रातों-रात मुंह के छालों से छुटकारा कैसे पाएं? Acharya Balkrishna ने कहा इन पत्तों के पानी से मुंह धोने पर हट जाएंगे छाले

Mouth Ulcer Easy Ayurveda: अगर आप भी आयदिन मुंह के छालों की दिक्कत से परेशान रहते हैं तो यहां जानिए पतंजलि के आयुर्वेदिक एक्सपर्ट आचार्य बालकृष्ण छाले दूर करने के लिए किन पत्तों के इस्तेमाल की सलाह दे रहे हैं. आप भी आजमाकर देख सकते हैं यह नुस्खा.

Acharya Balkrishna Mouth Ulcer Remedy

Muh Ke Chale Kaise Thik Kare: मुंह के छाले को तुरंत कैसे ठीक करें?

Acharya Balkrishna Tips: छाले मुंह में होने वाले लाल-सफेद दाने होते हैं जो जीभ, होंठ, मसूड़े या अंदरूनी गाल पर निकल सकते हैं. छाले (Mouth Ulcer) कई कारणों से हो सकते हैं और आमतौर पर अपनेआप ठीक भी हो जाते हैं. लेकिन, खुद से ठीक होने में छालों को कई-कई दिनों का समय लग सकता है जिससे व्यक्ति को लंबे समय तक दर्द से दोचार होना पड़ता है. ऐसे में अगर आप भी चाहते हैं कि रातों-रात छाले (Muh Ke Chale) दूर हो जाएं तो आचार्य बालकृष्ण का बताया नुस्खा आजमाकर देख सकते हैं. आचार्य बालकृष्ण ने बताया है कि किस तरह मुंह के छालों के लिए एक पत्ता पानी में उबालकल इस्तेमाल किया जा सकता है. जानिए कौन से हैं ये पत्ते जिनके इस्तेमाल से आप भी छालों से छुटकारा पा सकते हैं.

विज्ञापन

मुंह के छालों के लिए आचार्य बालकृष्ण ने बताया यह नुस्खा

आचार्य बालकृष्ण ने बताया छालों को रातोंरात ठीक करने के लिए अनार के पत्तों का इस्तेमाल किया जा सकता है. सबसे पहले 20 से 25 अनार के पत्ते (Pomegranate Leaves) लें और इन्हें हल्का कूटकर इनमें 400 ग्राम पानी डालकर अच्छे से पका लें. जब पानी सूखकर 100 ग्राम बचे तो उसे छानकर हल्का गर्म ही मुंह में डालें और कुल्ला करें.

विज्ञापन

अनार की पत्तियों को चबाया भी जा सकता है. अनार के पत्तों को धोकर चबाया जा सकता है. पत्ते चबाने पर मुंह में जो लार बनेगी उसे निगलें ना बल्कि मुंह से निकाल दें. ऐसा करने पर मुंह के छाले कम होने में असर दिखेगा.

विज्ञापन

बाबा रामदेव ने भी बताया छालों का इलाज

मुंह में हुए छालों को दूर करने के लिए बाबा रामदेव (Baba Ramdev) ने बताया है कि गेंदे के पत्ते, आड़ू के पत्ते या मरुवा के पत्तों को चबाने पर छाले ठीक हो जाते हैं.

विज्ञापन

बाबा रामदेव का कहना है कि छालों का रामबाण इलाज है नीला थोथा. यह आसानी से बाजार में मिल जाता है. नीला थोथा लाकर आपको इसे तवे पर हल्का भून लेना है. जब यह भुन जाए तो इसे छाले पर लगाएं. आपको मुंह की लार को अंदर नहीं लेना है बल्कि यह नीला थूथा छाले पर लगाकर लार को बाहर निकाल दें. बाबा रामदेव का कहना है कि इस आयुर्वेदिक नुस्खे (Ayurvedic Remedy) से छाले ठीक हो जाते हैं.

छाले होने के क्या कारण हैं

विज्ञापन
  • मुंह के अंदर लगी चोट के कारण छाले हो सकते हैं
  • कैविटी भरवाने के बाद अक्सर मुंह में छाले निकल जाते हैं
  • गलती से अंदरूनी गाल या जीभ कटने पर छाला हो सकता है
  • बैक्टीरिया से होने वाले एलर्जिक रिएक्शन से छाला होता है
  • ब्रेसेस या रिटेनर्स लगाने पर छाले हो जाते हैं
  • पेट की गड़बड़ी भी छालों की वजह बनती है
  • हार्श टूथपेस्ट या ब्रश के इस्तेमाल से छाले हो सकते हैं
  • एसिडिक फूड्स खाने पर छाले होने की संभावना रहती है
  • पीरियड्स में होने वाले हार्मोनल चेंजेस से छाले हो सकते हैं
  • स्ट्रेस भी छालों की वजह बनता है
  • नींद की कमी से भी छाले हो जाते हैं.

किन बीमारियों में छाले होते हैं

आमतौर पर कुछ ऐसी बीमारियां या हेल्थ कंडीशंस हैं जो छालों की वजह (Mouth Ulcer Causes) बन सकती हैं. शरीर में विटामिन की कमी होने पर मुंह में छाले निकल सकते हैं. वायरल, बैक्टीरिल या फंगल इंफेक्शन के कारण छाले हो जाते हैं. रिएक्टिव आर्थराइटिस और ल्यूपस जैसी बीमारियों में भी छाले निकल सकते हैं.

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ