Gulab Halwa recipe: भारत में हर कोई मीठे का शौकिन होता है और होना भी चाहिए। ऐसा इसलिए क्योंकि इंडिया में मीठे के इतने सारे व्यंजन हैं कि गिनती करते-करते कोई भी थक जाएं। मीठे में यहां हर एक मिठाई लजीज होती हैं और सबका अपना अलग स्वाद होता है। ऐसा ही एक स्वादिष्ट और लजीज व्यंजन है गुलाब हलवा।

विज्ञापन

ऐसा हो सकता है कि आपने गुलाब हलवे का नाम पहली बार सुना हो। दरअसल गुलाब हलवा राजस्थान की मशहूर डिश में से एक है और इसका स्वाद तो बहुत ही लजीज होता है। साथ ही इसको बनाने में समय भी कम लगता है, इसलिए इसको आप आसानी से बना सकते हैं। इसलिए आज हम इसको बनाने की विधि के बारे में आपको जानकारी देने जा रहे हैं, जिससे आप सही ढंग से इसे बना सकें।

विज्ञापन

गुलाब हलवा के लिए सामग्री

1/2 कप दूध, 1 टेबल स्पून घी, 1 टेबल स्पून सूजी, 2 टेबल स्पून मलाई, 1 टेबल स्पून गुलाब की पंखुड़ी, 1 टेबल स्पून बादाम कटिंग, चीनी स्वादनुसार

विज्ञापन

बनाने की विधि

गुलाब हलवा बनाने के लिए आपको सबसे पहले दूध को उबालना होगा। इसके बाद एक कड़ाही में घी ड़ालकर गर्म करें और इसको भून लें। इसका बाद इसमें मलाई और सूजी को डालकर इसे कलर आने तक भूनना है।

विज्ञापन

इसके बाद इसमें दूध डाल दें और इसमें उबाल आने दें। ध्यान रहें कि जब आप इसमें दूध डालें तो उसके बाद इसको चलाते रहे, नहीं तो हलवा चिपक जाएगा और जल जाएगा। इसके बाद इसमें चीनी डाल दें और साथ ही इसमें बादाम भी डाल दें और इसमें गुलाब की पत्तियों का पीसकर यानी बारीक करके डाल दें और इसको पकने दें।

जब आपको लगे कि ये टाइट होने लगा है और अच्छे से पक गया है, तो गैस कर लें और इसके नीचे उतार लें। इसके बाद इसमें बादाम डाल दें और फिर आप इस खाने के लिए परोस सकते हैं।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Nancy Tomar

Nancy Tomar

नैन्सी तोमर News24 Bag Convergence में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं और एक डिजिटल पत्रकार हैं. नैन्सी मुख्य रूप से एंटरनेटमेंट बीट (मनोरंजन) की खबरें लिखती हैं. नैन्सी ने साल 2022 में हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही नैन्सी ने जी मीडिया में काम शुरू कर दिया था, जहां पर उन्हें न्यूजरूम, डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग, सोशल मीडिया और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला है. नैन्सी टीवी एक्ट्रेस अविका गौर, हर्षवर्धन राने, इनरान जैद, सिंगर अली जावेद समेत फिल्म और टीवी से जुड़ी कई हस्तियों का इंटरव्यू कर चुकी हैं. वह टीवी, बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ सिनेमा से जुड़ी खबरें लिखती हैं. पत्रकारिता में अनुभव: 7 साल डिग्री: हिमगिरी जी यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BVJMC) की डिग्री हासिल की है. पिछला अनुभव: नैन्सी न्यूज24 से पहले जी न्यूज में मनोरंजन की खबरें लिखती थीं. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने टीवी, सोशल मीडिया, डिजिटल मीडिया और यू्ट्यूब पर 'विरासत' जैसा शो भी किया है. विशेषज्ञता और फोकस नैन्सी तोमर को मनोरंजन की खबरों की अच्छी समझ है. नैन्सी मनोरंजन की खबरों के लिए फिल्मी हस्तियों के सोशल मीडिया प्रोफाइल पर नजर बनाए रखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ