---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

होली पर गुजिया बनाने के लिए नहीं करनी पड़ेगी घंटों मेहनत, काम आएंगे ये आसान कुकिंग टिप्स

Gujiya Cooking Tips: होली का त्योहार हो और गुजिया ना बनाई जाए ऐसा हो नहीं सकता. एक हफ्ते पहले ही लोग गुजिया बनाकर रख लेते हैं और मेहमानों को सर्व करते हैं. ऐसे में आप कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर बेहद कम वक्त में परफेक्ट गुजिया बना सकते हैं

Author Edited By : Shadma Muskan
Updated: Feb 24, 2026 10:25
Gujiya Cooking Tips
गुजिया बनाने से पहले करें ये तैयारी. Image Credit- News24

Gujiya Making Tips: होली का त्योहार मिठास और खुशियों से भरा होता है और इस मौके पर गुजिया बनाना काफी पसंद किया जाता है. कुछ लोग मार्केट से खरीदने के बजाय घर पर बनाना पसंद करते हैं. हालांकि, खोया, सूखे मेवे और नारियल से भरी कुरकुरी गुजिया हर कोई सही तरीके से नहीं बना पाता. कुछ लोगों को यह भी लगता है कि गुजिया बनाना बहुत ही आसान है, लेकिन ऐसा नहीं है. गुजिया बनाना काफी मेहनत और समय लेने वाला काम है. एक बार बनाने बैठ जाएं तो काफी वक्त लग जाता है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो अब परेशान होने की जरूरत नहीं है. कुछ आसान किचन टिप्स अपनाकर आप बेहद कम वक्त में परफेक्ट गुजिया बना सकते हैं. आइए जानते हैं गुजिया बनाने के ऐसे स्मार्ट टिप्स जो आपकी मेहनत और समय दोनों बचाएंगे. 

इसे भी पढ़ें- रात में बार-बार खुल जाती है नींद? हो सकती हैं ये गंभीर बीमारियां, नजरअंदाज किया तो भुगतना पड़ सकता है अंजाम!

---विज्ञापन---

गुजिया बनाने से पहले करें ये तैयारी

गुजिया बनाना आसान हो जाता है जब सभी सामान पहले से तैयार करके रखा जाए. ऐसा इसलिए क्योंकि गुजिया बनाते वक्त सबसे ज्यादा समय सामग्री ढूंढने और तैयार करने में लगता है. इसलिए बेहतर होगा कि आप गुजिया बनाने से पहले मैदा, खोया, चीनी, सूखे मेवे और नारियल जैसी सभी चीजें नापकर रख लें. ऐसा करने से बनाने में आपको परेशानी नहीं होगी. 

गुजिया का आटा सही तरह से कैसे गूंथना चाहिए? 

गुजिया कुरकुरी अच्छी लगती है और कुरकुरापन आटे में घी डालने से आता है. इसलिए आटा गूंथते वक्त घी इतना हो कि आटा मुट्ठी में दबाने पर बंध जाए. इससे गुजिया तलने के बाद खस्ता बनेगी और जल्दी खराब भी नहीं होगी. 

---विज्ञापन---

फिलिंग कैसी होनी चाहिए? 

गुजिया की फिलिंग हमेशा अच्छी होनी चाहिए और बनाने से पहले हमेशा ठंडी करनी चाहिए. अगर गर्म होगी तो गुजिया फट सकती हैं. इसलिए पहले खोया को अच्छी तरह से भून लें और फिर इसमें चीनी और ड्राई फ्रूट डालकर पकाएं. ठंडा करने के बाद ही गुजिया में इस्तेमाल करें. 

गुजिया का शेप बनाने के लिए क्या करें? 

अगर आप जल्दी और एक जैसी शेप की गुजिया बनाना चाहते हैं तो गुजिया मोल्ड का इस्तेमाल करें. इससे गुजिया बनाना बहुत ही आसान हो जाएगा और किनारे बंद करना भी आसान हो जाएगा. 

गुजिया बेलने के लिए क्या करें? 

समय बचाने के लिए एक-एक करके पूरी बेलने की बजाय 4 लोई एक साथ बेलकर प्लेट में रखें और गीले कपड़े से ढक दें. इससे वो सूखेंगी नहीं और आपका काम जल्दी होगा. 

गुजिया के लिए चाशनी कैसे बनाएं? 

अगर आप चाशनी वाली गुजिया बनाते हैं तो एक तार की चाशनी बनाएं और गुजिया को हल्का ठंडा होने के बाद ही डुबोएं. इससे गुजिया नरम नहीं पड़ेगी और परफेक्ट ग्लेज मिलेगा. 

इसे भी पढ़ें- Potato vs Sweet Potato: डायबिटीज में आलू खाएं या शकरकंद? जानें ब्लड शुगर के लिए क्या है बेहतर

First published on: Feb 24, 2026 10:25 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.