वेदाचार्य मनीष जी के द्वारा बताई गई ड्रिंक को अपने आहार में शामिल कर सकते हैं. इसमें उन्होंने लहसुन का इस्तेमाल (Garlic Water Benefits) किया है और एक हेल्दी ड्रिंक तैयार करने का तरीका बताया है.

विज्ञापन
विज्ञापन

क्या लहसुन का पानी कैंसर को रोकता है?

आयुर्वेदाचार्य मनीष जी का कहना है कि लहसुन का पानी कैंसर को रोकने या ठीक करने की गारंटी नहीं देता, लेकिन इम्यूनिटी सिस्टम और हेल्दी रखने का काम करता है. लहसुन का पानी (How to Prepare Garlic Water) पीने से शरीर मजबूत होता है और बीमारी होने से रोकता है. बता दें लहसुन एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों के लिए जाना जाता है. इसलिए आयुर्वेद और कुछ वैज्ञानिक अध्ययनों में लहसुन का पानी या लहसुन खाने (Eating Benefits of Garlic) को फायदेमंद बताया है, लेकिन कैंसर को रोकता है या उसका इलाज करता है, वैज्ञानिक रूप से ऐसा नहीं है.

लहसुन के पानी में क्या मिलाएं?

लहसुन के पानी में हल्दी और अदरक मिलाकर इसके फायदे को दोगुना किया जा सकता है. आचार्य मनीष जी का कहाना है कि हल्दी में मौजूद करक्यूमिन और लहसुन के एंटीऑक्सीडेंट गुण शरीर की इम्युनिटी को सपोर्ट करते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनाएं हेल्दी ड्रिंक?

  • एक गिलास पानी लें और इसमें लहसुन की 4 कलियां को कूटकर डालें.
  • अब इसे गैस पर हल्की आंच पर उबालने के लिए रखें और पानी को हल्का गुनगुना करें.
  • इसके बाद 2 चुटकी हल्की और 1 इंच अदरक का टुकड़ा डालें.
  • पानी को अच्छी तरह से उबालें और एक गिलास में निकाल लें.
  • आप इस ड्रिंक का सेवन खाली पेट करें, वरना ब्रेकफास्ट में भी कर सकती हैं.

लहसुन का पानी पीने के फायदे

  • इम्यूनिटी मजबूत होना
  • इंफेक्शन से लड़ने में मदद करना
  • पाचन तंत्र को मजबूत करना
  • शरीर को डिटॉक्स करना
  • गंभीर बीमारी होने से रोकने

इसे किसी बीमारी का इलाज न समझें और हेल्दी रहने के लिए इस ड्रिंक का सेवन करें. वहीं, अगर आपको कोई गंभीर समस्या है तो इसका सेवन करने से पहले डॉक्टर से सलाह लें.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ