हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Holi 2025: होली पर मिलावटी रंग बिगाड़ देगा आपकी स्किन! जानें कैसे करें बचाव

Holi 2025: होली पर स्किन को रंगों से होने वाले नुकसान से बचाने के लिए कुछ टिप्स को आप अपना सकते हैं। कई बार केमिकल वाले रंगों के कारण त्वचा पर रेसेस, एलर्जी और इंफेक्सन का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं कि इसे लेकर एक्सपर्ट क्या कहते हैं?

विज्ञापन
Holi 2025

Holi 2025: होली पर स्वास्थ्य का ख्याल कैसे रखा जाए और रंगों से होने वाली बीमारियों से कैसे बचा जाए सबको इसकी चिंता बनी रहती है। होली का त्यौहार रंगों और उल्लास का प्रतीक है। लेकिन हमें अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखने की जरूरत है या खान पान में ध्यान रखना चाहिए।। केमिकल वाले रंगों के संपर्क में आने से त्वचा पर रेसेस, एलर्जी और इन्फेक्शन भी हो सकते हैं इसके अलावा आंखों में रंगों का चला जाना या सांस की समस्या जैसे कि अस्थमा की स्थिति पैदा हो सकती है। केमिकल वाले रंगों से त्वचा पर जलन और सूजन भी हो सकता है। बच्चों और बुजुर्गों को खास तौर पर इस दौरान खतरे का सामना करना पड़ सकता है।

होली पर किन-किन बातों का ख्यालॉ रखना चाहिए, इसके लिए न्यूज 24 ने डॉक्टरों के पैनल से खास बातचीत की। हमारे साथ जाने माने डॉक्टर जुड़ें डॉक्टर शालिनी मल्होत्रा जो कि जानी मानी ड्रमलॉजिस्ट है और खासकर कि कहे तो वह भारत की पहली महिला है, जो कि बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ए बी एच आर एस की मेंबर है। हमारे साथ ऑल इंडिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेदा से डॉक शिवानी गिरियाल भी जुडी। इसके अलावा डॉकर तनु श्री विश्वास हमारे साथ जुड़ ये भी जानी-मानी डॉक्टर हैं डर्मेटोलॉजिस्ट है।

ये भी पढ़ें- इम्यूनिटी को कमजोर बनाती हैं ये 3 चीजें, डॉक्टर से जानें क्या खाएं, क्या नहीं?

विज्ञापन

क्या करते हैं एक्सपर्ट

डॉक्टर के पेनल ने बताया कि होली बहुत ही बड़ा त्यौहार है हमारे देश में बच्चे, बूढ़े, प्रेगनेंट वुमेन इन सबको आपना ज्यादा ध्यान रखने की जरूरत होती है। होली के त्यौहार का प्रिपरेशन, स्किन के लिए होली के त्यौहार से कुछ दिन पहले से ही शुरू होना चाहिए। पहली बात तो यह हमें समझना है कि हमें किन-किन बातों का ध्यान रखना चाहिए। अपनी बॉडी को रंगों से बचाना चाहिए।

स्किन का रखें ख्याल

होली से पहले स्किन का एक्स्ट्रा ख्याल रखना चाहिए। पहली बात तो स्क्रब या कोई हार्श क्लेजर नहीं लगाएं। स्किन को अच्छे से मॉइस्चराइज करने के लिए मॉइस्चराइजर का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें कुछ इंग्रेडिएंट्स बहुत इंपॉर्टेंट होते हैं, जैसे कि सेरामाइड्स और पेप्टाइड्स एसिड है जिससे हमारे स्किन पर एक प्रोटेक्शन या फिर प्रोटेक्टिव बैरियर बन जाता है। ये रंगों को स्किन पर उतना अब्जॉर्ब नहीं होने देते हैं और आपकी स्किन इन्फेक्शन से बची रहती है।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- बेटाइम नींद आना इस बीमारी के संकेत, आजमाएं ये 5 टिप्स

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola