Honey And Mulethi benefits: सर्दी का मौसम आते ही हेल्थ को लेकर कई तरह की समस्या होने लगती है। इन समस्याओं को कम करने के लिए घरेलू उपाय कई बार बहुत कारगर साबित होते हैं। जिसमें से मुलेठी और शहद को रामबाण इलाज माना जाता है। शहद शरीर को कई बीमारियों से छुटकारा दिलाने में मदद करता है, तो वहीं मुलेठी एक आयुर्वेदिक दवाई में से एक है। मुलेठी में कई औषधीय गुण होते हैं जैसे कि एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीऑक्सीडेंट और एंटीमाइक्रोबियल। साथ ही शहद में भी कई पोषक तत्व होते हैं जैसे कि विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। ऐसे में अगर आप दोनों को मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो कई सारी समस्याओं से दूर रह सकते हैं।
मुलेठी और शहद खाने के फायदे
नींद अच्छी आती है- मुलेठी और शहद दोनों ही स्ट्रेस दूर करने का एक अच्छा तरीका है। जब आप स्ट्रेस से दूर रहते हैं तो इससे नींद अच्छी आती है और आपके शरीर को आराम मिलता है।
ये भी पढ़ें- 21 दिनों तक लगातार खाली पेट पानी पीने के होते हैं ये फायदे, कई बीमारियां रहती हैं दूर
गले की खराश से मिलता है आराम- अगर आप मुलेठी और शहद मिलाकर इसका सेवन करते हैं, तो ये आपको गले की खराश से आराम दिलाता है।
खांसी और जुकाम में फायदेमंद- मुलेठी और शहद में मौजूद एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण खांसी और जुकाम कम करने में मदद करते हैं। इसके साथ ही मुलेठी गले की जलन को कम करने और शहद कफ को बाहर निकालने में मदद करता है।
इम्युनिटी होता है बूस्ट- मुलेठी और शहद दोनों ही इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद करते हैं। मुलेठी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट शरीर को फ्री रेडिकल से बचाए रखते हैं, तो वहीं शहद में मौजूद विटामिन और मिनरल्स इम्यून सिस्टम के लिए अच्छा माना जाता है।
डाइजेशन में करता है मदद- मुलेठी और शहद दोनों ही डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में मदद करता है। मुलेठी डाइजेशन के एंजाइम को बढ़ाती है और शहद डाइजेशन सिस्टम को हेल्दी बनाता है।
ये भी पढ़ें- 18 से 75 साल की उम्र के बीच कितना चलना है सही? जानें उम्र अनुसार चलने के फायदे
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
कम सैलरी में कैसे करें दिवाली की तैयारी? इन स्मार्ट टिप्स से बचाएं पैसे
3 hrs agoधनतेरस पर बनाएं महाराष्ट्र की फेमस पूरन पोली, मजा हो जाएगा दोगुना
5 hrs agoदिवाली पर बिना मावा और चाशनी के बनाएं नारियल के लड्डू, स्वाद ऐसा कि बाजार की मिठाई भी लगेगी फीकी
19 hrs agoदिवाली पर पुरानी साड़ी को इस तरह करें स्टाइल, ट्रेंडी दिखेगा लुक
21 hrs agoदिवाली पार्टी में सबसे अलग दिखना है तो इन एथनिक लुक्स से लें इंस्पिरेशन
22 hrs agoदीपावली पर घर में बनाएं बूंदी के लड्डू, यहां जानिए आसान रेसिपी
23 hrs agoपटाखे से जलने पर क्या नहीं लगाना चाहिए? जानें कब पड़ सकता है निशान
23 hrs agoमिठाइयां बनाने के लिए घर ला रहे हैं दूध तो मिलावटी की ऐसे करें जांच
1 day agoसोन पापड़ी को फ्रिज में रखना चाहिए या बाहर? जानें स्टोर करने का सही तरीका
1 day agoछोटी दिवाली से पहले घर की सफाई के लिए अपनाएं ये आसान टिप्स
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines