---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

क्या आप भी गैस और ब्लोटिंग की समस्या से परेशान हैं? एक्सपर्ट्स ने बताया राहत पाने का सबसे असरदार तरीके

Gas & Bloating: क्या आपको भी हर वक्त गैस और ब्लोटिंग की समस्या रहती है? इस समस्या के पीछे कई कारण हो सकते हैं, जिसके बारे में हम इस स्टोरी में बात करेंगे. साथ ही आपको एक्सपर्ट्स द्वारा बताए गए कुछ आसान और असरदार टिप्स देंगे, जिन्हें फॉलो करके आप इस समस्या से जल्दी राहत पा सकते हैं.

Author Written By: Azhar Naim Updated: Feb 1, 2026 14:48
Gas Problem
गैस और ब्लोटिंग की समस्या से कैसे पाएं आराम?

आपने कभी महसूस किया है कि खाने के बाद पेट हमेशा भारी या फूलता रहता है, या बार-बार डकार और गैस आती है? आजकल खराब खानपान और लाइफस्टाइल इस समस्या के सबसे बड़े कारण बन गए हैं. जंक फूड, फास्ट फूड, देर रात खाना, अनियमित भोजन और तनाव जैसी आदतें पाचन तंत्र को कमजोर कर देती हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि लगातार गैस और ब्लोटिंग को नजरअंदाज करना सही नहीं है, क्योंकि यह संकेत हो सकता है कि आपका पाचन सही से काम नहीं कर रहा. लंबे वक्त तक समस्या बनी रहना भविष्य बड़ी दिक्कतें पैदा कर सकती है, इसलिए वक्त रहते इससे राहत पाना बहुत जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Budget के दिन FM निर्मला सीतारमण का स्पेशल साड़ी लुक, क्यों माना जा रहा है इसे बेहद शुभ?

---विज्ञापन---

गैस और ब्लोटिंग कैसे बनती है

खाना जब पूरी तरह से पचता नहीं है, तो यह आंतों में जाकर फर्मेंट होने लगता है. इस प्रक्रिया में गैस बनती है और पेट फूलता है. कभी-कभी भारीपन के साथ दर्द भी महसूस होता है. वहीं, लंबे समय तक यह समस्या बनी रहे तो कब्ज, एसिडिटी और IBS जैसी स्थितियां भी पैदा हो सकती हैं. एक्सपर्ट बताते हैं कि कई लोग इसे छोटी परेशानी मानकर अनदेखा कर देते हैं, जबकि सही समय पर इसे रोकना बेहद जरूरी है.

रोजाना गैस बनने का क्या हो सकते हैं कारण

---विज्ञापन---

अगर आपको रोजाना पेट में गैस या ब्लोटिंग महसूस होती है, तो इसके पीछे कुछ मुख्य कारण हो सकते हैं:

  • बहुत तेज-तेज खाना या ओवरईटिंग करना.
  • रात को हैवी डिनर करना या फिर सोने से ठीक पहले खाना.
  • कब्ज की समस्या या आंतों की धीमी मूवमेंट भी इसकी बड़ी वजह है.
  • दूध, गेहूं या कुछ दालों के सेवन से भी हो सकता है.
  • इसके अलावा ज्यादा तनाव और मानसिक दबाव से भी यह समस्या पैदा हो सकती हैं.

इन बीमारियों को भी बड़ा खतरा

लंबे समय तक इस स्थिति का इलाज न करने सेहत के लिए नुकसानदेह हो सकता है, साथ ही ये कुछ गंभीर बीमारियों का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं किया जा सकता. एक्सपर्ट्स बताते हैं कि कई बार गैस और ब्लोटिंग के पीछे गंभीर समस्याएं जैसे IBS (Irritable Bowel Syndrome), SIBO (Small Intestinal Bacterial Overgrowth) और Celiac Disease (ग्लूटेन से जुड़ी ऑटोइम्यून बीमारी) भी हो सकती हैं. इन बीमारियों के कारण मरीजों को पेट दर्द, कब्ज, दस्त, थकान, एनीमिया और अचानक वजन कम होने जैसे लक्षणें दिखाई दे सकती हैं.

गैस और ब्लोटिंग से कैसे पाएं राहत

इस समस्या से राहत पाने के लिए आपको कुछ चीजों को ध्यान रखना और उन्हें अपनी डेली रूटीन में शामिल करना होगा. इसमें:

  • धीरे और अच्छी तरह चबाकर खाना .
  • ओवरईटिंग से बचें.
  • डिनर सोने से 3 घंटे पहले करें.
  • रोजाना हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें.
  • फाइबर और पर्याप्त पानी का सेवन करें.
  • खाने के बाद सौंफ, अजवाइन या अदरक का सेवन करें.
  • स्ट्रॉ, सोडा और ज्यादा च्युइंगम खाने से बचें, इससे पेट में अतिरिक्त हवा जाती है, जो गैस और ब्लोटिंग बढ़ाती है.

यह भी पढ़ें: ऑयली स्किन को हेल्दी और ग्लोइंग रखने के 5 आसान ट्रिक्स, रिजल्ट देखकर खुशी से झूम उठेंगे!

अस्वीकरण – इस खबर को सामान्य जानकारी के तौर पर लिखा गया है. अधिक जानकारी के लिए विशेषज्ञ की सलाह लें या चिकित्सक से परामर्श करें. न्यूज24 किसी तरह का दावा नहीं करता है.

First published on: Feb 01, 2026 02:41 PM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.