Navratri Day 1 Bhog: नवरात्रि के पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं आलू के हलवे का भोग, यहां जानिए आसान रेसिपी

Navratri Bhog Recipe: मां शैलपुत्री की पूजा के लिए आप भी स्वादिष्ट आलू का हलवा तैयार कर सकते हैं. यहां जानिए हलवा बनाने की आसान रेसिपी. झट से बन जाएगा यह स्वादिष्ट भोग.

Aloo Ka Halwa Recipe

Aloo Ka Halwa Recipe: आलू का हलवा कैसे बनाते हैं?

Navratri Day 1 Bhog: नवरात्रि का पहला दिन मां शैलपुत्री को समर्पित होता है. इस साल चैत्र नवरात्रि (Chaitra Navratri) की शुरुआत 19 मार्च, गुरुवार से हो रही है. ऐसे में नवरात्रि के पहले दिन आप भी मां शैलपुत्री का स्वागत इस स्वादिष्ट आलू के हलवे से कर सकते हैं. आलू का हलवा माता रानी को भोग में तो लगा ही सकते हैं, साथ ही यह खाने में इतना स्वादिष्ट होता है कि प्रसाद में बांटा जाए तो सभी को बेहद पसंद आता है और सभी स्वाद लेकर खाते हैं. यहां जानिए आलू का हलवा (Aloo Ka Halwa) बनाने की सबसे आसान रेसिपी.

विज्ञापन

आलू का हलवा बनाने की रेसिपी | Aloo Ka Halwa Recipe For Navratri

सामग्री

विज्ञापन

आलू – 3 मीडियम आकार के आलू
घी – 3 बड़े चम्मच
चीनी -आधा कप (स्वादानुसार कम या ज्यादा)
दूध – 1 कप

इलायची का पाउडर – आधा छोटा चम्मच
सूखे मेवे – 2-2 चम्मच कुटे हुए

विज्ञापन

हलवा बनाने की विधि

  • हलवा बनाने का पहला स्टेप है आलू को उबालकर, छीलकर और मसलकर प्लेट में रखना.
  • अब कढ़ाई चढ़ाएं और उसमें घी डालकर गर्म करें.
  • घी गर्म करने के बाद उसमें आलू डालें और मध्यम आंच पर पकाएं.
  • जब आलू भुनने लगें, उनमें से खुशबू आने लगे और आलू सुनहरे रंग के दिखने लगें तो दूध डाल दें.
  • अब आलू को अच्छे से कढ़ाई में हिलाने के बाद चीनी डालें और मिलाएं.
  • चीनी घुलने लगे और हल्वा गाढ़ा होने लगे तो उसमें इलायची का पाउडर और सूखे मेवे डाल दें.
  • अब हलवा घी छोड़ने लगे तो आंच बंद कर दें.
  • बस तैयार है आपका स्वादिष्ट हलवा. इसकी गार्निशिंग करते हुए ऊपर से सूखे मेवे डाल सकते हैं.

इस बोनस टिप से बढ़ेगा हलवे का स्वाद

विज्ञापन

आलू का हलवा और भी स्वादिष्ट बने और इसका फ्लेवर रिच हो जाए इसके लिए हलवे में दूध के बजाय मावा डाला जा सकता है. चीनी की जगह पर गुड़ डालने पर इस हलवे का स्वाद और बेहतर हो जाता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Seema Thakur

Seema Thakur

सीमा ठाकुर पत्रकारिता से पिछले 7 सालों से जुड़ी हैं. न्यूज24 में सीमा बतौर चीफ सब एडिटर काम कर रही हैं. सीमा हेल्थ और लाइफस्टाइल बीट पर लिखती हैं और कॉन्टेन्ट क्रिएशन के साथ ही टीम लीड की भूमिका भी निभा रही हैं. न्यूज24 में सीमा ने अपनी बीट से हटकर इलेक्शंस की स्टोरीज पर भी काम किया है. हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी स्टडीज, लेटेस्ट न्यूज और एक्सपर्ट्स/डॉक्टर्स से बातचीत पर आधारित लेख लिखने में सीमा की मजबूत पकड़ है. सीमा हेल्थ की खबरों और लेटेस्ट अपडेट के लिए AIIMS, ICMR, WHO,  स्वास्थ्य मंत्रालय जैसे संस्थानों के विशेषज्ञों और डॉक्टरों के संपर्क में रहती हैं. अनुभव सीमा ने पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली प्रेस ग्रुप से की थी जहां वे सरिता, मुक्ता और गृहशोभा मैग्जीन में वुमेन ओरिएंटेड, सोशल, लाइफस्टाइल, हेल्थ और बॉलीवुड के अलावा पॉलिटकल आर्टिकल्स लिखती थीं. सीमा को प्रूफरीडिंग और एडिटिंग का भी खासा अनुभव है. प्रिंट में काम करने के दौरान सीमा की हिंदी भाषा में अच्छी पकड़ है. दिल्ली प्रेस के बाद सीमा डायमंड पब्लिशिंग हाउस से जुड़ी थीं जहां उन्होंने मैग्जीन और वेबसाइट दोनों के लिए काम किया. डायमंड पब्लिशिंग हाउस के बाद सीमा ने NDTV के साथ डिजिटल मीडिया में अपना करियर शुरू किया. NDTV में सीमा ने राइटर के साथ ही वीडियो प्रोड्यूसर, एंकर और पॉडकास्टर के तौर पर भी काम किया. लाइफस्टाइल वीडियोज और बॉलीवुड गोल्ड सीरीज को प्रोड्यूस और एंकर करने के साथ ही वे बॉलीवुड पॉडकास्ट किया करती थीं. वीडियो प्रोडक्शन में सीमा का इंटरेस्ट और पकड़ यहीं से आई है. शिक्षा सीमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के दीन दयाल उपाध्याय कॉलेज से बी.ए किया है. इसके बाद जामिया मिलिया इस्लामिया से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. जामिया की पीजी डिप्लोमा इन जर्नलिज्म डिपार्टमेंट की मैग्जीन में सीमा स्टूडेंट एडिटर और अपने बैच की कॉन्टेंट हेड रह चुकी हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ