CBSE Board Exams 2026 देने जा रहे हैं तो एक रात पहले छात्र ना करें ये 5 गलतियां

CBSE Class 10 Board Exam 2026: परीक्षा से एक रात पहले अक्सर ही बच्चे ऐसी कुछ गलतियां कर देते हैं जिनसे उनकी अब तक की तैयारी पर असर पड़ता है. इन गलतियों से बचना जरूरी होता है.

CBSE Exams 2026

CBSE Exams से पहले जान लें ये जरूरी बातें.

विज्ञापन

CBSE Class 10 Board Exam 2026: भारत में लाखों बच्चे सेंट्रल बोर्ड ऑफ सेकंडरी एजुकेशन यानी CBSE बोर्ड की परीक्षा देने के लिए तैयार हैं. बच्चे इस समय अपने आखिरी रिविजन में लगे हैं और कल CBSE कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा के लिए तैयार हैं. लेकिन, परीक्षा से एक रात पहले अक्सर ही बच्चे ऐसी कुछ गलतियां कर देते हैं जिनसे वह पढ़ा हुआ तो भूलते ही हैं साथ ही गलती से अपना ही कोंफिडेंस डाउन कर लेते हैं जिसका प्रभाव उनकी परीक्षा पर पड़ता है. ऐसे में अगर आपके बच्चे, भाई-बहन या कोई भी परिचित दसवीं की बोर्ड परीक्षा देने वाला है तो उसे बताएं कि परीक्षा से एक रात पहले ये 5 गलतियां कभी नहीं करनी चाहिए.

बोर्ड परीक्षा से पहले कभी ना करें ये गलतियां

नया चैप्टर शुरू करना

विज्ञापन

परीक्षा से पहले कोई नया चैप्टर शुरू ना करें. कोशिश करें कि पहले ही सब रिवाइज कर लें. कोई नया चैप्टर शुरू करना या पढ़े हुए से हटकर कुछ अलग और नया पढ़ने की कोशिश कोंफिडेंस को कम कर सकती है. इससे कंफ्यूजन बढ़ती है और एंजाइटी हो सकती है.

दोस्तों से अपनी तैयारी की तुलना करना

अक्सर ही बच्चे एक के बाद एक सैंपल पेपर खत्म तो करते हैं लेकिन अपने दोस्तों से भी पूछते रहते हैं कि उन्होंने क्या पढ़ा और कितना पढ़ा. दोस्त अगर ज्यादा पढ़ लेते हैं तो खुद को लगने लगता है कि हमारी तैयारी पूरी नहीं है. इस तुलना से घबराहट होती है और परीक्षा से पहले दिमाग अशांत होने लगता है.

विज्ञापन

पूरी रात पढ़ाई करना

बच्चे परीक्षा से एक रात पहले सबकुछ पढ़ डालना चाहते हैं. लेकिन पूरी रात जगकर पढ़ाई करने से अगली सुबह परीक्षा में थकावट होती है, नींद आने लगती है और फोकस कम होने लगता है. अगर दिमाग ही थका हुआ रहेगा तो परीक्षा में आप अपना बेस्ट कैसे देंगे. इसीलिए एक निश्चित समय तक पढ़कर नींद पूरी करनी चाहिए और उसके बाद फ्रेश माइंड से परीक्षा में बैठना चाहिए.

विज्ञापन

जरूरत से ज्यादा सैंपल पेपर सोल्व करना

पढ़ाई करना और पूरी तैयारी करना बहुत जरूरी है लेकिन परीक्षा से पहले बहुत लंबे-लंबे सैंपल पेपर (Sample Papers) सोल्व करने बैठ जाना सही नहीं है क्योंकि यह टाइम ज्यादा से ज्यादा रिवाइज करने का है, जो पढ़ा है उसे दिमाग में बिठाने का है, अलग-अलग सवालों से दिमाग को उलझाने का नहीं. जरूरी पेपर को पढ़ें, अपनी गलतियों को सुधारने पर ध्यान दें और फॉर्मुले रिवाइज करें. एक रात पहले आपको अपने सबकुछ पढ़े हुए को और ज्यादा पॉलिश करना है.

विज्ञापन

अफवाहों के चक्कर में ना करें गलती

कई बार अचानक आया दोस्त का कॉल या ग्रूप पर चल रहे डिस्कशन को सुनकर बच्चों को लगता है कि यह एक प्रश्न है जो आना ही चाहिए. इस चक्कर में वे अपना रिवीजन छोड़कर इन नए प्रश्नों को सुलझाने बैठ जाते हैं. इससे खुद पर डाउट होने लगता है और कंफ्यूजन बढ़ने लगता है. खुद के पढ़े हुए पर भरोसा रखें और अपनी तैयारी पक्की करें.

विज्ञापन

इन बातों का रखें खास ख्याल

  • खाना ना छोड़ें और बहुत ज्यादा हैवी खाने से भी परहेज करें. पानी पीते रहें और खुद को हाइड्रेटेड रखें. खासतौर से पेट खराब करने वाले फूड्स से दूर रहें.
  • सोने से 30 से 45 मिनट पहले किताब बंद कर दें और घबराहट में नहीं बल्कि अच्छी बातें सोचते हुए सोएं.
  • खुद को शांत रखें, कोंफिडेंट रहें और टाइम मैनेजमेंट पर ध्यान दें.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ