ससुर ने निभाया पिता जैसा फर्ज, टूटी हाथ वाली बहू की किचन में की मदद- VIDEO वायरल

टूटी हाथ वाली बहू की मदद करते ससुर का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.
इस भावुक पल को देखकर लोग परिवार के रिश्तों और अपनापन की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

ससुर ने निभाया पिता जैसा फर्ज, टूटी हाथ वाली बहू की किचन में की मदद- VIDEO वायरल
विज्ञापन

पूरे सोशल मीडिया पर इन दिनों एक दिल छू लेने वाला वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक ससुर और बहू के बीच खूबसूरत रिश्ते की झलक देखने को मिलती है. जैसे की वीडियो में दिख रहा है कि बहू का एक हाथ टूटा हुआ है और उस पर प्लास्टर लगा है, जिसकी वजह से वह ठीक से खाना नहीं बना पा रही. ऐसे में उसके ससुर खुद किचन में आकर उसकी मदद करते नजर आते हैं. ससुर रोटी बेल रहे हैं, जबकि बहू उसे तवे पर सेंक रही है. यह नजारा लोगों का दिल जीत रहा है. बताया जा रहा है कि महिला का पति बाहर काम करता है और घर में सास भी नहीं है, इसलिए इस मुश्किल समय में ससुर ही उसका सहारा बने. इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर @ChapraZila नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है.

आपको बता दें कि करीब 33 सेकंड के इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं और लोग इस पर भावुक कमेंट दे रहे हैं. कई यूजर्स ने कहा कि ऐसा परिवार हर किसी को नहीं मिलता, जहां लोग एक-दूसरे का साथ निभाते हैं और मुश्किल समय में मदद करते हैं. वही दूसरी तरफ कुछ लोगों ने लिखा कि ऐसा ससुर नसीब वालों को मिलता है.

विज्ञापन

हालांकि कुछ लोगों ने यह सवाल भी उठाया कि वीडियो बनाने वाला व्यक्ति मदद क्यों नहीं कर रहा था. लेकिन कुल मिलाकर, यह वीडियो एक अच्छे और समझदार परिवार की मिसाल पेश करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ