Add News24 as a Preferred Source Add news 24 as a Preferred Source

---विज्ञापन---

लाइफस्टाइल

गर्मियों की छुट्टियों में यूपी की इन खूबसूरत जगहों पर जरूर करें विजिट, सफर बनेगा इतना यादगार कि दोबारा आने का करेगा मन

गर्मियों की छुट्टियां नजदीक हैं, ऐसे में बच्चों के साथ घूमने का ट्रिप प्लान करना सबसे बेस्ट होता है, लेकिन फिर सामने आता है सफर और उसमें होने वाला खर्च. लंबे सफर और ज्यादा खर्चे के कारण कई लोग बच्चों घर पर ही रखते हैं, जिससे न सिर्फ छुट्टियां बर्बाद होता हैं, बल्कि उनका दिल भी टूट जाता है. लेकिन आपको जानकर खुशी होगी कि उत्तर प्रदेश में कई ऐसी जगहें हैं, जो घूमने के लिहाज से बहुत शानदार हैं, जो अपनी सुंदरता, हरियाली के लिए जानी जाती हैं और साथ ही, यहां खर्चा भी कम आता है, आइए जानते हैं इन जगहों के बारे में.

Author
Written By: Azhar Naim Updated: Mar 8, 2026 11:18
Up Tourist Places
उत्तर प्रदेश में कहां-कहां घूम सकते हैं?

Up Tourist Places: गर्मियों का मौसम आते ही लोग ठंडी और शांत जगहों पर घूमने का प्लान बनाने लगते हैं. ज्यादातर लोग हिमाचल प्रदेश या उत्तराखंड के हिल स्टेशन की तरफ रुख करते हैं, लेकिन वहां जाने में लंबा सफर और ज्यादा खर्च भी होता है. लेकिन अगर आप कम बजट और कम दूरी में किसी खूबसूरत जगह पर छुट्टियां बिताना चाहते हैं, तो उत्तर प्रदेश में भी कई ऐसी जगहें मौजूद हैं जो प्राकृतिक सुंदरता और सुकून भरे माहौल के लिए जानी जाती हैं. यहां आपको हरियाली, झरने, पहाड़ियां और धार्मिक स्थल देखने को मिलेंगे, जो सफर को और शानदार बना देते हैं. इन जगहों की खास बात यह है कि यहां घूमने के साथ-साथ रहने और खाने की भी अच्छी व्यवस्था मिल जाती है, जिससे आपकी गर्मियों की छुट्टियां यादगार बन सकते हैं. आइए जानते हैं इन हिडन प्लेस के बारे में, जहां जाना पैसा वासूल होगा.

यह भी पढ़ें: मीठे तरबूज की पहचान कैसे करें? इस ट्रिक से हर बार रसभरा और मीठा Watermelon लाएंगे आप

---विज्ञापन---

सोनभद्र

उत्तर प्रदेश का सोनभद्र जिला प्राकृतिक सुंदरता और ऐतिहासिक स्थलों के लिए काफी प्रसिद्ध है. विंध्य और कैमूर की पहाड़ियों के बीच स्थित यह इलाका हरियाली, झरनों और शांत वातावरण के कारण पर्यटकों को बहुत आकर्षित करता है. यहां की खूबसूरती इतनी खास है कि भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू ने इसे ‘भारत का स्विट्जरलैंड’ कहा था. सोनभद्र में घूमने के लिए कई दिलचस्प जगहें हैं, जहां आप प्रकृति के साथ सुकून के पल बिता सकते हैं. यहां अगोरी किला, विजयगढ़ किला, वीर लोरिक पत्थर, रिहंद डैम, मुख्खा फॉल्स, कैमूर वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी और शिवद्वार मंदिर जैसे कई आकर्षक पर्यटन स्थल मौजूद हैं.

---विज्ञापन---

चित्रकूट

विंध्य पर्वतों की गोद में बसा चित्रकूट एक प्रसिद्ध धार्मिक और पर्यटन स्थल है. रामायण काल से जुड़ी यह जगह अपनी आध्यात्मिक शांति और प्राकृतिक सुंदरता के लिए जानी जाती है. यहां आपको पहाड़ी रास्ते, गुफाएं, झरने और पुराने मंदिर देखने को मिलेंगे, जो इस जगह को खास बनाते हैं. यहां कामदगिरी, हनुमान धारा, गुप्त गोदावरी, सीता रसोई, स्फटिक शिला, भरत कूप और कैलिंजर किला जैसी जगहें देखने लायक हैं.

मिर्जापुर

मिर्जापुर का नाम सुनते ही कई लोगों को मशहूर वेब सीरीज याद आ जाती है, लेकिन असल में यह शहर अपनी प्राकृतिक खूबसूरती और शांत माहौल के लिए जाना जाता है. यह जगह उन लोगों के लिए खास है जो प्रकृति के बीच कुछ समय सुकून से बिताना चाहते हैं. यहां पहाड़ियां, झरने और धार्मिक स्थल मिलकर एक शानदार पर्यटन अनुभव देते हैं. मिर्जापुर में घूमने के लिए चुनार किला, लखनिया झरना, टांडा वॉटरफॉल, त्रिदेवी मंदिर, कालिकोह मंदिर, विंधम वॉटरफॉल और रामेश्वर धाम जैसी जगहें काफी लोकप्रिय हैं. गर्मियों की छुट्टियों में यहां की ठंडी हवा और हरियाली आपको तरोताजा कर देंगी.

यह भी पढ़ें: महिलाओं को सबसे ज्यादा होती हैं ये 5 बीमारियां, समय रहते पहचानना है जरूरी

First published on: Mar 08, 2026 11:18 AM

संबंधित खबरें

Leave a Reply

You must be logged in to post a comment.