---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Healthy Recipe: घर पर इस तरह बनाएं स्वादिष्ट चिकन गार्लिक सूप, गट को रखेगा फिट और हेल्दी

Homemade Chicken Soup Recipe: ऐसे बहुत से लोग हैं जो कि खान पान के काफी ज्यादा शौकीन होते हैं. अगर आप भी इन्हीं में से हैं और चाहते हैं स्वाद के साथ अपने गट हेल्द को भी फिट रखना तो आइए जानते हैं ऐसी रेसिपी के बारे में जिसे आप आसानी से घर में बना सकते हैं साथ ही सभी को इसका स्वाद चखा सकते हैं.

Author Written By: News24 हिंदी Updated: Nov 24, 2025 17:59
Homemade Chicken Soup
चिकन सूप बनाना अब आसान. Image Source Freepik

Healthy Chicken Soup Recipe: आजकल लोग स्वादिष्ट खाने के शौकीन तो हैं ही, लेकिन साथ ही अपने स्वास्थ्य और पाचन तंत्र (गट हेल्थ) का भी ध्यान रखना चाहते हैं. खाने का मज़ा तब तक अधूरा लगता है जब यह सेहतमंद न हो. ऐसे में अगर आप स्वाद और सेहत दोनों का सही संतुलन चाहते हैं, तो आपके लिए एक परफेक्ट समाधान है ऐसी रेसिपी जिसे आप आसानी से घर पर बना सकते हैं. यह रेसिपी न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि आपके पाचन तंत्र को भी मजबूत बनाने में मदद करती है. चाहे परिवार के छोटे बच्चे हों या बड़े, सभी इसका स्वाद चखकर खुश हो जाएंगे. और सबसे अच्छी बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा समय या मेहनत की जरूरत नहीं है. तो चलिए जानते हैं वह स्वादिष्ट और हेल्दी रेसिपी, जो आपके खाने के अनुभव को और भी मजेदार और सेहतमंद बना देगी.

इस तरह बनाएं चिकन सूप | Homemade Chicken Soup

सामग्री

  • चिकन (बोनलेस या हड्डियों वाला) – 250 ग्राम
  • पानी – 6 कप
  • प्याज – 1 मध्यम (बारीक कटा हुआ)
  • गाजर – 1 (क्यूब्स में कटा हुआ)
  • शिमला मिर्च – 1 (क्यूब्स में कटी हुई)
  • लहसुन – 4-5 कलियां (कुटी हुई)
  • अदरक – 1 इंच का टुकड़ा (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक – स्वादानुसार
  • काली मिर्च – ½ चम्मच (पिसी हुई)
  • हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच (सजाने के लिए)
  • लेमन जूस – 1 चम्मच (स्वाद अनुसार)
  • तेल या घी – 1 छोटा चम्मच

यह भी पढ़ें – जन्म के कितने दिन बाद बच्चे को नहलाना चाहिए? डॉक्टर ने बताया सर्दियों में नवजात शिशु की कैसे करें देखभाल

---विज्ञापन---

इस तरह बनाएं चिकन सूप

अगर आप चिकन सूप बनाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सबसे पहले चिकन और पानी उबालना जिसके लिए एक बड़े बर्तन में 6 कप पानी डालें, इसके बाद आप इसमें चिकन डालें और मध्यम आंच पर 20–25 मिनट तक उबालें. अब प्याज, गाजर, शिमला मिर्च, लहसुन और अदरक डालें और कम से कम इसे 10–15 मिनट तक उबालें जब तक सब्जियां नरम न हो जाएं. अब आप इसमें नमक और काली मिर्च डालें साथ ही अच्छे से मिलाएं और 5 मिनट तक और उबालें. गैस बंद करें और ऊपर से हरा धनिया डालकर सजाएं. बस इस आसान तरह से आपका सूप रेडी हो जाएगा. आप चाहें तो इसमें स्वाद बढ़ाने के लिए ऊपर से थोड़ा लेमन जूस भी डाल सकते हैं.

यह भी पढ़ें – रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले

---विज्ञापन---
First published on: Nov 24, 2025 05:59 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.