Health Benefits: सूखे मेवे यानी ड्राई फ्रूट्स को अक्सर बहुत ही हेल्दी स्नैक माना जाता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व जैसे विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट शरीर के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। ऐसे बहुत से लोग होते हैं जो खाली पेट सूखे मेवे का सेवन कर लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि कुछ ड्राई फ्रूट्स ऐसे हैं जिनका सेवन खाली पेट बिल्कुल नहीं करना चाहिए? खाली पेट सूखे मेवे सेहत को फायदे की जगह नुकसान पहुंचाने लगते हैं जैसे एसिडिटी, जलन और पाचन संबंधी परेशानियां। इसके अलावा, कुछ लोगों को एलर्जी या स्किन रिएक्शन भी हो सकते हैं। इसलिए यह जरूरी है कि सही समय और सही तरीके से ड्राई फ्रूट्स का सेवन किया जाए जिससे आप उनके पूरे फायदे उठा सकें। तो आइए जानते हैं कौन-से ड्राई फ्रूट्स हैं जिनका सेवन भूलकर भी खाली पेट नहीं करना चाहिए।
किशमिश
ऐसे बहुत से लोग हैं जिन्हें किशमिश काफी पसंद होती है। किशमिश में प्राकृतिक शुगर और फाइबर भरपूर मात्रा में होते हैं, जो पाचन के लिए फायदेमंद होते हैं।
लेकिन खाली पेट किशमिश खाने से पेट संबंधी परेशानियां होने लगती हैं, जैसे पेट फूलना और एसिडिटी की समस्या हो सकती है। इसके साथ ही, इससे ब्लड शुगर लेवल भी अचानक बढ़ सकता है। इसलिए किशमिश का सेवन कभी भी खाली पेट न करें।
अंजीर
Image Source Freepik
अंजीर फाइबर और आयरन से भरपूर होता है लेकिन अगर आप इसका खाली पेट सेवन करते हैं तो यह पाचन तंत्र पर भारी पड़ सकता है। कभी-कभी इससे डायरिया जैसी समस्या भी हो सकती है। अगर आप अंजीर का सेवन करना चाहते हैं, तो इसे हमेशा भिगोकर और भोजन या नाश्ते के बाद खाना बेहतर होता है।
काजू
काजू में फैट और प्रोटीन अच्छी मात्रा में होते हैं लेकिन यह भारी और ऑयली ड्राई फ्रूट होता है। अगर आप इसे खाली पेट खाते हैं तो यह पेट में भारीपन, जलन और अपच की समस्या पैदा कर सकता है। इसके साथ ही यह शरीर में हीट भी बढ़ाता है जिससे सिरदर्द या चिड़चिड़ापन हो सकता है।
सूखी खुबानी
Image Source Freepik
सूखी खुबानी में आयरन और पोटेशियम भरपूर मात्रा में होते हैं लेकिन खाली पेट इसका सेवन करने से यह पाचन तंत्र को प्रभावित कर सकता है। इससे पेट फूलना, अपच और हल्का एसिड रिफ्लक्स हो सकता है।
ये भी पढ़ें- घर की रसोई में छुपा है बेली फैट का इलाज, डाइट में शामिल करें ये सब्जियां?
Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।
संबंधित खबरें
मां कूष्मांडा को प्रसाद में चढ़ाए आलू के मालपुए, घर पर बनाने की आसान रेसिपी
17 hrs agoरोजाना साबूदाना खाकर हो गए हैं बोर? आज ही से व्रत में खाएं ये चीजें
20 hrs agoमां कूष्मांडा के इन संदेशों से अपनों को दें नवरात्रि की बधाई
1 day agoशाम के नाश्ते में बनाएं क्रिस्पी सोयाबीन, यह रही आसान रेसिपी
1 day agoपानी में डालते ही पता चल जाएगा साबूदाना असली है या नकली? जानिए आसान तरीका
1 day agoकीर्तन में मच्छरों से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक्स, भजन में नहीं आएगी कमी
1 day agoमां चंद्रघंटा को चढ़ाएं दूध से बनी ये मिठाई, जानें आसान रेसिपी
1 day agoनवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा के लिए भेजें ये शानदार शायरी
2 days agoहाथ और नाखून क्यों हो जाते हैं रूखे? एक्सपर्ट से जानें देखभाल करने का तरीका
2 days agoआम के पत्तों से कैसे बनाएं तोरण? घर सजाने के लिए अपनाएं ये टिप्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines