गणगौर पूजा के लिए कैसे बनाएं स्वादिष्ट घेवर? जानिए पारंपरिक मिठाई की आसान और परफेक्ट रेसिपी

Gangaur Pooja 2026: क्या आप भी इस गणगौर पूजा के मौके पर अपने घर में स्वादिष्ट पारंपरिक घेवर बनाना चाहते हैं, लेकिन इसकी रेसिपी नहीं मालूम है? आइए आपको सिखाते हैं कैसे आप आसानी से घर पर घेवर बना सकते हैं.

Ghevar Recipe

कैसे बनाएं घेवर?

How To Make Ghevar at Home: राजस्थान की समृद्ध परंपराओं में गणगौर का त्योहार बहुत खास माना जाता है. यह पर्व भगवान शिव (ईसर जी) और माता पार्वती (गौरा जी) के पवित्र दांपत्य जीवन का प्रतीक है. यह त्योहार खासतौर पर महिलाओं के लिए बहुत महत्व रखता है, जिसमें विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और खुशहाल जीवन के लिए व्रत रखती हैं, जबकि अविवाहित लड़कियां अच्छे जीवनसाथी की कामना करती हैं. करीब 16 दिनों तक चलने वाले इस पर्व में पूजा, गीत और पारंपरिक व्यंजन का विशेष महत्व होता है. इन्हीं में से एक है घेवर, जिसे गणगौर का मुख्य प्रसाद माना जाता है. इसलिए कई घरों में महिलाएं इसे बाजार से लाने के बजाय घर पर ही बनाना पसंद करती हैं, ऐसे में अगर आप भी इस बार गणगौर पर कुछ खास बनाना चाहती हैं, तो घर पर बना घेवर एक अच्छा विकल्प हो सकता है. घर पर बने घेवर से पूजा की मिठास और भी बढ़ सकती है, तो आइए जानते हैं आप कैसे बना सकते हैं यह शानदार मिठाई.

विज्ञापन
विज्ञापन

घेवर बनाने के लिए जरूरी सामग्री

स्वादिष्ट और पारंपरिक घेवर बनाने के लिए कुछ सामान्य सामग्री की जरूरत होती है, इसमें;

विज्ञापन
  • 2 कप मैदा (घोल तैयार करने के लिए).
  • 1 कप घी (बैटर को क्रीमी बनाने के लिए).
  • आधा कप ठंडा दूध.
  • जरूरत अनुसार ठंडा पानी.
  • कुछ बर्फ के टुकड़े (घी को फेंटने के लिए).
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस.
  • तलने के लिए घी या रिफाइंड तेल.
  • 2 कप चीनी और 1 कप पानी (चाशनी के लिए).
  • सजाने के लिए बारीक कटे पिस्ता या बादाम.

घर पर ऐसे बनाएं पारंपरिक घेवर

  • सबसे पहले एक बड़े बर्तन में ठंडा घी लेकर उसमें बर्फ डालकर अच्छी तरह फेंटें जब तक वह क्रीम जैसा न हो जाए.
  • अब इसमें धीरे-धीरे मैदा और दूध मिलाएं और फिर ठंडा पानी डालकर पतला और स्मूद घोल तैयार करें.
  • स्वाद को ठीक रखने के लिए इसमें थोड़ा सा नींबू रस मिला दें, ताकि स्वाद का संतुलन बना रहे.
  • अब एक गहरे बर्तन में घी अच्छी तरह गर्म, जब घी से धुआं निकलने लगे तब घेवर बनाने का सांचा डालें और बैटर को एक धार बनाकर बर्तन के बिल्कुल बीच में डालें.
  • झाग शांत होने दें, फिर दोबारा बैटर डालें. ऐसा 10-15 बार करें.
  • बीच-बीच में डंडी या चाकू की मदद से घोल डालते हुए घेवर की जालीदार बनावट तैयार करें.
  • सुनहरा होने पर इसे सावधानी से निकाल लें.
  • अलग से चीनी और पानी उबालकर एक तार की चाशनी बनाएं और घेवर पर डालें.
  • आखिर में ड्राई फ्रूट से सजाकर स्वादिष्ट घेवर तैयार करें.
  • इस तरह आप घर पर ही पारंपरिक स्वाद वाला घेवर बनाकर गणगौर पूजा को और भी खास बना सकते हैं.

यह भी पढ़ें: ब्रेकफास्ट में बनाएं मुंबई स्टाइल बटाटा पोहा, स्वाद ऐसा कि हर कोई मांगेगा दोबारा

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Azhar Naim

Azhar Naim

अज़हर नईम एक डिजिटल पत्रकार हैं. अज़हर नईम News24 Bag Convergence में सब-एडिटर के रूप में कार्यरत हैं. यहां वह मुख्य रूप से लाइफस्टाइल, हेल्थ और वायरल सेक्शन से जुड़ी खबरें लिखते हैं. उन्होंने साल 2024 में श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान उन्होंने इंडिया न्यूज और खबरफास्ट जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम किया, जहां उन्हें डिजिटल न्यूज रिपोर्टिंग और कंटेंट लेखन का अनुभव मिला. इसके बाद उन्होंने एक साल से ज्यादा समय तक (2024-2026) इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में ट्रेनी के तौर पर काम किया और हेल्थ, लाइफस्टाइल, वायरल, ट्रेंडिंग, न्यूज और टेक्नोलॉजी समेत कई बीट्स पर डिजिटल कंटेंट तैयार किया. अपने अब तक के अनुभव में अज़हर डिजिटल मीडिया के बदलते ट्रेंड्स को समझने, SEO-फ्रेंडली कंटेंट तैयार करने और पाठकों की रुचि को ध्यान में रखते हुए उपयोगी व आकर्षक स्टोरीज लिख रहे हैं. अज़हर नईम का पत्रकारिता में अनुभव कुल अनुभव: 2 साल से ज्यादा योग्यता, डिग्री / अन्य उपलब्धियां: उन्होंने श्री वेंकटेश्वर यूनिवर्सिटी से बैचलर ऑफ जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (BJMC) की डिग्री हासिल की. पिछला अनुभव: अज़हर ने न्यूज 24 से पहले इंडिया न्यूज़, खबरफास्ट और इंडिया डॉट कॉम (Zee Media) में अपनी पत्रकारिता की समझ और अनुभव को और मजबूत किया. अपने प्रोफेशनल सफर में उन्होंने दिल्ली ब्लास्ट, जम्मू-कश्मीर ब्लास्ट, ईरान-अमेरिका युद्ध, रूस-यूक्रेन युद्ध और कई विधानसभा चुनावों के अलावा लाइफस्टाइल और हेल्थ जैसे विविध विषयों पर कंटेंट तैयार किया है. विशेषज्ञता और फोकस अज़हर नईम को लाइफस्टाइल और हेल्थ का खासा अनुभव है, वह इन खबरों को आसान भाषा में समझाने में माहिर हैं और इन्हीं से जुड़ी स्टोरी पर लगातार काम कर रहे हैं. इसके अलावा उन्हें टिप्स और ट्रिक्स, स्किन केयर, हेयर केयर, किचन-गार्डनिंग और फैशन से जुड़ी खबरों में भी महारत हासिल है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ