चांद नजर आते ही सजाएं अपने हाथ, ये मेहंदी डिजाइन हर लुक को बना देंगे खास

Chand Raat Mehandi Designs: चांद रात के दिन अगर आप मेहंदी लगवाने की सोच रहे हैं तो आपको पहले ही अपने डिजाइन सेलेक्ट करने रखने होंगे ताकि वक्त पर हाथों पर लगवाया जा सके. 

Chand Raat Mehandi Designs

ये मेहंदी डिजाइन हर लुक को बना देंगे खास. Image Credit- Ai (Gemini)

विज्ञापन

Eid Special Mehndi Designs: ईद का चांद दिखते ही घरों में खुशियों का माहौल शुरू हो जाता है. नए कपड़े, स्वादिष्ट पकवान और सजने-संवरने की तैयारियां जोरों पर होती हैं. इस खास मौके पर मेहंदी का अपना अलग ही महत्व होता है. खूबसूरत मेहंदी डिजाइन ना सिर्फ आपके हाथों की सुंदरता बढ़ाते हैं, बल्कि आपके पूरे लुक को भी खास बना देते हैं. अगर आप भी इस ईद पर कुछ नया और ट्रेंडिंग ट्राई करना चाहती हैं तो ये मेहंदी डिजाइन आपके लिए परफेक्ट हैं. आप इन डिजाइन को एक रात पहले लगवा सकते हैं ताकि आप रंग अच्छी तरह से बढ़ जाए और ईद के दिन काम भी आसान हो जाए. आइए इस लेख में लेटेस्ट मेहंदी डिजाइन के बारे में जानते हैं.

इसे भी पढ़ें- ईद पर दिखना है स्टाइलिश? ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक ये आउटफिट्स करें ट्राई

विज्ञापन

अरेबिक मेहंदी डिजाइन 

अरेबिक मेहंदी डिजाइन हमेशा ट्रेंड में रहते हैं. इसमें बड़े-बड़े फ्लोरल पैटर्न और बेल जैसी डिजाइन बनाई जाती हैं. यह डिजाइन कम समय में बन जाता है और हाथों को स्टाइलिश और एलिगेंट लुक देता है. 

फुल हैंड मेहंदी डिजाइन 

अगर आप ईद पर रॉयल और हैवी लुक चाहते हैं तो फुल हैंड मेहंदी डिजाइन ट्राई करें. इसमें हाथों को पूरी तरह से कवर किया जाता है. साथ ही, इसमें दुल्हन जैसे रिच और डिटेल्ड पैटर्न होते हैं जो सूट के साथ अच्छे लगते हैं. 

मिनिमल मेहंदी डिजाइन 

आजकल सिंपल और एलिगेंट डिजाइन काफी पसंद किए जा रहे हैं. इस डिजाइन में बहुत ही हल्के पैटर्न होते हैं. अगर आप लड़की हैं तो ऑफिस जाने वाली या कम समय में तैयार होने वालों के लिए बेस्ट रहेंगे. साथ ही, इंडो-वेस्टर्न आउटफिट्स के साथ परफेक्ट मैच हैं. 

विज्ञापन

मंडला मेहंदी डिजाइन 

मंडला में गोल डिजाइन बनाए जाते हैं, जो देखने में बेहद आकर्षक लगता है. हाथ के बीच में गोल डिजाइन बनता है. इस दौरान, सिंपल होने के बावजूद काफी क्लासी लगता है. हर उम्र की महिलाओं पर सूट करता है. 

ज्वेलरी स्टाइल मेहंदी डिजाइन 

इस डिजाइन में मेहंदी को ज्वेलरी की तरह बनाया जाता है. हाथों में कंगन, रिंग और चेन जैसा पैटर्न भी बनाया जा सकता हैं. यह आपको बहुत ही यूनिक और ट्रेंडी लुक देने का काम करते हैं. वैसे यह डिजाइन वेस्टर्न या फ्यूजन आउटफिट्स के साथ अच्छा लगता है.

विज्ञापन

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ