हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Skincare Tips: गुलाब और हर्बल गुणों से तैयार पतंजलि रोज फेस वॉश से पाएं ग्लोइंग स्किन, कील-मुंहासे से भी मिलेगा छुटकारा

Skincare Tips: ग्लोइंग और यंगर लुकिंग चेहरे के लिए आपको अपनी डाइट के साथ-साथ अच्छा स्किन केयर भी इस्तेमाल करना चाहिए. बाजार में मिलने वाले केमिकल युक्त फेसवॉश से स्किन की गुणवत्ता लंबे समय के लिए खराब होने लगती है. इनसे बचने के लिए आप पतंजलि का फेसवॉश यूज कर सकते हैं.

विज्ञापन

Skincare Tips: योग गुरु बाबा रामदेव द्वारा स्थापित पतंजलि आयुर्वेद ने हमेशा से लोगों को प्राकृतिक और हर्बल उत्पादों के माध्यम से स्वस्थ और सुंदर जीवन जीने की प्रेरणा दी है. इन्हीं प्रयासों का एक बेहतरीन उदाहरण है पतंजलि रोज फेस वॉश, जो गुलाब, एलोवेरा, नीम, पुदीना और शहद जैसे प्राकृतिक चीजों से तैयार किया गया है. यह फेस वॉश स्किन को गहराई से साफ करता है, नमी बनाए रखता है और चेहरे को कोमल, ताजा और बेदाग बनाता है.

क्यों खास है पतंजलि रोज फेस वॉश?

पतंजलि रोज फेस वॉश में मौजूद गुलाब जल त्वचा को ठंडक और ताजगी देता है, जिससे चेहरा हर समय फ्रेश महसूस होता है. एलोवेरा त्वचा को नमी प्रदान करता है, रूखापन दूर करता है और उसे कोमल बनाता है. नीम का एक्सट्रेक्ट स्किन को डीप क्लीन करता है और मुंहासों तथा बैक्टीरिया साफ करता है. वहीं, शहद त्वचा को प्राकृतिक नमी देता है और उसकी रंगत को बढ़ाता है. पुदीने का सत्व स्किन को ठंडक देता है.

ये भी पढ़ें-51 दुर्लभ जड़ी-बूटियों से बना पतंजलि च्यवनप्राश है सेहत के लिए रक्षा कवच, बदलते मौसम में जरूर खाएं

विज्ञापन

हर स्किन टाइप के लिए परफेक्ट

यह फेस वॉश विशेष रूप से भारतीय लोगों की स्किन के अनुरूप तैयार किया गया है. इस फेस वॉश की सबसे खास बात यह है कि इसमें किसी भी प्रकार का हानिकारक केमिकल, पैराबिन या आर्टफिशियल खूशबू नहीं है. इसका उपयोग करने से स्किन पर लाइट फोम बनता है जो गंदगी, धूल और अतिरिक्त तेल को साफ करता है, लेकिन स्किन की नमी को नहीं छीनता. इसलिए, यह फेस वॉश सभी प्रकार की त्वचा चाहे वह ड्राई हो, ऑयली हो या कॉम्बिनेशन सभी के लिए परफेक्ट है.

क्या फायदे होंगे इस फेसवॉश को यूज करने से?

पतंजलि रोज फेस वॉश को रोजाना इस्तेमाल करने से स्किन पर गुलाब जैसी कोमलता और चमक बनी रहती है. इसके नियमित उपयोग से मुंहासे, ब्लैकहेड्स और स्किन में रूखेपन की समस्या कम होती है. यह न सिर्फ सफाई का माध्यम है, बल्कि स्किन को अंदर से पोषण देने वाला हर्बल प्रोडक्ट भी है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें-रोज का खाना पकाने के लिए अपनाएं पतंजलि का राइस ब्रान ऑयल, दूर रहेंगी दिल की बीमारियां

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m

Namrata Mohanty 

@namratamohanty105

Namrata Mohanty

... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola