आज की तेज रफ्तार जिंदगी में सुबह का समय सबसे ज्यादा कीमती होता है. इस वक्त किया गया सही नाश्ता पूरा दिन एनर्जी से भर देता है. लेकिन जल्दबाजी में कई लोग नाश्ता छोड़ देते हैं, जिसका असर सेहत और एनर्जी पर पड़ता है. ऐसे में अगर आप कुछ ऐसा ढूंढ रहे हैं जो जल्दी बने, स्वाद में बढ़िया हो और पेट पर हल्का लगे, तो दही-सूजी का चीला एक शानदार ऑप्शन हो सकता है.
सूजी आसानी से पचती है और दही पाचन तंत्र को मजबूत करता है, जिससे दिन की शुरुआत हल्के और ताजा एहसास के साथ होती है. यह चीला बच्चों से लेकर बड़ों तक सभी को पसंद आता है और ऑफिस या स्कूल के लिए भी बढ़िया ब्रेकफास्ट साबित होता है. आइए जानते हैं कैसे बना सकते हैं ये शानदार चीला?
यह भी पढ़ें: ये 10 साइलेंट साइन बताते हैं तलाक की तरफ बढ़ रहे हैं आप, रिलेशनशिप कोच ने बताया शादी खत्म होने के क्या संकेत होते हैं
चीले बनाने के लिए इन चीजों की जरूरत
- 1 कप सूजी.
- आधा कप ताजा दही.
- 1 बारीक कटा प्याज.
- 1 बारीक कटी हरी मिर्च.
- थोड़ा सा बारीक कटा हरा धनिया.
- नमक स्वाद अनुसार.
- आधा चम्मच जीरा और जरूरत के हिसाब से पानी.
- साथ ही चीले को अच्छे से सेकने के लिए थोड़ा सा तेल या घी का इस्तेमाल किया जा सकता है.
दही-सूजी का चीला बनाने का आसान तरीका
इस हेल्दी और एनर्जी से भरपूर चीले को बनान काफी आसान है, इसके लिए आपको कुछ छोटी बातों को समझना पड़ेगा, जिसे फॉलो करके आप मिनटों में चीला बना सकते हैं. इसके लिए:
- एक बड़े बाउल में सूजी और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएं.
- अब उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए गाढ़ा और चिकना बैटर तैयार करें.
- अब उस बैटर में स्वाद अनुसार नमक, जीरा, प्याज, हरी मिर्च और हरा धनिया मिलाएं.
- बैटर को 10-15 मिनट ढककर रखें, ताकि सूजी अच्छे से फूल जाए.
- अब नॉन-स्टिक तवा गरम करके उसपर हल्का तेल लगाएं और एक करछी बैटर फैलाएं.
- बैटर फैलाने के बाद उसे मध्यम आंच पर दोनों तरफ से सुनहरा होने तक सेकें. इस तरह आपका दही-सूजी चीला तैयार हो जाएगा.
- इस शानदार चीले को आप हरी चटनी या दही के साथ परोस सकते हैं और दिन की शुरुआत स्वाद और सेहत के साथ मजे से कर सकते हैं.
यह भी पढ़ें: शब-ए-बारात 2026 भारत में कब है, 3 या 4 फरवरी? जानिए 15वीं शाबान की मगफिरत वाली रात का महत्व
संबंधित खबरें
बाजार जाने की जरूरत नहीं! घर पर ऐसे बनाएं होटल स्टाइल पनीर चिली
2 hrs agoभाई को इस बार दें कुछ ऐसा गिफ्ट, जो हमेशा आएगा काम
8 hrs agoपुराने दीयों को फेंकने की बजाय ऐसे करें रीयूज, घर में लगेंगे चार चांद
8 hrs agoकहीं आप भी तो नहीं पी रहे मिलावटी चाय? पानी के गिलास से ऐसे करें चेक
9 hrs agoनाश्ते में बनाएं झारखंड की फेमस चिलका रोटी, स्वाद ऐसा कि बार-बार करेगा मन
12 hrs agoदिवाली पर कैसे बनाएं टेस्टी काजू कतली? जानिए बनाने का तरीका
1 day agoकैंची की धार को तेज कैसे करें? यहां जानिए Scissors को पैना करने का तरीका
1 day agoधनतेरस पर काले पड़े चांदी के बर्तनों की ऐसे करें सफाई, नए जैसे दिखेंगे
1 day agoइस दीपावली घर में बनाएं जलेबी-रबड़ी, ओथेंटिक और स्वादिष्ट बनेगी यह मिठाई
1 day agoलिविंग रूम की खूबसूरती बढ़ाएगी नई कालीन, खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines