Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

सिर्फ 15 मिनट में बनाएं सूजी-कॉर्न अप्पे, झटपट और हेल्दी ब्रेकफास्ट का परफेक्ट ऑप्शन

Suji Corn Appe Recipe: अगर आपका बच्चा ब्रेकफास्ट नहीं करता तो इस बार सूजी कॉर्न के अप्पे बनाकर दें. इसका स्वाद इतना अच्छा है कि आपका बच्चा बार बार मांगने की डिमांड करेगा.

Author
Edited By : Shadma Muskan Updated: Mar 29, 2026 08:34
corn appe recipe
सूजी कॉर्न रेसिपी

Suji Ke Appe Kaise Banaye: पूरे दिन एनर्जी से भरपूर रहने के लिए हेल्दी ब्रेकफास्ट करना बहुत जरूरी है. इसलिए सुबह के वक्त हर किसी की यही कोशिश होती है कि नाश्ता जल्दी भी बन जाए और हेल्दी भी हो. ऐसे में सूजी-कॉर्न अप्पे एक बेहतरीन ऑप्शन है, जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ पोषण से भरपूर भी होते हैं. खास बात यह है कि इसे बनाने में ज्यादा मेहनत या समय नहीं लगता. आप सिर्फ 15 मिनट में इस डिश को बना सकती हैं. ऐसे में अगर आप रोज-रोज के पराठे या ब्रेड से बोर हो चुके हैं तो यह रेसिपी आपके लिए एकदम परफेक्ट है. बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को इसका स्वाद बहुत पसंद आता है. बस आपको बनाने का सही तरीका मालूम होना चाहिए.

इसे भी पढ़ें- Curly Hair Tips: स्ट्रेट बालों से हो गई हैं बोर? इन आसान तरीकों से घर पर ही पाएं खूबसूरत घुंघराले बाल

---विज्ञापन---

सूजी कॉर्न रेसिपी

सामग्री

  • सूजी- 1 कप
  • कॉर्न- 1 कप
  • दही- आधा कप
  • प्याज- 1 प्याज
  • शिमला मिर्च-आधी
  • हरी मिर्च- 4
  • अदरक- आधा इंच (कद्दूकस किया हुआ)
  • नमक- स्वादानुसार
  • ईनो या बेकिंग सोडा- आधा चम्मच
  • थोड़ा सा हरा धनिया
  • तेल (अप्पे बनाने के लिए)

विधि

  • सबसे पहले एक बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं. इसमें थोड़ा पानी डालकर गाढ़ा बैटर तैयार करें. इसे 5 मिनट के लिए ढककर रख दें ताकि सूजी फूल जाए.
  • अब इस बैटर में उबले हुए कॉर्न, प्याज, शिमला मिर्च, हरी मिर्च और अदरक डालें. ऊपर से नमक और हरा धनिया डालकर अच्छे से मिक्स करें.
  • अप्पे बनाने से ठीक पहले बैटर में ईनो डालें और हल्का सा पानी डालकर जल्दी से मिलाएं. इससे अप्पे सॉफ्ट और स्पंजी बनेंगे.
  • अप्पे पैन को गैस पर गर्म करें और हर खाने में थोड़ा सा तेल डालें. अब चम्मच की मदद से बैटर डालें और ढककर 2-3 मिनट तक मध्यम आंच पर पकाएं.
  • जब एक तरफ से सुनहरे हो जाएं तो उन्हें पलट दें और दूसरी तरफ से भी पकाएं. दोनों तरफ से अच्छे से क्रिस्पी और गोल्डन होने तक पकाएं.
  • पकाने के बाद एक प्लेट में निकालें और चटनी के साथ गरमा-गरम सर्व करें.

इसे भी पढ़ें-Parenting में ज्यादा ढील पड़ सकती है भारी! जानिए परमिसिव पेरेंटिंग के फायदे और नुकसान

---विज्ञापन---
First published on: Mar 29, 2026 08:34 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.