---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

Breakfast ideas: मिनटों में तैयार करें आलू का कुरकुरा चीला!  हेल्दी भी और टेस्ट में जबरदस्त

Aloo Besan Cheela: क्या आप भी रोज-रोज के बोरिंग नाश्ते से थक गए हैं, और अब कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं? हम आपके लिए लाए हैं, स्वादिष्ट और हेल्दी आलू चीला रेसिपी. इसे बनाना काफी आसान है और यह मिनटों में तैयार हो जाता है, जो छोटे से लेकर बड़े सभी को पसंद आता है. आइए जानते हैं कैसे बनता है यह नाश्ता?

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 17, 2026 07:02
Healthy Potato Cheela Recipe
कैसे बनाएं आलू चीला?

सुबह का नाश्ता ऐसा होना चाहिए जो पेट भी भरे, बनाने में आसान हो और पूरे परिवार को पसंद भी आए. अक्सर लोग जल्दी के कारण कुछ भी खा लेते हैं, लेकिन अगर थोड़ी सी प्लानिंग हो तो आप स्वादिष्ट और पौष्टिक डिश बना सकते हैं. आलू से बना चीला ऐसा ही शानदार विकल्प है. यह बाहर से कुरकुरा और अंदर से नरम होता है, जो बच्चों से लेकर बड़ों सभी को पसंद आता है. यह खाने में भी स्वादिष्ट होता है और हेल्दी भी होता है. इसे बनाने में ज्यादा समय या भारी तैयारी की जरूरत नहीं पड़ती. रोज-रोज के पराठों या ब्रेड से हटकर कुछ नया ट्राई करना हो, तो यह रेसिपी सबसे बेस्ट हो सकती है.

यह भी पढ़ें: कार की बदबू से हैं परेशान? गाड़ी में रखें इस फल का एक टुकड़ा, तुरंत मिलेगी फ्रेश खुशबू

---विज्ञापन---

आलू चीला बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • 1 मध्यम आकार का कद्दूकस किया हुआ आलू.
  • 2 बड़ा चम्मच बेसन.
  • 1 चम्मच सूजी.
  • 1 चम्मच कॉर्नफ्लोर.
  • 1 चम्मच बारीक कटा प्याज.
  • 1 बारीक कटी हरी मिर्च.
  • थोड़ा सा जीरा पाउडर.
  • थोड़ा सा हल्दी.
  • थोड़ा सा धनिया पाउडर.
  • लाल मिर्च और नमक स्वाद के अनुसार.
  • सेंकने के लिए थोड़ा सा तेल.

कैसे बनाएं आलू चीला?

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले आलू को छीलकर कद्दूकस करें और कुछ मिनट पानी में रखने के बाद अच्छे से निचोड़ लें.
  • एक बाउल में आलू डालें, फिर उसमें बेसन, सूजी, कॉर्नफ्लोर, प्याज, हरी मिर्च और सभी मसाले मिला दें.
  • मिश्रण को अच्छी तरह चलाकर हल्का गाढ़ा बैटर तैयार कर लें.
  • गैस पर तवा गरम करें और उस पर थोड़ा सा तेल फैलाएं.
  • तैयार मिश्रण को तवे पर डालकर चम्मच की मदद से गोल आकार में फैलाएं.
  • ऊपर से थोड़ा तेल डालें, ढक्कन लगाकर एक तरफ से पकने दें.
  • कुछ देर बाद पलटें और दूसरी तरफ से भी सुनहरा और क्रिस्पी होने तक सेंक लें.
  • इस तरह तैयार हो जाएगा आपका टेस्टी आलू चीला, इसे आप गरमागरम हरी चटनी या सॉस के साथ परोसें और मजे से खाएं.

यह भी पढ़ें: CBSE Board Exams 2026 देने जा रहे हैं तो एक रात पहले छात्र ना करें ये 5 गलतियां

First published on: Feb 17, 2026 07:02 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.