भूल जाइए डाइट और एक्सरसाइज, 100 साल की महिला से जानें लंबी उम्र का राज

लंबी उम्र पाने के लिए हर कोई अपने रुटीन में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को शामिल करते हैं, लेकिन इसे लेकर 100 साल की महिला ने कहा कि लंबी उम्र के लिए किसी भी तरह की डाइट और एक्सरसाइज नहीं होती है। आइए जानते हैं कि इसके पीछे की सच्चाई क्या है।

Fitness Tips

Fitness Tips

विज्ञापन

हर कोई चाहता है उनकी उम्र लंबी और हेल्दी हो। इसके लिए वह अपने रुटीन में हेल्दी डाइट और एक्सरसाइज को शामिल करते हैं, जो फायदेमंद भी होते हैं। इसी को लेकर 3 महिलाएं जो 90 से 100 साल की हैं उन्होंने अपनी लंबी उम्र की राज का खुलासा किया और कहा कि लंबी उम्र के लिए किसी तरह की खास डाइट और एक्सरसाइज की जरूरत नहीं होती है। इसके लिए आपको बस खुल के जीने की जरूरत होती है। उनके अनुसार, खुशी पाने, किताबें पढ़ने और एक खुशहाल जीवन जीने का खास तरीका होता है।

कंटेंट क्रिएटर यायर ब्राचियाहू ने अपने हालिया वीडियो में 3 महिलाओं का इंटरव्यू लिया। इनमें से दो की उम्र 100 और 101 साल की थीं, जबकि तीसरी महिला 90 साल की थीं। महिलाओं के वीडियो पर अलग-अलग प्रतिक्रियाएं सामने आईं। कुछ लोग उनसे सहमत थे, तो कुछ ने तर्क दिया कि कुछ सलाह प्रैक्टिकल नहीं थी।

विज्ञापन

लोगों की आई प्रतिक्रिया

एक व्यक्ति ने पोस्ट किया कि मैं उन सभी से यही बात सुनता हूं कि  खुद से प्यार करो, अपने जीवन से प्यार करो, अपने जीवन में तनाव से दूर रहो,। वहीं एक और ने कहा कि मुख्य बात वित्तीय स्वतंत्रता है। तीसरे ने पोस्ट किया मुझे आपके इंटरव्यू बहुत पसंद आए! शेयर करने के लिए धन्यवाद और उन सभी बुजुर्गों को धन्यवाद जो अपनी कहानियां आपके साथ शेयर करते हैं। चौथे ने लिखा कि एक्सरसाइज मत करो ये एक गलत सलाह है।

विज्ञापन

याइर ब्राचियाहू कौन है?

उनके यूट्यूब चैनल के अनुसार, वह एक व्लॉगर हैं जो सभी क्षेत्रों के लोगों, विशेषकर बुजुर्गों के साथ बातचीत करते हैं और उनकी जीवन कहानियों के बारे में जानते हैं।

Disclaimer: ऊपर दी गई जानकारी पर अमल करने से पहले विशेषज्ञों से राय अवश्य लें। News24 की ओर से जानकारी का दावा नहीं किया जा रहा है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ