हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi Hair Care Pre Tips: 7 दिन पहले से ही ऐसे रखें बालों का ख्याल, नहीं होंगे होली के रंग से खराब

Holi Hair Care Pre Tips: होली की मस्ती के बाद बालों की सेहत न बिगड़े इसके लिए सही देखभाल बहुत जरूरी है। इन आसान टिप्स को फॉलो करके आप बिना किसी परेशानी के रंगों के त्योहार का फुल आनंद ले सकते हैं।

विज्ञापन

Holi Hair Care Pre Tips: होली को बस 7 दिन ही बचे हैं, होली हमारी भारतीय संस्कृति का रंग-बिरंगा त्योहार है, जिसे दुनियाभर में लोग खुशी और रंगों के साथ मनाते हैं। ऐसे में हर कोई अपनी तैयारियों में लगा हुआ है। कोई अपने लिए कपड़े खरीद रहा है, तो कोई स्किन केयर पर ज्यादा ध्यान दे रहा है। ऐसे में जरूरी है कि आप अपने बालों का भी बेहद ध्यान रखें, माना जाता है होली के बाद बाल रूखे, बेजान और कमजोर हो जाते हैं। इससे बचने के लिए पहले से ही सही देखभाल करना जरूरी है ताकि होली के केमिकल वाले गुलाल से आपके बालों और स्कैल्प को डैमेज न हो सके। चलिए, आपको बताते हैं कुछ 7 टिप्स, जिनसे आप अपने बालों की देखभाल कर सकते हैं।

1. बालों में तेल लगाएं

होली खेलने से पहले बालों में अच्छी तरह से तेल लगाना बहुत जरूरी है। आप अपने बालों में नारियल तेल, जैतून का तेल, बादाम तेल या अरंडी का तेल रंग खेलने से पहले इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों में तेल लगाने से रंगों को धोना भी आसान हो जाता है और बालों की नमी बरकरार रहती है, साथ ही ये तेल आपके बालों को खराब होने से बचाएंगे।

Image Source: Freepik

विज्ञापन

2. बालों को खुला न छोड़ें

खुले बालों में रंग जल्दी चिपकता है और बाल ज्यादा उलझ जाते हैं। इससे बाल कमजोर हो जाते हैं। इसलिए होली खेलने से पहले बालों की चोटी या जुड़ा बना लें। साथ ही अगर आपके बाल छोटे हैं, तो उन्हें क्लिप से अच्छे से सेट कर लें।

Image Source: Freepik

विज्ञापन

3. कैप या स्कार्फ पहनें

अगर आप होली खेलते समय बालों को पूरी तरह से सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो कैप, दुपट्टा या स्कार्फ का इस्तेमाल करें। खासतौर पर हल्के और डैमेज बालों के लिए यह तरीका बहुत कारगर होता है।

Image Source: Freepik

विज्ञापन

4. केमिकल वाले रंगों से बचें

अगर संभव हो, तो ऑर्गेनिक या हर्बल रंगों से होली खेलें। इनमें केमिकल नहीं होते और ये बालों के लिए कम नुकसानदायक होते हैं। केमिकल वाले रंग बालों की जड़ों को कमजोर कर देते हैं, जिससे बाल झड़ने लगते हैं।

Image Source: Freepik

विज्ञापन

5. बालों की हाइड्रेशन को बनाए रखें

बालों को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है, खासकर होली से पहले और बाद में भी। आप इसके लिए घर पर हेयर मास्क बना सकते हैं और होली से पहले एक बार जरूर अप्लाई कर सकते हैं। इससे केमिकल कलर का असर बालों पर नहीं होगा।

Image Source: Freepik

विज्ञापन

6. मसाज करें

होली से कुछ हफ्ते पहले तेल से स्कैल्प की मसाज करें। यह बालों को मजबूत बनाएगा और रंगों से होने वाले नुकसान को कम करेगा। इससे बालों में एक लेयर भी बन जाएगी, जिसकी वजह से पक्के रंग का असर बालों पर कम चढ़ेगा।

Image Source: Freepik

विज्ञापन

7. डीप कंडीशनिंग करें

Image Source: Freepik

अभी होली में हफ्ते भर का समय है। ऐसे में बालों को डीप कंडीशनिंग दें ताकि वे रूखे और बेजान न हों। डीप कंडीशनिंग के लिए आप घरेलू नुस्खों का इस्तेमाल करें।

विज्ञापन

ये भी पढ़े- Hair Care Tips: बालों का झड़ना रोकने के लिए खाएं ये 3 फूड! जानें क्या कहते हैं एक्सपर्ट

 

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola