White Hair की छुट्टी! न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह ने बताया किचन में रखी किन 4 चीजों से मिलेंगे नेचुरल काले और मजबूत बाल

White Hair Home Remedies: अगर आप सफेद बालों से परेशान हैं और बाहर का कलर इस्तेमाल करने से हेयर फॉल होने लगता है तो यह लेख आपके लिए मददगार साबित हो सकता है. न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के मुताबिक, डाइट में सही पोषक तत्व शामिल करने से बाल अंदर से मजबूत होते हैं. 

White Hair Home Remedies

काले बाल रखने के लिए क्या जरूरी है? Image Credit- News24

White Hair Prevent Tips: आजकल बेहद कम उम्र में ही बाल सफेद हो जाते हैं. अब यह एक आम समस्या बन चुकी है. हालांकि, इसकी कई वजह हो सकती हैं जैसे खराब लाइफस्टाइल, स्ट्रेस, वक्त पर खाना ना खाना, पोषण की कमी या केमिकल वाले हेयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करना आदि. अगर आप नहीं इसलिए परेशान हैं तो न्यूट्रिशनिस्ट श्वेता शाह के बताए टिप्स फॉलो कर सकते हैं. उनके मुताबिक, डाइट में सही पोषक तत्व शामिल करने से बाल अंदर से मजबूत होते हैं और समय से पहले सफेद नहीं होते हैं. अच्छी बात ये है कि इसके लिए आपको महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं, बल्कि आपकी किचन में रखी कुछ साधारण चीजें ही काफी हैं.

विज्ञापन
विज्ञापन

काले बाल रखने के लिए क्या जरूरी है?

अगर आपके बालों का रंग काला है और आपको डर है कि यह सफेद हो जाएंगे तो आपको अपनी डाइट पर ध्यान देने की जरूरत है. ऐसा इसलिए क्योंकि बालों का रंग मेलानिन नामक पिगमेंट पर निर्भर करता है. जब शरीर में पोषक तत्वों की कमी होती है तो मेलेनिन का उत्पादन प्रभावित होता है और बाल सफेद होने लगते हैं. 

किचन में रखी किन चीजों का करें इस्तेमाल? 

काला तिल का करें इस्तेमाल- काला तिल इस्तेमाल करें क्योंकि इसमें आयरन, कैल्शियम और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में होते हैं. यह बालों की जड़ों को पोषण देता है और मेलानिन प्रोडक्शन को सपोर्ट करता है. रोज सुबह 1 चम्मच काला तिल चबाकर खाए जा सकते हैं.
आंवला- आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्त्रोत है. यह बालों की ग्रोथ बढ़ाने और उन्हें काला बनाए रखने में मदद करता है. नियमित सेवन से बालों की चमक भी बढ़ती है. इसके अलावा, आप आंवले का पाउडर भी तैयार कर सकते हैं.
करी पत्ता- करी पत्ता सिर्फ स्वाद के लिए ही नहीं बल्कि बालों को काला करने के लिए भी मददगार साबित हो सकता है. इसमें मौजूद एंटीऑक्सीडेंट और बी-विटामिन्स बालों की जड़ों को मजबूत बनाते हैं. यह समय से पहले बाल सफेद होने की समस्या को कम करने में सहायक माना जाता है.
भीगे हुए बादाम- बादाम में विटामिन ई और हेल्दी फैट्स मौजूद होते हैं. यह स्कैल्प को पोषण देते हैं और बालों को मजबूत बनाने का काम करते हैं. इससे बालों के झड़ने को भी कम करने में मदद मिल सकती है.

विज्ञापन

अगर आप इन 4 चीजों को अपनी डेली डाइट में शामिल कर लेते हैं तो कुछ ही महीनों में बालों में फर्क महसूस कर सकते हैं. आप इन सामग्रियों से हेयर मास्क भी तैयार कर सकते हैं. 

विज्ञापन

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज 24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ