---विज्ञापन---

Pizza Bun Recipe: शाम की चाय के साथ सर्व करें गरमा-गरम पिज्जा बन, यहां जानिए स्टेप बाय स्टेप बनाने का तरीका

Pizza Bun Recipe: अगर आपको पिज्जा पसंद है तो आप घर पर ही शानदार पिज्जा बन तैयार कर सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपके ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं होंगे और आपका काम भी आसान हो जाएगा.

---विज्ञापन---

Pizza Bun Kaise Banaya Jaye: शाम की चाय के कुछ ना कुछ खाने का मन करता है. ऐसे में अगर आप टेस्टी और झटपट बनने वाला स्नैक तलाश रहे हैं और रोज-रोज समोसा, पकौड़े या बिस्कुट खाकर बोर हो गए हैं तो यह रेसिपी आपके लिए है. इस बार हम आपको घर पर पिज्जा बन बनाने की आसान रेसिपी साझा कर रहे हैं. यह इतनी लजीज रेसिपी है कि बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आएगी. खास बात यह है कि इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा मेहनत या महंगे इंग्रीडिएंट्स की जरूरत नहीं होती. घर पर मौजूद चीजों से ही आप टेस्टी और चीजी पिज्जा बन तैयार कर सकते हैं. 

इसे भी पढ़ें- सिर्फ 500 रुपये में वीकेंड बन जाएगा यादगार, यहां जानिए दिल्ली में घूमने लायक जगहें

---विज्ञापन---

पिज्जा बन की रेसिपी 

सामग्री

---विज्ञापन---
  • ब्रेड बन- 4 
  • शिमला मिर्च- आधा कप 
  • प्याज- आधा कप 
  • स्वीट कॉर्न- आधा कप 
  • चीज- आधा कप 
  • पिज्जा सॉस- 4 चम्मच 
  • चिली फ्लेक्स- आधा छोटा चम्मच 
  • ओरिगैनो- आधा छोटा चम्मच 
  • मक्खन- 2 चम्मच 
  • नमक- स्वादानुसार 

विधि 

  • सबसे पहले बर्गर बन को बीच से दो हिस्सों में काट लें. अब इन पर हल्का-सा मक्खन लगा दें, ताकि बन ज्यादा क्रिस्पी और स्वादिष्ट बनें. 
  • एक बाउल में बारीक कटी शिमला मिर्च, प्याज और स्वीट कॉर्न डालें. इसमें थोड़ा नमक, चिली फ्लेक्स और ओरिगैनो मिलाकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें. 
  • अब बन के अंदर वाले हिस्से पर अच्छी तरह पिज्जा सॉस लगा दें. इससे पिज्जा जैसा फ्लेवर आएगा. सॉस लगाने के बाद तैयार की हुई सब्जियों की टॉपिंग बनाकर फैला दें. 
  • इसके ऊपर भरपूर मात्रा में कद्दूकस किया हुआ चीज डालें. अब एक तवा गरम करें और उस पर हल्का मक्खन लगाकर बन रख दें. 
  • ढककर 3-4 मिनट तक धीमी आंच पर पकाएं ताकि चीज अच्छी तरह पिघल जाए. अगर आपके पास ओवन है तो इसे 180 डिग्री पर 10 मिनट तक बेक करें. 
  • बस आपका गरमा-गरम पिज्जा बन तैयार है. इसे एक प्लेट में निकालें और ऊपर से थोड़ा ओरिगैनो व चिली फ्लेक्स छिड़क दें.

इसे भी पढ़ें- गलती से भी इंडक्शन स्टोव पर न करें ये काम, वरना मिनटों में हो सकता है खराब

---विज्ञापन---

First published on: Mar 14, 2026 05:34 PM

End of Article

About the Author

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर (Senior Sub Editor) हैं. दिल्ली की रहने वाली शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय से हिंदी पत्रकारिता में बैचलर और मास्टर डिग्री हासिल की है. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. शादमा मुस्कान का कुल अनुभव  कुल अनुभव - 5 साल डिग्री- शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से बीजेएमसी (BJMC) और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय हिसार से एमजेएमसी (MJMC) की पढ़ाई भी की है. पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की। इसके बाद हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया के हरजिंदगी में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. तहजीब टीवी में भी उन्होंने काम किया. इस दौरान उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, सोशल मीडिया से लेकर न्यूज रूम की बेसिक समझ हासिल की. अब ज्यादा फोकस हेल्थ और लाइफस्टाइल की बीट पर है. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर गाइड के विषय में भी विशेषज्ञों से बातचीत के साथ विस्तृत लेखन में महारत हासिल है.

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola