रोज का खाना पकाने के लिए अपनाएं पतंजलि का राइस ब्रान ऑयल, दूर रहेंगी दिल की बीमारियां

Health Tips: आजकल दिल की बीमारियों का सबसे बड़ा कारण खाने का तेल माना जाता है. अगर आप रिफाइंड तेल में पका खाना ज्यादा खाते हैं तो उससे खराब कोलेस्ट्रॉल का स्तर बढ़ता है. इससे बचने के लिए आप पतंजलि का राइस ब्रान ऑयल का सेवन करें.

patanjali

Health Tips: पतंजलि आयुर्वेद के संस्थापक योग गुरु बाबा रामदेव के ब्रांड पतंजलि का राइस ब्रान ऑयल आज हर भारतीय रसोई में सेहत का नया प्रतीक बन चुका है. यह तेल न सिर्फ स्वादिष्ट भोजन के लिए उपयुक्त है बल्कि इसके कई हेल्थ बेनेफिट्स भी हैं. राइस ब्रान ऑयल में नेचुरल एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन-ई और ओरीजनॉल (Oryzanol) जैसे तत्व पाए जाते हैं जो हृदय को स्वस्थ रखते हैं.

विज्ञापन

इस तेल में खाना पकाकर खाने से खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद मिलती हैं और HDL बढ़ता हैं. बाबा रामदेव का कहना है कि यह तेल उन लोगों के लिए वरदान है जो अपने खानपान में शुद्धता और पोषण का सही संतुलन चाहते हैं.

विज्ञापन

कैसे बनता है यह तेल?

पतंजलि राइस ब्रान ऑयल चावल की भूसी से तैयार किया जाता है, जो चावल के दाने की बाहरी कठोर परत होती है. यह वही हिस्सा है जिसमें सबसे ज्यादा पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं. पारंपरिक तरीकों से तैयार किया गया यह तेल न सिर्फ हल्का और पाचन में आसान है बल्कि यह आपके भोजन को एक खास स्वाद भी देता है. इसका स्मोक पॉइंट बहुत हाई होता है, जिससे यह डीप फ्राई और स्टियर फ्राई दोनों के लिए बेस्ट तेल माना जाता है.

विज्ञापन

स्वाद और गुणवत्ता का परफेक्ट मिश्रण

स्वाद और गुणवत्ता की बात करें तो पतंजलि राइस ब्रान ऑयल हर तरह से शुद्धता और स्वास्थ्य का मेल है. इस तेल में ट्रांस फैट बहुत कम होता है और यह शरीर में फैट के जमाव को नियंत्रित करने में मदद करता है. इस तेल के नियमित सेवन से शरीर में ऊर्जा बनी रहती है, स्किन हेल्थ स्वस्थ रहती है और हृदय रोगों का खतरा भी कम होता है.

स्वदेशी तकनीक से बना तेल

बाबा रामदेव की पतंजलि आयुर्वेद कंपनी ने इस तेल को पूरी तरह स्वदेशी तकनीक और आधुनिक शुद्धिकरण विधियों से तैयार किया है ताकि हर परिवार को शुद्ध और पौष्टिक तेल मिल सके. यह तेल न केवल स्वाद को बढ़ाता है बल्कि लंबे समय तक शरीर को भी बेहतर बनाए रखता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Namrata Mohanty

Namrata Mohanty

नम्रता मोहंती (Namrata Mohanty) न्यूज24 में एक सक्रिय कंटेंट राइटर है. मैंने अपनी पत्रकारिता की शुरुआत जी न्यूज और एबीपी जैसे संस्थानों से इंटर्नशिप करते हुए की थी. आज मैं न्यूज24 के डिजीटल डेस्क पर कार्यरत हूं. मैंने यहां अपने कार्यकाल की शुरुआत अगस्त 2024 से की थी. बीते 1 साल में मैंने कई बीट्स पर काम किया है. हेल्थ बीट से शुरुआत करते हुए आज मैं यूटिलिटी और देश-विदेश की खबरों पर भी काम कर रही हूं. हेल्थ बीट से जुड़ी खबरों में मेरा विशेष ध्यान आयुर्वेद, घरेलू उपचार, लाइफस्टाइल हेल्थ टिप्स और आधुनिक चिकित्सा पर आधारित प्रामाणिक और विशेषज्ञ-प्रामाणित जानकारी लोगों तक साझा करना रहा है. रोजमर्रा की देश और दुनिया से जुड़ी खबरों पर भी सक्रिय रूप से काम कर रही हूं. यूटिलिटी में सब्सिडी, पेंशन और योजनाओं के बारे में बताना मेरी विशेषता है. पत्रकार और कंटेंट राइटर बनकर अपने शब्दों से लोगों को सही और सटीक जानकारी बताना है. मेरी स्कूल शिक्षा दिल्ली के जानकी देवी कन्या विद्याल्य से हुई है. इसके बाद मैंने पत्रकारिता की पढ़ाई नोएडा के ISOMES मीडिया कॉलेज से की थी. आप मुझसे इन प्लेटफॉर्म्स पर जुड़ सकते हैं. @namrata0105_m Namrata Mohanty  @namratamohanty105 Namrata Mohanty
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ