Morning Tea Snacks: सुबह की चाय के साथ सर्व करें कुरकुरी साबूदाना मठरी, एक बाइट में मिलेगा डबल मजा 

Sabudana Mathri Recipe: सुबह की चाय के साथ मार्केट के बिस्कुट या मठरी छोड़ें और घर पर ही साबूदाने से क्रिस्पी मठरी तैयार करें. इसका स्वाद इतना अच्छा होता है कि आपके घर में लगभग सभी को पसंद आएगा. 

Morning Sabudana Mathri Recipe

साबूदाना मठरी रेसिपी, Image Credit- Freepik

Morning Sabudana Mathri Recipe: सुबह की चाय का वक्त हो और साथ में कुछ क्रिस्पी ना हो ऐसा ही नहीं सकता. चाय के साथ कुछ ना हो तो मजा अधूरा सा लगता है. इसलिए ज्यादातर लोग चाय के साथ बिस्किट, ब्रेड या समोसे खाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ नया और हेल्दी ट्राई करना चाहते हैं तो आपके लिए साबूदाना मठरी की यह रेसिपी एकदम बेहतरीन ऑप्शन हो सकती है. यह मठरी ना सिर्फ स्वाद में लाजवाब है, बल्कि बनाने में भी काफी आसान है. वैसे तो साबूदाना आमतौर पर खिचड़ी या वड़े बनाने के काम आता है, लेकिन इसकी मठरी इतनी क्रिस्पी बनती है कि आप बाजार की नमकीन भूल जाएंगे. खास बात यह कि आप इसे आसानी से भी स्टोर करके भी रख सकते हैं. तो देर किस बात की आइए इसकी आसान रेसिपी जानते हैं. 

विज्ञापन
विज्ञापन

साबूदाना मठरी रेसिपी 

सामग्री 

  • साबूदाना-1 कप हल्का भूनकर पिसा हुआ
  • उबले आलू- 2 मैश किए हुए 
  • कुट्टू या चावल का आटा- आधा कप 
  • हरी मिर्च- 3 बारीक कटी हुई
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता- 10 (बारीक कटे हुए)
  • सेंधा नमक या सादा नमक- स्वादानुसार
  • तेल- तलने के लिए

विधि 

  • सबसे पहले ऊपर बताई गई सामग्रियों को तैयार करके रखें. फिर साबूदाने को एक पैन में डालें और 4 मिनट तक हल्का भून लें, ताकि उसकी नमी निकल जाए. 
  • अब इसे ठंडा करने के लिए रख दें. ठंडा होने पर इसे मिक्सी में पीसकर बारीक पाउडर बना लें. एक बड़े बर्तन में साबूदाना पाउडर, मैश किए हुए उबले आलू, आटा, हरी मिर्च, जीरा, करी पत्ता और नमक डालें. 
  • आलू की नमी से ही आटा गूंथने की कोशिश करें. अगर जरूरत पड़े, तो ही 2 चम्मच पानी डालें. मठरी का आटा थोड़ा सख्त होना चाहिए. 
  • अब दोनों हाथों पर थोड़ा तेल लगाएं और आटे की छोटी-छोटी लोइयां तोड़कर उन्हें हथेली से दबाकर गोल शेप दें. आप चाहें तो इन्हें कांटे से गोद सकते हैं ताकि ये फूलें नहीं और कुरकुरी बनें. 
  • सारे हो जाने के बाद एक कड़ाही में तेल गर्म करें. तेल को हल्की आंच पर रखें और मठरियों को सुनहरा और क्रिस्पी होने तक तलें. 
  • एक प्लेट में निकालें और ठंडा करने के लिए रख दें. ठंडा करने के बाद इसे एक कंटेनर में स्टोर करके रखें.

इसे भी पढ़ें- ईद का सूट टेलर के पास देने से पहले यहां देख लें लेटेस्ट स्लीव्स डिजाइन, मिलेगा क्लासी लुक

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ