Cleaning Tips: चकला बेलन पर चिपक गया सूखा आटा, साफ करने के लिए तुरंत अपनाएं ये 5 हैक्स

Chakla Belan Saaf Karne Ka Tarika: कई बार चकला बेलन से सूखा आटा हटाना काफी मुश्किल हो जाता है, क्योंकि यह काम टाइम मांगता है. लेकिन, अगर कुछ बातों का ध्यान रखा जाए तो इसे चुटकियों में साफ किया जा सकता है. इसके लिए आपको बस गुनगुने पानी की जरूरत होगी.

Wooden Chakla Cleanig Tips

जानें लकड़ी का चकला कैसे साफ किया जा सकता है.  Image Credit- Freepik

विज्ञापन

Chakla Belan Cleaning Tips: चकला बेलन के बिना गोल रोटी बनाना वाकई बहुत मुश्किल काम है. यही वजह है कि लगभग हर घर में रोटी बनाने के लिए रोजाना चकला बेलन का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में इसकी हाइजीन पर ध्यान देना बेहद जरूरी हो जाता है, खासतौर पर लकड़ी के चकले की देखभाल करना. दरअसल, लकड़ी के चकले में जल्दी बैक्टीरिया पनपने लगते हैं. अगर इसे सही तरीके से साफ ना किया जाए तो गंदगी आटे के साथ रोटी में भी जा सकती है. इसलिए चकला बिल्कुल साफ रखें और इसपर चिपका आटा बहुत ही ध्यान से साफ करें. कई बार इसे हटाने के चक्कर में चकला बेकार हो जाता है और इस पर गहरे निशान आ जाते हैं. चकला से सूखा आटा हटाने के लिए आप हमारे बताए गए टिप्स को फॉलो कर सकते हैं.  

इसे भी पढ़ें- Carrot Pickle Recipe: इस ट्रिक से बनाएं गाजर का अचार, 1 साल तो क्या 5 साल तक भी नहीं होगा खराब

विज्ञापन

चकला बेलन साफ करने का तरीका | How to Clean Wooden Chakla 

चाकू की पिछली साइड का इस्तेमाल- चकला बेलन पर जमे सूखे आटे को हटाने के लिए सूखे ब्रश या चाकू की पिछली साइड का इस्तेमाल करें. इसका इस्तेमाल आपको हल्के-हल्के करना है.
गर्म पानी में भिगोएं- इसके बाद आप चकला बेलन गर्म पानी में भिगोकर रख सकते हैं. पानी में नींबू का रस डाल देंगे तो बदबू से छुटकारा मिल जाएगा.
कपड़े का इस्तेमाल- अगर आप जल्दी में हैं और रोटी बनाई जा रही है तो सूखा आटा हटाने के लिए गीले कपड़े का इस्तेमाल किया जा सकता है. इससे चकला बहुत ही आसानी से साफ हो जाएगा.
बेकिंग सोडा डालकर छोड़ दें- चकला बेलन को साफ करने के बाद या रोटी बनाने के लिए बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें. इसे आप ऊपर डालकर छोड़ भी सकते हैं.
धूप में सुखाएं- साफ करने के बाद चकला बेलन धूप में सुखाने के लिए रख दें. इससे लकड़ी की नमी खत्म हो जाएगी और इस पर रोटी चिपकेगी नहीं.

आटा चिपकने से कैसे बचाएं?

इसके लिए आप तेल का इस्तेमाल कर सकते हैं. 2 से 3 बूंद तेल की बेलन पर लगाएं और रोटी बेलने के लिए इस्तेमाल करें. आप मैदा का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. सूखा मैदा आटे को चिपकने नहीं देगा. बाकी लकड़ी का बेलन नमी वाली जगह पर बिल्कुल भी ना रखें. 

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ