पूरे 60 दिनों तक चलेगा प्याज का स्टॉक, बस प्याज स्टोर करते वक्त करें ये छोटे-मोटे काम

60 Days Onion Storage Hacks: किचन में प्याज का इस्तेमाल हर रोज किया जाता है. इसलिए ढेर सारी प्याज लाकर स्टोर करके रखना पसंद करते हैं, लेकिन कुछ दिनों बाद यह खराब होने लगती है. अगर आपके साथ भी ऐसा होता है तो यह लेख मददगार साबित हो सकता है.

60 Days Onion Storage Hacks

प्याज स्टोर करने के टिप्स. Image Credit- Freepik

Onion Storage Hacks: प्याज हर भारतीय किचन में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंग्रीडिएंट है, जिसे लगभग हर सब्जी, दाल और स्नैक्स में डाला जाता है. इसलिए हर किचन में आपको प्याज का ढेर सारा स्टॉक मिल जाएगा, लेकिन अब तो गर्मियां आ रही हैं. ऐसे में प्याज को स्टोर करके रखना मुश्किल हो सकता है. कई बार ध्यान ना देने पर प्याज खराब हो जाती है. कभी सड़ जाता है तो कभी उसमें अंकुर निकल आते हैं. ऐसे में जरूरी है कि आप प्याज को स्टोर करने के सही तरीके जानें, ताकि यह लंबे समय तक ताजा और इस्तेमाल के लायक बना रहे. अगर आप चाहते हैं कि आपका प्याज लंबे समय तक ताजा बना रहे तो स्टोर करने का सही तरीका जानना बेहद जरूरी है. यहां जानिए वो आसान टिप्स, जिससे आपका प्याज 60 दिनों तक खराब नहीं होगा. 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्याज स्टोर करने के टिप्स

  • प्याज को लंबे समय तक स्टोर करने के लिए एयर सर्कुलेशन का रखना जरूरी है. इसलिए प्याज को कभी भी प्लास्टिक बैग में स्टोर ना करें. जालीदार टोकरी, नेट बैग या खुली टोकरी में रखें. इससे नमी जमा नहीं होती और प्याज जल्दी खराब नहीं होते हैं.  
  • प्याज को हमेशा ठंडी और सूखी जगह पर रखें. वहीं, किचन के ऐसे कोने में रखें जहां सीधी धूप ना आती हो. ध्यान रहे कि जहां प्याज रख रहे हैं वहां ना ज्यादा गर्मी या नमी से प्याज जल्दी सड़ सकते हैं. 
  • प्याज और आलू को एक साथ रखने की गलती ना करें. आलू से निकलने वाली नमी और गैस प्याज को जल्दी खराब कर देती है.अगर किसी प्याज में सड़न या अंकुर दिखे तो उसे तुरंत अलग कर दें. एक खराब प्याज बाकी स्टॉक को भी खराब कर सकता है. प्याज को स्टोर करते समय नीचे अखबार बिछाएं. साथ ही, यह नमी को सोख लेता है और प्याज को लंबे समय तक सेफ रखना जरूरी है.

इसे भी पढ़ें- ईद पर दिखना है स्टाइलिश? ट्रेडिशनल से लेकर मॉडर्न तक ये आउटफिट्स करें ट्राई

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shadma Muskan

Shadma Muskan

शादमा मुस्कान न्यूज 24 डिजिटल में सीनियर सब एडिटर हैं और हेल्थ व लाइफस्टाइल बीट कवर करती हैं. शादमा ने दिल्ली विश्वविद्यालय के डॉ. भीमराव अंबेडकर कॉलेज से BJMC और दिल्ली विश्वविद्यालय के साउथ कैंपस से पीजी डिप्लोमा किया है. उन्होंने गुरु जम्भेश्वर विश्वविद्यालय, हिसार से MJMC की पढ़ाई भी की है. शादमा को पत्रकारिता के क्षेत्र में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका और हरिभूमि में इंटर्नशिप से की. इसके बाद, उन्होंने जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट हरज़िंदगी के साथ 4 साल से अधिक समय तक काम किया, जहां उन्होंने हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़े विषयों पर लेखन किया. इस दौरान उन्होंने ब्यूटी, फैशन, फूड, होम रेमेडीज, गार्डनिंग, होम डेकोर और पेरेंटिंग जैसे विषयों पर भी काम किया. इस अनुभव के दौरान शादमा ने अलग-अलग क्षेत्रों के कई विशेषज्ञों के साथ काम किया है. एक्सपर्ट ओपीनियन के आधार पर वह रीडर्स तक सटीक और आसान शब्दों में चीजों को पहुंचाने का काम कर रही हैं. कुल अनुभव - 5 साल पिछला अनुभव- शादमा ने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. इसके बाद तहजीब टीवी, हरिभूमि और जागरण न्यू मीडिया की वेबसाइट के साथ चार साल तक हेल्थ और लाइफस्टाइल पर लिखा. किस क्षेत्र में महारत शादमा मुस्कान को लाइफस्टाइल, ट्रैवल, फूड और हेल्थ से जुड़े विषयों के बारे में काफी अच्छी जानकारी है. इसके अलावा शादमा को फूड रिव्यू, किचन गाइड, फैशन टिप्स, शॉपिंग गाइड, ब्यूटी, रिलेशनशिप और इंटीरियर पर वह विशेषज्ञों से बातचीत के आधार पर लिखती हैं.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ