खबर की मुख्य बातें:
- आम के पत्तों से तोरण बनाना भारतीय परंपरा का एक हिस्सा है, खासकर नवरात्रि जैसे त्योहारों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है.
- आम के पत्तों का तोरण शुभता और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है, जिससे घर में अच्छी ऊर्जा आती है.
- तोरण बनाने के लिए फ्रेश आम के पत्ते, मजबूत धागा, सुई, कैंची और गेंदे के फूल जैसी सामग्रियों की जरूरत होती है.
Toran Kaise Banaye: नवरात्रि का फेस्टिवल आते ही लोग अपने घर को सजाने की तैयारी करने लगते हैं. कोई रंग-बिरंगी लाइट्स लगाता है तो कोई फूलों और रंगोली से घर को खूबसूरत बनाता है. वहीं, घर के एंट्री गेट पर तोरण लगाना भी भारतीय परंपरा का एक खास हिस्सा है. खासकर आम के पत्तों से बना तोरण शुभ माना जाता है और इसे घर के दरवाजे पर लगाने की परंपरा काफी पुरानी है. अगर आप भी इस त्योहार अपने घर को पारंपरिक और खूबसूरत लुक देना चाहते हैं तो आम के पत्तों से आसानी से तोरण बना सकते हैं. इसे बनाने के लिए आपको ज्यादा सामान की जरूरत भी नहीं पड़ेगी, बाकी कुछ चीजें हैं जिन्हें मार्केट से खरीदा जा सकता है.
इसे भी पढ़ें- नवरात्रि के पूरे 9 दिन रख रहे हैं व्रत? कमजोरी और चक्कर से बचने के लिए जरूर खाएं ये चीजें, रहेंगे एकदम फिट
त्योहारों पर क्यों लगाया जाता है आम के पत्तों का तोरण?
भारतीय परंपरा में आम के पत्तों को शुभता और समृद्धि से जोड़कर देखा जाता है. पूजा-पाठ, त्योहारों और मांगलिक अवसरों पर घर के एंट्री गेट पर आम के पत्तों का तोरण लगाने की परंपरा है. माना जाता है कि इससे घर में अच्छी एनर्जी आती है और सुख-शांति बरकरार रहती है.
आम के पत्तों से तोरण बनाने के लिए आपको क्या-क्या चाहिए?
आम के पत्तों से तोरण बनाने के लिए आपको कुछ चीजों की जरूरत होगी, जो आसानी से घर पर मिल सकती है. हालांकि, अगर आपके पास नहीं है तो यह मार्केट से खरीदी जा सकती है.
- फ्रेश आम के पत्ते
- मजबूत धागा या सूती रस्सी
- सुई या छेद करने के लिए कोई चीज
- कैंची
- गेंदे के फूल
कैसे बनाएं आम के पत्तों से तोरण?
- तोरण बनाने के लिए आम के हरे, साफ और अच्छे पत्ते चुनें. कोशिश करें कि पत्ते ज्यादा सूखे या कटे-फटे न हों, क्योंकि इससे तोरण का लुक खराब हो सकता है. इसके बाद, इन्हें साफ पानी से धोकर कपड़े से पोंछ लें, ताकि इन पर धूल-मिट्टी न रहे.
- अब अपने घर के एंट्री गेट की चौड़ाई के हिसाब से मजबूत धागा या रस्सी काट लें. दोनों तरफ धागा थोड़ा एक्स्ट्रा जरूर रखें, ताकि तोरण को दरवाजे पर आसानी से बांधा जा सके. इस दौरान, आम के पत्तों को एक-एक करके धागे में पिरोएं.
- इसके लिए आपको पत्तों के डंठल के पास छोटा छेद करना होगा. अगर आप चाहें तो पत्तों के डंठल को धागे के साथ बांधकर भी तोरण तैयार कर सकते हैं. पत्तों को एक समान दूरी पर लगाएं, ताकि तोरण देखने में सुंदर लगे.
- अगर आप तोरण को और खूबसूरत बनाना चाहते हैं तो आम के पत्तों के बीच गेंदे के फूल लगा सकते हैं. पीले और नारंगी रंग के फूल हरे पत्तों के साथ खूबसूरत लगते हैं. आप चाहें तो इसमें लाल धागे, मोतियों या छोटी घंटियों का इस्तेमाल भी कर सकते हैं.
- तोरण तैयार होने के बाद इसे घर के एंट्री गेट पर बांध दें. ध्यान रखें कि तोरण अच्छी तरह लगा हो और दरवाजा खोलने-बंद करने में परेशानी न हो. इससे आपके घर को पारंपरिक और त्योहारों वाला खूबसूरत लुक मिलेगा.
इसे भी पढ़ें- Garba Night Tips: नवरात्रि में गरबा खेलने अकेले जा रही हैं तो इन बातों का रखें ध्यान; मनोरंजन में नहीं आएगी कमी
संबंधित खबरें
इस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
3 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
5 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
6 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
7 hrs agoमहंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स छोड़ें, गुड़हल के फूल से बनाएं फेस पैक
7 hrs agoदिवाली पर ऐसे सजाएं घर-आंगन, रंगोली के ये 6 डिजाइन हैं बेस्ट
8 hrs agoधनतेरस की पूजा के लिए घर पर ऐसे सजाएं पूजा की थाली, प्रसन्न हो जाएंगे भगवान
9 hrs agoसर्दियों में AC को बंद करने से पहले जरूर करें ये काम, सालों तक रहेगा नया
11 hrs agoलौकी के छिलके फेंकने की बजाय बनाएं टेस्टी कबाब, मेहमान भी पूछेंगे रेसिपी
13 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं स्वादिष्ट पश्तूनी जर्दा पुलाव? जानिए रेसिपी
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines