Health Tips: मुलेठी एक ऐसी हर्ब है, जिसका कई रोगों के इलाज में इस्तेमाल होता आया है। मुलेठी पाउडर का इस्तेमाल करने से कई प्रकार की बीमारियों के खतरे को दूर किया जा सकता है। रिसर्च के मुताबिक इस कैल्शियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट्स, प्रोटीन, फास्फोरस, सोडियम, पोटेशियम, मैग्नीशियम, आयरन, जिंक, मैंगनीज और एंटीबॉयोटिक्स पाए जाते हैं। यही कारण है कि मुलेठी का तना, जड़ आदि सभी कुछ फायदेमंद होता है।
आयुर्वेद में मुलेठी को यष्टिमधु के नाम से जाना जाता है। चरक संहिता के चिकित्सा स्थान में एक श्लोक के अनुसार इसके सेवन से व्यक्ति जल्दी बूढ़ा नहीं होता है। इसका मतलब ये है कि उम्र तो बढ़ती है, लेकिन उसके संकेत जैसे झुर्रियां, बीमारियां आदि नहीं आती हैं।
“यष्टिमधुकं चूर्णितं क्षौद्रेण सहितं प्रतिनिशं सेवितं वयःस्थापनं भवति।”
इसके अलावा भी मुलेठी को कई और समस्याओं में भी फायदेमंद बताया गया है।
पाचन तंत्र में होता है सुधार
मुलेठी में एस्पेरेटिन और हर्पगिनिन जैसे कंपाउंड पाए जाते हैं। जो एंटी इंफ्लेमेटरी गुणों से भरे होते हैं। ये डाइजेशन सिस्टम को बेहतर बनाने में हेल्प करते हैं। इस कारण मुलेठी को अदरक, इलायची और तुलसी के साथ उबालकर एक हर्बल चाय बनाएं। इस चाय को पीने से पाचन शक्ति काफी अच्छी हो जाती है।
दांतों और मसूड़ों के लिए है फायदेमंद
मुलेठी की छाल को चबाकर खा सकते हैं। इसके अलावा अगर इसे पानी में उबालकर उस पानी से कुल्ला करें तो दांतों में मजबूती आती है और मसूड़ों की समस्याएं दूर हो जाती हैं।
सर्दी-खांसी होती है दूर
अगर सर्दी-खांसी से परेशान हैं तो मुलेठी के चूर्ण को एक कप गर्म दूध के साथ ले लें। इससे गले को आराम मिलता है और सर्दी-खांसी दूर होती है। मुलेठी में पाया जाने वाला ग्लाइसीराइजिन कंपाउंड एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटीवायरल और लिवर प्रोटेक्टिव गुणों से भरपूर होता है।
मिलती है ग्लोइंग स्किन और दूर होता है मेंटल स्ट्रेस
इसमें लिक्विरिटिन और आइसोलिक्विरिटिन कंपाउंड होते हैं, जो मानसिक तनाव को कम करते हैं। इसके साथ ही स्किन पिगमेंटेशन को दूर करते हैं।
हार्ट रहता है हेल्दी
इसमें कूमेरिन पाया जाता है, जो ब्लड सर्कुलेशन सुधारने में मदद करता है। इसके साथ ही ये कंपाउंड एंटी क्लॉटिंग भी होता है। इस कारण इसका सेवन करने से हार्ट हेल्दी रहता है।
इम्यूनिटी होती है बूस्ट
मुलेठी में मौजूद सैपोनिन्स नामक कंपाउंड एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुणों से भरपूर होता है। इस कारण इसका सेवन करने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है।
दूर होती हैं पीरियड्स से जुड़ी समस्याएं
महिलाओं में हार्मोनल बैलेंस बनाए रखने मुलेठी का सेवन काफी फायदेमंद माना जाता है। इसमें मौजूद फाइटोएस्ट्रोजन कंपाउंड पीरियड्स से जुड़ी समस्याओं को दूर करता है।
पाए जाते हैं ये भी गुण
इसमें मौजूद फ्लेवोनोइड्स शक्तिशाली एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो शरीर में सूजन को कम करने का काम करते हैं। इसके साथ ही कैंसररोधी गुण भी प्रदर्शित करते हैं। मुलेठी खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और इसके साथ ही आंखों से संबंधित अन्य परेशानियां भी दूर होती हैं।
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें- Relationship Tips: धोखेबाज गर्लफ्रेंड की निशानी हैं ये 5 काम, समय रहते ही कर लें पहचान!
संबंधित खबरें
सिंक का पाइप हो गया है जाम तो एक चम्मच डाल दें यह चीज, निकल जाएगी गंदगी
1 hr agoNavratri Vrat Recipes: व्रत में बनाकर खाएं लौकी की खीर, स्वाद भी आएगा अच्छा
2 hrs agoआज नवरात्रि के पांचवे दिन सभी को भेजिए मां स्कंदमाता पूजा की शुभकामनाएं
4 hrs agoमां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
22 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
1 day agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
2 days agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines