घर पर बेटी के साथ अपने ही कर्मचारी को देख आगबबूला हुआ पिता, पीट-पीटकर उतार दिया मौत के घाट

आरोप है कि कारोबारी ने युवक को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

CRIME.jpg (1)

टी को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर किरण के साथ हाथापाई की. (Photo: AI)

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में एक कारोबारी पर अपने ही 22 वर्षीय कर्मचारी की पीट-पीटकर हत्या करने का आरोप लगा है. पुलिस के मुताबिक, कारोबारी ने अपने कर्मचारी को घर में अपनी 19 वर्षीय बेटी के साथ देख लिया था. इसके बाद वह गुस्से में आ गया और युवक पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने आरोपी कारोबारी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच की जा रही है.

विज्ञापन

आरोपी की फैक्ट्री में काम करता था युवक

मृतक युवक की पहचान किरण के रूप में हुई है, जो केरल के पलक्कड़ जिले का रहने वाला था और पिछले कई वर्षों से आरोपी आनंदराज की मैन्युफैक्चरिंग यूनिट में काम कर रहा था. पुलिस की शुरुआती जांच के अनुसार, आनंदराज को हाल ही में अपनी बेटी और किरण के बीच प्रेम प्रसंग की जानकारी मिली थी. बताया गया है कि आनंदराज की बेटी दूसरे शहर में पढ़ाई करती है और छुट्टियों के दौरान बेंगलुरु स्थित अपने घर आई हुई थी.

विज्ञापन

कमरे में दोनों को देखकर खोया आपा

मंगलवार सुबह आनंदराज और उसकी पत्नी ने बेटी को बताया कि वे दिनभर के लिए घर से बाहर जा रहे हैं. पुलिस के मुताबिक, घर से निकलने के कुछ घंटे बाद ही आनंदराज और उसकी पत्नी वापस लौट आए. इस दौरान उन्होंने एक कमरे में किरण को अपनी बेटी के साथ देख लिया. इसके बाद आनंदराज ने पहले अपनी बेटी को एक रिश्तेदार के घर भेज दिया और फिर किरण के साथ हाथापाई की.

विज्ञापन

आरोप है कि कारोबारी ने युवक को इतनी बुरी तरह पीटा कि उसके शरीर पर कई गंभीर चोटें आईं और वह बेहोश हो गया. इसके बाद उसे नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने मेडिकल चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. अस्पताल प्रशासन की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Akarsh Shukla

Akarsh Shukla

आकर्ष शुक्ला न्यूज 24 के साथ बतौर चीफ सब एडिटर जुड़े हुए हैं. मूल रूप से नोएडा, उत्तर प्रदेश के रहने वाले आकर्ष ने पत्रकारिता का सफर 2016 में प्रिंट मीडिया से शुरू हुआ, बाद में उन्होंने डिजिटल मीडिया का रुख किया. आकर्ष शुक्ला ने गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) की डिग्री हासिल की. आकर्ष ने दिल्ली के अखबार वूमेन एक्सप्रेस में काम किया. इसके बाद नवोदय टाइम्स, ओपेरा न्यूज, वनइंडिया, इंडिया डॉट कॉम (जी मीडिया ग्रुप) में विभिन्न पदों पर कार्य किया. आकर्ष शुक्ला अक्टूबर, 2025 से न्यूज24 से जुड़े हुए हैं, जहां वो मुख्य रूप से राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय और राजनीति से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं. इसके साथ ही आकर्ष शिफ्ट हेड के तौर पर टीम का नेतृत्व भी करते हैं. आकर्ष ने लोकसभा और विधानसभा चुनाव के अलावा संसद से जुड़ी खबरों को कवर किया है. उनकी राजनीति में गहरी रुचि है, इस कारण वह राजनीति से जुड़ी खबरों को आसान शब्दों में लिखने में माहिर हैं. डिग्री और डिप्लोमा: आकर्ष शुक्ला ने दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक (BA) की डिग्री के बाद गुरु जंभेश्वर विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (GJUS&T) हिसार, हरियाणा से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन (MJMC) पोस्ट ग्रेजुएशन किया है. आकर्ष शुक्ला ने DICS इंस्टीट्यूट से कंप्यूटर सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर में 2 साल का डिप्लोमा भी किया है. पत्रकारिता में अनुभव: 10 वर्ष से अधिक
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ