How To Get Rid Of Hives On Body: स्किन पर लाल चकत्ते या दाने के होने को नॉर्मल भाषा में पित्ती उछलना कहते हैं। वहीं, इसे मेडिकल में हाइव्स (Hives) के नाम से जाना जाता है। इसमें स्किन पर खुजली और दर्द के साथ-साथ सूजन भी होती है, इसके बढ़ने पर रातों में घंटों नींद नहीं आती है। ये एक तरह की स्किन एलर्जी होती है जो आमतौर पर शरीर के टेंपरेचर ठीक न होने पर अक्सर होती है।
वैसे ये समस्या पेट का साफ न होना, गलत चीज को खा लेना, दवाओं का गलत इफेक्ट, ज्यादा पसीना जैसी प्रॉब्लम भी पित्ती के होने या उछलने का कारण बनती हैं। ज्यादातर मामलों में ये समस्या जल्दी ठीक हो जाती है, लेकिन ये लंबे समय तक भी असर कर सकती है। पित्ती के होने पर आप घंटों परेशान रहते हैं और मेडिसिन से भी आराम नहीं मिलता है तो आपको इन घरेलू उपायों को करना चाहिए। इन्हें करके शरीर पर पित्ती के निकलने की समस्या को दूर कर सकते हैं..
हल्दी और शहद का लेप
हल्दी और शहद का मिश्रण बनाकर पित्त वाली जगह पर लगाएं। इसमें हल्दी की एंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो संक्रमण को रोकने में मदद कर सकते हैं।
अजवायन
पित्ती की समस्या से राहत पाने के लिए आप अजवाइन का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीसेप्टिक गुण होते हैं। यह स्किन पर बैक्टीरिया को पनपने से रोकता है, जिससे पित्ती में आराम मिलता है।
घी और काली मिर्च पाउडर
काली मिर्च पाउडर ½ से एक चम्मच और देसी घी ½ चम्मच मिलाकर रोज सुबह खाली पेट इसका सेवन करें। अच्छे और बेहतर रिजल्ट के लिए इसे लगातार जारी रखें।
नारियल का तेल
नारियल एक ऑलराउंडर इंग्रेडिएंट्स के रूप में रूटीन का हिस्सा बना सकते हैं। इसमें कई विटामिन, एंटी बैक्टीरियल और एंटी इंफ्लामेटरी गुण होते हैं, जो स्किन को रिपेयर करते हैं। पित्ती के लिए नारियल तेल का नुस्खा आजमाना चाहते हैं, तो बस आपको इसे हाथों में लेना है और स्किन पर लगाकर मसाज करना है।
एलोवेरा जेल
एलोवेरा के पत्तों को काटकर उसका जेल निकालें और पित्त वाली जगह पर लगाएं। यह जलन और सूजन को कम कर सकता है। इस बात का ध्यान रखें कि यह नुस्खे केवल सामान्य तौर पर इस्तेमाल कर सकते हैं और इन्हें यूज करने से पहले एर बार डॉक्टर की सलाह लें।
ये भी पढ़ें- फिट रहने के लिए Gym नहीं! बस कर लें घर के 7 काम
संबंधित खबरें
दीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
12 mins agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
25 mins agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
2 hrs agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
3 hrs agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
5 hrs agoदिवाली पर बनाएं चाशनी वाले मीठे शक्करपारे, सभी को आएंगे बेहद पसंद
7 hrs agoइस दिवाली कैसे बनाएं स्पेशल शक्करपारे? जानिए रेसिपी
20 hrs agoGulab Jamun Recipe: दिवाली पर घर में बनाएं टेस्टी गुलाबजामुन
22 hrs agoनाभि में कलौंजी का तेल डालने पर क्या होता है? यहां जानिए फायदे
23 hrs agoदिवाली पर जहरीले धुएं से कैसे बचाएं अपना परिवार? आंखों और सांस का
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines