---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

जिंदगी में कितनी बार हो सकता है सच्चा प्यार? स्टडी ने खोला हैरान कर देने वाला राज

Can True Love Happen More Than Once: प्यार को लेकर लोगों की अपनी अलग-अलग राय रहती है. कई लोगों को मानना होता है कि प्यार जिंदगी में सिर्फ एक बार शिद्दत से होता है और उसके बाद दोबारा वैसा गहरा प्यार नहीं होता. आइए जानते हैं इसे लेकर क्या कहती है रिसर्च?

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 18, 2026 14:50
How Many Times Can You Fall In Love In Life_
प्यार क्या सच में एक बार ही होता है?

Zindagi Mein Kitni Baar Hota Hai Sachha Pyaar: अक्सर लोग प्यार को जिंदगी का सबसे खूबसूरत एहसास मानते हैं. हम फिल्मों, कहानियों और गानों में सुनते आए हैं कि सच्चा प्यार सिर्फ एक बार होता है और वही इंसान हमारी पूरी दुनिया बदल देता है. लेकिन असल जिंदगी फिल्मों से थोड़ी अलग होती है. कई बार हम सोचते हैं कि क्या दिल दोबारा उतनी ही गहराई से धड़क सकता है? क्या किसी को एक से ज्यादा बार शिद्दत वाला प्यार हो सकता है? रिश्तों के बदलते दौर और आधुनिक जीवनशैली के बीच यह सवाल और भी अहम हो गया है. हर व्यक्ति अपने अनुभवों से सीखता है, टूटता है, संभलता है और फिर आगे बढ़ता है. ऐसे में यह जानना दिलचस्प है कि विज्ञान इस बारे में क्या कहता है और क्या सच में प्यार जीवन में कई बार दस्तक दे सकता है? आइए जानते हैं.

यह भी पढ़ें: क्या इजरायली प्रधानमंत्री नेतन्याहू को प्रोस्टेट कैंसर हुआ है? जानिए क्या होता है Prostate Cancer

---विज्ञापन---

रिसर्च में क्या आया सामने?

सामान्य जानकारी के मुताबिक, अमेरिका के प्रसिद्ध शोध संस्थान में किए गए एक विस्तृत अध्ययन में इस दिलचस्प सवाल को समझने की कोशिश की गई कि आखिर एक इंसान अपनी पूरी जिंदगी में कितनी बार गहरा और सच्चा प्यार कर सकता है? इस सर्वे में 18 से 99 साल की उम्र के 10 हजार से ज्यादा अविवाहित लोगों से उनके प्रेम संबंधी अनुभवों के बारे में विस्तार से कुछ सवाल पूछे गए. शोध के नतीजों से पता चला कि औसतन एक व्यक्ति अपनी जिंदगी में लगभग दो बार (करीब 2.05 बार) शिद्दत भरा, जुनूनी प्यार महसूस करता है.

---विज्ञापन---

आंकड़ों के अनुसार, 14 प्रतिशत प्रतिभागियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने कभी भी ऐसा गहरा प्रेम अनुभव नहीं किया, जबकि 28 प्रतिशत लोग केवल एक बार प्यार में पड़े. वहीं, लगभग 30 प्रतिशत लोगों ऐसे भी थे, जिन्होंने बताया कि उन्हें दो बार सच्चा प्यार हुआ, 17 प्रतिशत ने तीन बार और 11 प्रतिशत लोगों ने चार या उससे ज्यादा बार गहरे प्रेम का एहसास किया. इन आंकड़ों से यह साफ होता है कि सच्चा और गहरा प्यार हर व्यक्ति के लिए अलग अनुभव हो सकता है और यह जीवन में एक से ज्यादा बार भी हो सकता है.

उम्र और जेंडर से कितना पड़ता है फर्क?

इस अध्ययन में यह भी देखा गया कि पुरुष और महिलाओं के अनुभव लगभग समान रहे. उम्र बढ़ने के साथ लोगों ने प्यार के अनुभवों की संख्या थोड़ी ज्यादा बताई. इसका मतलब यह है कि सच्चा लगने वाला प्यार किसी भी उम्र में हो सकता है. प्यार के लिए कोई तय समय या सीमा नहीं होती, यह जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर अलग रूप में सामने आ सकता है.

यह भी पढ़ें: Taj Mahotsav 2026: ताजमहल के दीदार के साथ लीजिए शॉपिंग का लुत्फ, शुरू हुआ ताज महोत्सव, जानें टिकट बुकिंग से लेकर पूरी डिटेल

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 18, 2026 02:47 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.