---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

नाश्ते में पीएं ये मैजिक ड्रिंक, थकान होगी दूर और हड्डियां बनेंगी फौलादी! जानें आसान रेसिपी

Energy Booster Drink For Breakfast: क्या आप भी नाश्ते में कुछ ऐसा ड्रिंक पीना चाहते हैं, जो दिनभर एनर्जी दे और सेहत के लिए भी फायदेमंद हो, तो आपके लिए एक खास मैजिक ड्रिंक बेहतरीन विकल्प हो सकता है. आइए जानते हैं इसे बनाने का तरीका.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 16, 2026 07:04
Healthy Breakfast Smoothie
नाश्ते के लिए कैसे हल्दी ड्रिंक तैयार करें.

Makhana Smoothie Benefits: क्या आप भी अपनी हड्डियों की कमजोरी या कैल्शियम (Calcium) की कमी से परेशान हैं? क्या आप चाहते हैं कि सुबह का नाश्ता न सिर्फ स्वादिष्ट हो, बल्कि सेहत के लिए भी फायदेमंद साबित हो? अगर हां, तो मखाना स्मूदी आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है. मखाना, जिसे फॉक्स नट (Fox Nut) भी कहा जाता है, कैल्शियम, मैग्नीशियम और पोटेशियम जैसे खास तत्वों से भरपूर होता है. यह हड्डियों के विकास और मजबूती के लिए बेहद जरूरी पोषक तत्व प्रदान करता है (Breakfast For Strong Bones).

सिर्फ हड्डियों को ही नहीं, बल्कि मखाना स्मूदी आपके पूरे शरीर की सेहत को भी सपोर्ट करती है. इसमें कम कैलोरी होती है और फाइबर की मात्रा ज्यादा होने के कारण यह लंबे समय तक पेट भरा हुआ महसूस कराता है. इसके अलावा, मखाना स्मूदी का नियमित सेवन ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने, हड्डियों के मेटाबॉलिज्म को संतुलित रखने और वजन को नियंत्रित करने में मदद करता है. इसे आप अपने नाश्ते में शामिल करके दिनभर के लिए एनर्जी से भरा महसूस कर सकते हैं. आइए जानते हैं कैसे बनाएं ये स्पेशल ड्रिंक.

---विज्ञापन---

यह भी पढ़ें: रोज गर्म पानी से नहाते हैं? जानिए स्किन, बाल और सेहत पर पड़ने वाले गंभीर नुकसान

मखाना स्मूदी बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • मखाना -1 कप, हल्का भुना हुआ.
  • मूंगफली-2 चम्मच, छिलके निकालकर साफ.
  • फल-1 सेब, 1 केला.
  • खजूर– 1 या 2, मिठास और एनर्जी के लिए.
  • दूध-1 गिलास.
  • चिया सीड्स-1 चम्मच, 15-20 मिनट भिगोया हुआ.
  • ड्राई फ्रूट्स– बादाम और काजू के छोटे टुकड़े, गार्निश के लिए.

मखाना स्मूदी बनाने की आसान स्टेप-बाय-स्टेप तरीका

---विज्ञापन---
  • सबसे पहले मखाना और मूंगफली को तवे पर हल्का सुनहरा होने तक भून लें. ध्यान रखें कि भूनने के बाद मूंगफली के छिलके निकालकर साफ करना है.
  • अब भुने हुए मखाना और मूंगफली को मिक्सर जार में डालें. इसके साथ खजूर, कटे हुए फल जैसे सेब और केला, बादाम और काजू डालकर सभी को अच्छी तरह पीस लें.
  • एक गिलास में पहले भिगोए हुए चिया सीड्स डालें. इसके ऊपर पीसा हुआ मखाना और फलों का मिश्रण डालें. अब इसमें दूध मिलाएं और अच्छी तरह ब्लेंड करें ताकि स्मूदी गाढ़ी, स्मूद और क्रिमी बन जाए.
  • ऊपर से कुछ ड्राई फ्रूट्स या सेब के छोटे टुकड़े डालकर गार्निश करें. आपकी सुपर हेल्दी, कैल्शियम और प्रोटीन से भरपूर मखाना स्मूदी तैयार है. इसे तुरंत सर्व करें और मजे के साथ पीएं. इससे पूरा दिन फ्रेश, एक्टिव और एनर्जी से भरपूर महसूस होगा.

यह भी पढ़ें: White Hair की छुट्टी! न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया किचन में रखी किन 4 चीजों से मिलेंगे नेचुरल काले और मजबूत बाल

First published on: Feb 16, 2026 07:01 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.